Skip to content
ALT UTTARAKHAND

ALT UTTARAKHAND

Primary Menu
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • उत्तराखंड
    • अल्मोड़ा
    • उत्तरकाशी
    • ऊधम सिंह नगर
    • चम्पावत
    • चमोली
    • देहरादून
    • हरिद्वार
    • नैनीताल
    • पिथौरागढ़
    • पौड़ी
    • बागेश्वर
    • रुद्रप्रयाग
    • टिहरी
  • सम्पर्क करें
  • Privacy Policy
Watch
  • Home
  • उत्तराखंड
  • देहरादून
  • युवती के नाम फर्जी फेसबुक आईडी बनाकर आपत्तिजनक सामग्री डाली
  • देहरादून

युवती के नाम फर्जी फेसबुक आईडी बनाकर आपत्तिजनक सामग्री डाली

AltnewsUttarakhand 27/03/2025
Alt Uttarakhand default Featured image

देहरादून(आरएनएस)।   एक युवती की फर्जी फेसबुक आईडी बनाकर उसे बदनाम करने और अश्लील सामग्री भेजने के मामले में पटेलनगर कोतवाली में केस दर्ज किया गया है। पीड़िता ने साइबर थाना देहरादून में शिकायत दर्ज कराई थी कि दिसंबर 2024 से कोई अज्ञात व्यक्ति उसकी फोटो और नाम का इस्तेमाल कर फर्जी फेसबुक आईडी बना रहा है। उस पर पीड़िता का फोन नंबर डालकर अश्लील फोटो डालने के साथ आपत्तिजनक बातें लिखी जा रही हैं। फोन नंबर डालने और आपत्तिजनक बातें लिखे जाने से अनजान लोग भी फोन कर पीड़िता को परेशान कर रहे हैं। पीड़िता का कहना है कि इस हरकत से उनकी छवि धूमिल हो रही है। जानने वालों को लग रहा है कि यह आईडी उनकी खुद की है। इंस्पेक्टर पटेलनगर हरिओम राज चौहान ने बताया कि साइबर अपराध थाने से मिली रिपोर्ट के आधार पर अज्ञात आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है। पुलिस आरोपी की तलाश कर रही है।

About the Author

AltnewsUttarakhand

Administrator

View All Posts

Post navigation

Previous: जमीन बेचने की डील कर पांच लाख रुपये हड़पे, पांच पर केस
Next: सरकारी टैक्सी सेवा शुरू करेगी केंद्र सरकार, ड्राइवरों को मिलेगा सीधा मुनाफा

Related Stories

Alt Uttarakhand default Featured image
  • देहरादून

हादसे के बाद हर मिनट कीमती, ग्रामीणों को सिखाए जान बचाने के गुर

AltnewsUttarakhand 28/10/2026
Alt Uttarakhand default Featured image
  • देहरादून

त्यूणी में विधायक प्रीतम सिंह के खिलाफ फूटा गुस्सा, भाइयों के पुतले भी फूंके

AltnewsUttarakhand 28/10/2026
Alt Uttarakhand default Featured image
  • देहरादून

संस्कृति से जुड़ाव और नवाचार से आगे बढ़ेगा उत्तराखंड का युवा: त्रिवेंद्र रावत

AltnewsUttarakhand 28/10/2026
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.