Skip to content
ALT UTTARAKHAND

ALT UTTARAKHAND

Primary Menu
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • उत्तराखंड
    • अल्मोड़ा
    • उत्तरकाशी
    • ऊधम सिंह नगर
    • चम्पावत
    • चमोली
    • देहरादून
    • हरिद्वार
    • नैनीताल
    • पिथौरागढ़
    • पौड़ी
    • बागेश्वर
    • रुद्रप्रयाग
    • टिहरी
  • सम्पर्क करें
  • Privacy Policy
Watch
  • Home
  • बागेश्वर
  • नौलों, धारों के संरक्षण के लिए वैज्ञानिक पद्धति अपनाएं
  • बागेश्वर

नौलों, धारों के संरक्षण के लिए वैज्ञानिक पद्धति अपनाएं

AltnewsUttarakhand 12/03/2025 1 minute read
Alt Uttarakhand default Featured image

बागेश्वर(आरएनएस)।  जिलाधिकारी आशीष भटगांई ने स्प्रिंगशेड एंड रिवर रिजुवेनेशन अथॉरिटी (सारा) के तहत प्राकृतिक जल स्रोतों, नौले-धारे और नदियों के जल संरक्षण और संवर्धन को लेकर संबंधित अधिकारियों के साथ बैठक की। उन्होंने नदियों और प्राकृतिक जल स्रोतों के संरक्षण और संवर्धन के लिए इंटरनल मेकैनिज्म विकसित कर वैज्ञानिक पद्धति से दीर्घकालिक योजना बनाने के निर्देश दिए। बुधवार को जिला कार्यालय में अधिकारियों की बैठक लेते हुए उन्होंने संबंधित विभागों को आपसी समन्वय बनाकर निर्धारित लक्ष्य और एकीकृत योजना के साथ जल संरक्षण और संवर्धन की दिशा में कार्य करने के निर्देश दिए। उन्होंने नौले-धारे और नदियों जैसे प्राकृतिक जल स्रोतों के संरक्षण के महत्व पर जोर देते हुए इन स्रोतों की सुरक्षा और पुनर्जीवन के लिए ठोस कदम उठाने की आवश्यकता पर बल दिया। वर्षा जल संरक्षण के लिए भी विभागीय स्तर पर लक्ष्य निर्धारण करते हुए सघन वृक्षारोपण, खंती, चाल-खाल, चेकडैम और अन्य जल संग्रहण संरचनाओं का निर्माण करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि मनरेगा से कन्वर्जेंस करते हुए जल संरक्षण और संवर्धन संरचनाओं पर बल दिया जाए। उन्होंने कृषि, उद्यान, सिंचाई, लघु सिंचाई, जल संस्थान व अन्य विभागों के अधिकारियों को जल संरक्षण और संवर्धन की दिशा में दीर्घकालिक योजना पर कार्य करने के निर्देश दिए। कहा कि जल संर्वधन कार्यों से जुड़े स्वयं सेवी संस्थाओं और स्थानीय लोगों को भी इसमें शामिल किया जाए और सबके सुझाव और सहयोग लेकर जल स्रोत एवं क्षेत्र विशेष की आवश्यकताओं के अनुरूप जल संरक्षण कार्यों का क्रियान्वयन किया जाए। बैठक में डीएफओ ध्रुव सिंह मार्तोलिया, सीडीओ आरसी तिवारी, परियोजना निदेशक शिल्पी पंत, डीडीओ संगीता आर्या, ईई जल संस्थान सीएस देवड़ी, सिंचाई केके जोशी, बीडीओ आलोक भंडारी, ख्याली राम सहित संबंधित विभागों के अधिकारी मौजूद रहे।

About the Author

AltnewsUttarakhand

Administrator

View All Posts

Post navigation

Previous: होली महोत्सव में पुरुषों ने किया खड़ी और बैठकी होली का शानदार प्रदर्शन
Next: दुग्ध विकास संगठन का 17 मार्च को दुग्ध संघ प्रबंध समिति के घेराव का ऐलान

Related Stories

Alt Uttarakhand default Featured image
  • देहरादून
  • बागेश्वर

बागेश्वर में फर्जी प्रमाणपत्रों से नौकरी पाने वाले 10 शिक्षकों की सेवाएं समाप्त

AltnewsUttarakhand 03/10/2026
Alt Uttarakhand default Featured image
  • देहरादून
  • बागेश्वर

काफलीगैर में राजकीय महाविद्यालय को मिली मंजूरी, 18 पद स्वीकृत

AltnewsUttarakhand 28/09/2026
Alt Uttarakhand default Featured image
  • अल्मोड़ा
  • उत्तरकाशी
  • उत्तराखंड
  • ऊधम सिंह नगर
  • चमोली
  • चम्पावत
  • टिहरी
  • देहरादून
  • नैनीताल
  • पिथौरागढ़
  • पौड़ी
  • बागेश्वर
  • रुद्रप्रयाग
  • हरिद्वार

गणेश गोदियाल बने उत्तराखंड कांग्रेस के नए प्रदेश अध्यक्ष, 27 संगठनात्मक जिलों में भी नए अध्यक्षों की घोषणा

AltnewsUttarakhand 11/11/2025
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.