Skip to content
ALT UTTARAKHAND

ALT UTTARAKHAND

Primary Menu
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • उत्तराखंड
    • अल्मोड़ा
    • उत्तरकाशी
    • ऊधम सिंह नगर
    • चम्पावत
    • चमोली
    • देहरादून
    • हरिद्वार
    • नैनीताल
    • पिथौरागढ़
    • पौड़ी
    • बागेश्वर
    • रुद्रप्रयाग
    • टिहरी
  • सम्पर्क करें
  • Privacy Policy
Watch
  • Home
  • टिहरी
  • ओलावृष्टि से फल और फूलों को हुआ नुकसान
  • टिहरी

ओलावृष्टि से फल और फूलों को हुआ नुकसान

AltnewsUttarakhand 16/03/2025 1 minute read
Alt Uttarakhand default Featured image

नई टिहरी(आरएनएस)। मौसम ने फिर करवट ली है। शनिवार के बाद रविवार को भी बारिश का सिलसिला जारी रहा। बारिश फसलों के लिए अच्छी मानी जा रही है। हालांकि भिलंगना ब्लॉक क्षेत्र में हुई ओलावृष्टि से फसलों के साथ ही फलों के लिए भी नुकसानदायक साबित हुई है। लगातार हो रही बारिश से वन विभाग ने राहत की सांस ली है। रविवार को भिलंगना ब्लॉक के बालगंगा क्षेत्र के बासर,केमर,आरगढ़, गोनगढ़, बूढ़ाकेदार पट्टियों के कई गांवों में भारी ओलावृष्टि से किसानों की फसलें बर्बाद हो गई। दोपहर बाद हुई ओलावृष्टि से फल, फूलों और सब्जियों को भारी नुक़सान पहुंचा है। आड़ू, खुमानी, माल्टा, सेब, नाशपाती, कीवी आदि के पेड़ों पर लगे फूल पूरी तरह ओलावृष्टि की चपेट में आ गए हैं। वहीं मटर, गेंहू, सरसों सहित तमाम अनाजों को भी ओलावृष्टि से नुकसान हुआ है। मांदारा गांव के पूर्व प्रधान मोहन लाल भट्ट,डॉ.नरेश बसलियाल, गिरीश नौटियाल, दिनेश लाल, धनपाल नेगी, हिम्मत सिंह आदि ने सरकार से किसानों को उचित मुआवजे की मांग की है। शनिवार के बाद रविवार को भी नई टिहरी, बौराड़ी, प्रतापनगर, लंबगांव, चंबा,आगरखाल,थत्यूड़, नैनबाग,जाखणीधार, कंडीसौड़ क्षेत्र में झमाझम बारिश से ठंडक वापस लौट आई है। मौसम विज्ञान केंद्र रानीचौरी के तकनीकी अधिकारी प्रकाश सिंह नेगी ने बताया कि बारिश गेहूं,जौ,मटर,सरसों के लिए काफी लाभदायक है। हालांकि ओलावृष्टि फल-फूलों के लिए नुकसानदायक है। ऐसे में किसानों को फलों के पौधों की सुरक्षा करनी जरूरी है।

About the Author

AltnewsUttarakhand

Administrator

View All Posts

Post navigation

Previous: हिमालयी क्षेत्र में बर्फबारी से सर्द हुआ मौसम
Next: फूलदेई यात्रा में दिखी संस्कृति की झलक

Related Stories

Alt Uttarakhand default Featured image
  • टिहरी
  • देहरादून

चतुर्थ श्रेणी कर्मचारियों का प्रांतीय अधिवेशन 27-28 अक्टूबर को टिहरी में

AltnewsUttarakhand 10/10/2026
Alt Uttarakhand default Featured image
  • अल्मोड़ा
  • टिहरी

डिजिटल बैंकिंग सुविधाओं के साथ चंबा में शुरू हुई अल्मोड़ा अर्बन को-ऑपरेटिव बैंक की 69वीं शाखा

AltnewsUttarakhand 07/09/2026
Alt Uttarakhand default Featured image
  • अल्मोड़ा
  • उत्तरकाशी
  • उत्तराखंड
  • ऊधम सिंह नगर
  • चमोली
  • चम्पावत
  • टिहरी
  • देहरादून
  • नैनीताल
  • पिथौरागढ़
  • पौड़ी
  • बागेश्वर
  • रुद्रप्रयाग
  • हरिद्वार

गणेश गोदियाल बने उत्तराखंड कांग्रेस के नए प्रदेश अध्यक्ष, 27 संगठनात्मक जिलों में भी नए अध्यक्षों की घोषणा

AltnewsUttarakhand 11/11/2025
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.