Skip to content
ALT UTTARAKHAND

ALT UTTARAKHAND

Primary Menu
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • उत्तराखंड
    • अल्मोड़ा
    • उत्तरकाशी
    • ऊधम सिंह नगर
    • चम्पावत
    • चमोली
    • देहरादून
    • हरिद्वार
    • नैनीताल
    • पिथौरागढ़
    • पौड़ी
    • बागेश्वर
    • रुद्रप्रयाग
    • टिहरी
  • सम्पर्क करें
  • Privacy Policy
Watch
  • Home
  • पौड़ी
  • फूलदेई यात्रा में दिखी संस्कृति की झलक
  • पौड़ी

फूलदेई यात्रा में दिखी संस्कृति की झलक

AltnewsUttarakhand 16/03/2025 1 minute read
Alt Uttarakhand default Featured image

श्रीनगर गढ़वाल(आरएनएस)। फूलदेई सामाजिक एवं सांस्कृतिक कला मंच की ओर से नगर क्षेत्र में रविवार को फूलदेई शोभायात्रा निकाली गई। यात्रा नागेश्वर महादेव मंदिर से एजेंसी मोहल्ला, गोला बाजार, गणेश बाजार, काला रोड़ से बदरीनाथ राजमार्ग होते हुए अदिति स्मृति न्यास में सम्पन्न हुई। कार्यक्रम में नगर क्षेत्र के विभिन्न स्कूलों के छात्र-छात्राओं, स्थानीय लोगों ने बढ़-चढ़कर प्रतिभाग कर शोभायात्रा को भव्य स्वरूप दिया। इस अवसर पर प्रदेश के विभिन्न हिस्सों में पहने जाने वाले पारंपरिक परिधान पहने छात्र-छात्राएं शोभा यात्रा का मुख्य आकर्षण रहे। इस दौरान छात्रों ने घोघा माता की डोली, देव निशानों के साथ हाथों में फूलों की टोकरी पकड़ घरों व दुकानों की देहरी पर फूल डाले। शोभायात्रा में कुमाऊं से आये कलाकारों द्वारा छोलिया नृत्य की शानदार प्रस्तुति दी गई। इस दौरान ढोल, दमाऊ, मशकबीन समेत अन्य वाद्य यंत्रों की थाप पर स्थानीय लोग जमकर थिरकते हुए नजर आये। समिति के अध्यक्ष अनूप बहुगुणा ने बताया कि शोभा यात्रा में नगर व आसपास के क्षेत्रों से लगभग 16 विद्यालयों के 750 छात्र-छात्राओं ने प्रतिभाग किया। इसके अलावा बड़ी संख्या में सामाजिक, सांस्कृतिक, राजनीतिक क्षेत्रों से जुड़े व स्थानीय लोगों ने हिस्सा लिया।
उन्होंने बताया कि शोभा यात्रा के बाद छात्रों के दातों को स्वस्थ रखने के लिए चिकित्सकों द्वारा सुझाव भी दिए गए। कार्यक्रम में स्वाणी फुलारी प्रतियोगिता का आयोजन भी किया गया। बताया कि फूलदेई पर्व पर अगले रविवार को खेल-कूद गतिविधियां आयोजित होंगी। समिति के महेश गिरी ने बताया कि स्व बच्ची देवी स्मृति में स्वाणी फुलारी की विजेता स्काई नेट पब्लिक स्कूल की वामिका नौटियाल व उप विजेता भगवती मेमोरियल पब्लिक स्कूल की आराधना रही, जबकि जूनियर दिल्ली स्कूल श्रीनगर की समृद्धि तृतीय स्थान पर रही। मौके पर डा मारिशा पंवार, शिवानी कठैत व रजनीश कोठियाल ने निर्णायक की भूमिका निभाई।

About the Author

AltnewsUttarakhand

Administrator

View All Posts

Post navigation

Previous: ओलावृष्टि से फल और फूलों को हुआ नुकसान
Next: परचून की दुकान में लगी आग, दुकान स्वामी झुलसा

Related Stories

Alt Uttarakhand default Featured image
  • अल्मोड़ा
  • उत्तरकाशी
  • उत्तराखंड
  • ऊधम सिंह नगर
  • चमोली
  • चम्पावत
  • टिहरी
  • देहरादून
  • नैनीताल
  • पिथौरागढ़
  • पौड़ी
  • बागेश्वर
  • रुद्रप्रयाग
  • हरिद्वार

गणेश गोदियाल बने उत्तराखंड कांग्रेस के नए प्रदेश अध्यक्ष, 27 संगठनात्मक जिलों में भी नए अध्यक्षों की घोषणा

AltnewsUttarakhand 11/11/2025
Alt Uttarakhand default Featured image
  • देहरादून
  • पौड़ी

राजकीय शिक्षक संघ 28 को श्रीनगर में करेगा रैली

AltnewsUttarakhand 24/09/2025
Alt Uttarakhand default Featured image
  • उत्तराखंड
  • देहरादून
  • पौड़ी

मुख्यमंत्री धामी ने माँ धारी देवी मंदिर में पूजा-अर्चना कर प्रदेशवासियों की सुरक्षा, सुख-समृद्धि एवं आपदा राहत की कामना की

AltnewsUttarakhand 20/09/2025
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.