Skip to content
ALT UTTARAKHAND

ALT UTTARAKHAND

Primary Menu
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • उत्तराखंड
    • अल्मोड़ा
    • उत्तरकाशी
    • ऊधम सिंह नगर
    • चम्पावत
    • चमोली
    • देहरादून
    • हरिद्वार
    • नैनीताल
    • पिथौरागढ़
    • पौड़ी
    • बागेश्वर
    • रुद्रप्रयाग
    • टिहरी
  • सम्पर्क करें
  • Privacy Policy
Watch
  • Home
  • उत्तराखंड
  • अल्मोड़ा
  • तीन दिन से लापता बुजुर्ग को सोमेश्वर पुलिस ने गहरी खाई से बचाया
  • अल्मोड़ा

तीन दिन से लापता बुजुर्ग को सोमेश्वर पुलिस ने गहरी खाई से बचाया

AltnewsUttarakhand 26/03/2025
Alt Uttarakhand default Featured image

अल्मोड़ा। सोमेश्वर पुलिस ने तीन दिन से लापता 80 वर्षीय बुजुर्ग को गहरी खाई से सकुशल रेस्क्यू कर उनके परिजनों के सुपुर्द किया। पुलिस की इस तत्परता और साहसिक प्रयास की क्षेत्र में जमकर सराहना हो रही है। 24 मार्च को सोमेश्वर क्षेत्र निवासी एक व्यक्ति ने थाने में सूचना दी थी कि उनके पिता भतनेश्वर मंदिर में शिव महापुराण के लिए गए थे। 22 मार्च की शाम करीब 6:15 बजे वह मंदिर से रात्रि विश्राम के लिए खत्ते की ओर निकले, लेकिन वहां नहीं पहुंचे। इस पर सोमेश्वर थाने में उनकी गुमशुदगी दर्ज कर पुलिस ने तलाश शुरू की, मगर पहले दिन कोई सफलता नहीं मिली। 25 मार्च को पुलिस टीम ने एक बार फिर जंगलों में सर्च अभियान चलाया। इस दौरान भतनेश्वर मंदिर से करीब 400 मीटर दूर गहरी खाई में बुजुर्ग गिरे हुए मिले। उन्हें हल्की चोटें आई थीं, लेकिन वे होश में थे। पुलिस और स्थानीय ग्रामीणों ने मिलकर कड़ी मशक्कत के बाद सुरक्षित रेस्क्यू ऑपरेशन को अंजाम दिया और बुजुर्ग को परिजनों के सुपुर्द कर दिया। रेस्क्यू अभियान में थाना प्रभारी कश्मीर सिंह, हेड कांस्टेबल जितेंद्र मेहता और कांस्टेबल गोरखनाथ ने अहम भूमिका निभाई।

About the Author

AltnewsUttarakhand

Administrator

View All Posts

Post navigation

Previous: अगस्त्यमुनि में निर्माणाधीन स्पोर्ट्स स्टेडियम का किया विरोध
Next: रिसॉर्ट का गार्ड 1.47 लाख की चरस के साथ गिरफ्तार

Related Stories

Alt Uttarakhand default Featured image
  • अल्मोड़ा

वीपीकेएएस पहुंचे वरिष्ठ कृषि वैज्ञानिक, शोध कार्यों की समीक्षा कर वैज्ञानिकों को किया प्रोत्साहित

AltnewsUttarakhand 29/10/2026
Alt Uttarakhand default Featured image
  • अल्मोड़ा

2.72 लाख के गांजे के साथ ऊधम सिंह नगर के दो आरोपी गिरफ्तार

AltnewsUttarakhand 29/10/2026
Alt Uttarakhand default Featured image
  • अल्मोड़ा

गैरसैंण विधानसभा सत्र को लेकर विधायक मनोज तिवारी ने सरकार पर साधा निशाना

AltnewsUttarakhand 29/10/2026
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.