Skip to content
ALT UTTARAKHAND

ALT UTTARAKHAND

Primary Menu
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • उत्तराखंड
    • अल्मोड़ा
    • उत्तरकाशी
    • ऊधम सिंह नगर
    • चम्पावत
    • चमोली
    • देहरादून
    • हरिद्वार
    • नैनीताल
    • पिथौरागढ़
    • पौड़ी
    • बागेश्वर
    • रुद्रप्रयाग
    • टिहरी
  • सम्पर्क करें
  • Privacy Policy
Watch
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • सरकारी टैक्सी सेवा शुरू करेगी केंद्र सरकार, ड्राइवरों को मिलेगा सीधा मुनाफा
  • राष्ट्रीय

सरकारी टैक्सी सेवा शुरू करेगी केंद्र सरकार, ड्राइवरों को मिलेगा सीधा मुनाफा

AltnewsUttarakhand 27/03/2025 1 minute read
Alt Uttarakhand default Featured image

नई दिल्ली। केंद्र सरकार जल्द ही ओला-उबर की तर्ज पर एक सरकारी टैक्सी सेवा शुरू करने जा रही है। इसका ऐलान केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने लोकसभा में अपने संबोधन के दौरान किया। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का “सहकार से समृद्धि” का विजन केवल एक नारा नहीं है, बल्कि इसे साकार करने के लिए सहकारिता मंत्रालय बीते साढ़े तीन वर्षों से लगातार प्रयास कर रहा है।

कैब ड्राइवरों को होगा सीधा लाभ
अमित शाह ने बताया कि सरकार आने वाले कुछ महीनों में एक सहकारी टैक्सी प्लेटफॉर्म लॉन्च करेगी, जिसमें टू-व्हीलर, रिक्शा और फोर-व्हीलर का भी पंजीकरण किया जाएगा। उन्होंने जोर देते हुए कहा कि इस सेवा का मुनाफा किसी बड़े कॉर्पोरेट के पास नहीं जाएगा, बल्कि सीधे टैक्सी चालकों को मिलेगा।

कोऑपरेटिव इंश्योरेंस कंपनी भी बनेगी
गृह मंत्री ने आगे बताया कि सरकार जल्द ही एक सहकारी बीमा कंपनी भी स्थापित करने जा रही है, जो देशभर की सभी सहकारी संस्थाओं का बीमा करेगी। शाह ने विश्वास जताया कि यह कंपनी जल्द ही निजी क्षेत्र की सबसे बड़ी इंश्योरेंस कंपनी बन जाएगी।

दुनिया में अपनी तरह की पहली पहल
अगर सरकार का यह प्रस्तावित सहकारी टैक्सी प्लेटफॉर्म साकार होता है, तो भारत निजी राइड-हेलिंग सेवाओं के लिए सरकार समर्थित सहकारी मॉडल पेश करने वाला दुनिया का पहला देश बन जाएगा। वर्तमान में इस तरह की सेवा दुनिया के किसी अन्य देश में उपलब्ध नहीं है।

About the Author

AltnewsUttarakhand

Administrator

View All Posts

Post navigation

Previous: युवती के नाम फर्जी फेसबुक आईडी बनाकर आपत्तिजनक सामग्री डाली
Next: पर्वतीय क्षेत्र की जलवायु मसाला फसलों के लिए बेहतर

Related Stories

Alt Uttarakhand default Featured image
  • उत्तराखंड
  • चमोली
  • राष्ट्रीय

बद्रीनाथ धाम में तप्त कुंड में स्नान के दौरान दो महिला श्रद्धालुओं की मौत

AltnewsUttarakhand 11/09/2026
Alt Uttarakhand default Featured image
  • अल्मोड़ा
  • उत्तराखंड
  • राष्ट्रीय

डीआरडीओ गेस्ट हाउस प्रबंधक जासूसी के आरोप में गिरफ्तार, आईएसआई को भेजी थी गुप्त जानकारी

AltnewsUttarakhand 13/08/2025
Alt Uttarakhand default Featured image
  • उत्तराखंड
  • देहरादून
  • राष्ट्रीय

साइबर फ्रॉड मामले में ईडी की बड़ी कार्रवाई, दिल्ली, गुरुग्राम और देहरादून में 11 ठिकानों पर की छापेमारी

AltnewsUttarakhand 06/08/2025
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.