Skip to content
ALT UTTARAKHAND

ALT UTTARAKHAND

Primary Menu
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • उत्तराखंड
    • अल्मोड़ा
    • उत्तरकाशी
    • ऊधम सिंह नगर
    • चम्पावत
    • चमोली
    • देहरादून
    • हरिद्वार
    • नैनीताल
    • पिथौरागढ़
    • पौड़ी
    • बागेश्वर
    • रुद्रप्रयाग
    • टिहरी
  • सम्पर्क करें
  • Privacy Policy
Watch
  • Home
  • उत्तराखंड
  • अल्मोड़ा
  • दुग्ध विकास संगठन का 17 मार्च को दुग्ध संघ प्रबंध समिति के घेराव का ऐलान
  • अल्मोड़ा

दुग्ध विकास संगठन का 17 मार्च को दुग्ध संघ प्रबंध समिति के घेराव का ऐलान

AltnewsUttarakhand 12/03/2025
Alt Uttarakhand default Featured image

अल्मोड़ा। दुग्ध विकास संगठन के अध्यक्ष आनंद सिंह बिष्ट ने प्रेस को जारी विज्ञप्ति के माध्यम से जानकारी दी है कि संगठन 17 मार्च को होने वाली दुग्ध संघ, अल्मोड़ा की प्रबंध समिति की बैठक के दिन समिति का घेराव करेगा। उन्होंने बताया कि प्रबंध समिति के सदस्यों द्वारा दुग्ध उत्पादकों के हितों की अनदेखी की जा रही है तथा दुग्ध संघ में व्याप्त भ्रष्टाचार को रोकने में समिति पूरी तरह असफल रही है। संगठन समिति की अक्षमता को उजागर करेगा। विज्ञप्ति में बताया गया है कि दुग्ध संघ की वर्तमान प्रबंध समिति न तो पूर्व में भ्रष्टाचार के आरोपों के कारण भंग की गई प्रबंध समिति के सदस्यों एवं आरोपित अधिकारियों पर कोई कार्रवाई कर पाई है और न ही वर्तमान अधिकारियों से दुग्ध संघ के हित में कार्य करा पा रही है। इसके चलते सरकार से दुग्ध उत्पादकों के भुगतान के लिए प्राप्त वित्तीय सहायता के बावजूद होली के त्योहार पर न तो दुग्ध उत्पादकों को उनका भुगतान मिल पाया है और न ही कर्मचारियों को वेतन। इसके अतिरिक्त, सरकार द्वारा दी जाने वाली दुग्ध मूल्य प्रोत्साहन राशि अधिकांश समितियों को सितंबर 2024 से नहीं दी गई है। दुग्ध मूल्य प्रोत्साहन बढ़ाने की बात तो दूर है, दुग्ध उत्पादकों द्वारा पांच रुपये प्रति लीटर दुग्ध क्रय मूल्य बढ़ाने की मांग पर जो एक रुपये प्रति लीटर वृद्धि का आश्वासन दिया गया था, उसका आदेश अब तक जारी नहीं किया गया है। दुग्ध संघ प्रशासन और डेयरी विकास विभाग के अधिकारियों पर भी सरकार से प्राप्त अनुदान और दुग्ध उत्पादकों द्वारा कड़ी मेहनत से भेजे गए दूध से प्राप्त धनराशि के दुरुपयोग के आरोप लगाए गए हैं। इसके बावजूद वर्तमान प्रबंध समिति इन समस्याओं से बेखबर है और केवल आपसी राजनीति में उलझी हुई है। संगठन ने इस संबंध में ज्ञापन और सूचना उत्तराखंड के मुख्यमंत्री, दुग्ध विकास मंत्री, दुग्ध संघ अध्यक्ष, जिलाधिकारी अल्मोड़ा, सचिव दुग्ध विकास, सहायक निदेशक डेयरी विकास और प्रधान प्रबंधक, दुग्ध संघ अल्मोड़ा को डाक द्वारा प्रेषित की है।

About the Author

AltnewsUttarakhand

Administrator

View All Posts

Post navigation

Previous: नौलों, धारों के संरक्षण के लिए वैज्ञानिक पद्धति अपनाएं
Next: होली केवल रंगों का पर्व नहीं, बल्कि सामाजिक सौहार्द, प्रेम और एकता का प्रतीक:  राज्यपाल

Related Stories

Alt Uttarakhand default Featured image
  • अल्मोड़ा

वीपीकेएएस पहुंचे वरिष्ठ कृषि वैज्ञानिक, शोध कार्यों की समीक्षा कर वैज्ञानिकों को किया प्रोत्साहित

AltnewsUttarakhand 29/10/2026
Alt Uttarakhand default Featured image
  • अल्मोड़ा

2.72 लाख के गांजे के साथ ऊधम सिंह नगर के दो आरोपी गिरफ्तार

AltnewsUttarakhand 29/10/2026
Alt Uttarakhand default Featured image
  • अल्मोड़ा

गैरसैंण विधानसभा सत्र को लेकर विधायक मनोज तिवारी ने सरकार पर साधा निशाना

AltnewsUttarakhand 29/10/2026
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.