Skip to content
ALT UTTARAKHAND

ALT UTTARAKHAND

Primary Menu
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • उत्तराखंड
    • अल्मोड़ा
    • उत्तरकाशी
    • ऊधम सिंह नगर
    • चम्पावत
    • चमोली
    • देहरादून
    • हरिद्वार
    • नैनीताल
    • पिथौरागढ़
    • पौड़ी
    • बागेश्वर
    • रुद्रप्रयाग
    • टिहरी
  • सम्पर्क करें
  • Privacy Policy
Watch
  • Home
  • उत्तरकाशी
  • उत्तरकाशी में पंचकोसी वारूणी यात्रा में उमड़े श्रद्धालु
  • उत्तरकाशी

उत्तरकाशी में पंचकोसी वारूणी यात्रा में उमड़े श्रद्धालु

AltnewsUttarakhand 27/03/2025 1 minute read
Alt Uttarakhand default Featured image

उत्तरकाशी(आरएनएस)।  जिले की प्रसिद्ध पंचकोसी यात्रा में गुरुवार को भारी संख्या में श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ पड़ी। धार्मिक और पौराणिक महत्व वाली इस यात्रा में श्रद्धालुओं ने जहां एक साथ देवी-देवताओं के दर्शन किए, वहीं अश्वमेघ यज्ञ जैसे फल की प्राप्ति की कामना की। 15 किमी इस पैदल यात्रा के दौरान बसूंगा, साल्ड, ज्ञाणजा, संग्राली, पाटा, गंगोरी और लक्षेश्वर के स्थानीय ग्रामीणों ने श्रद्धालुओं की खूब आवभगत की और उनको चौलाई के लड्डू, आलू के गुटके, चाय, बुरांश का जूस पिलाया। उत्तरकाशी जिले में पंचकोसी यात्रा चैत्र माह में कृष्ण पक्ष की त्रयोदशी के दिन होती है। 15 किमी लंबे इस यात्रा मार्ग पर व्यास कुंड गौतम गंगा, तपलिनी ऋषि की गुफा और कई देवस्थान हैं। गुरुवार को ब्रह्म मुहूर्त से ही श्रद्धालुओं के जत्थे वारुणी यात्रा पर निकलने शुरू हुए। करीब 15 किमी लंबी इस पदयात्रा के पथ पर बड़ेथी संगम स्थित वुरणेश्वर, बसूंगा में अखंडेश्वर, साल्ड में जगरनाथ और अष्टभुजा दुर्गा, ज्ञाणजा में ज्ञानेश्वर और व्यास कुंड, वरुणावत पर्वत शीर्ष पर शिखरेश्वर और विमलेश्वर महादेव के बाद श्रद्धालुओं ने संग्राली गांव पहुंच बाड़ाहाट क्षेत्र के आराध्य देव कंडार देवता, पाटा में नर्वदेश्वर मंदिर में जलाभिषेक व पूजा अर्चना करने के गंगोरी में अस्सी गंगा और भागीरथी के संगम पर स्नान किया।

About the Author

AltnewsUttarakhand

Administrator

View All Posts

Post navigation

Previous: स्पोर्ट्स हॉस्टल दून ने जीता फुटबॉल का उद्घाटन मैच
Next: पीएम श्री जीजीआईसी बाड़ेछीना में नागरिकता शिक्षा व संवैधानिक मूल्यों पर कार्यशाला

Related Stories

Alt Uttarakhand default Featured image
  • उत्तरकाशी
  • उत्तराखंड
  • देहरादून

उत्तरकाशी में फंसे ट्रैकर्स की सुरक्षित वापसी सुनिश्चित की जाए : मुख्यमंत्री

AltnewsUttarakhand 28/09/2026
Alt Uttarakhand default Featured image
  • अल्मोड़ा
  • उत्तरकाशी
  • उत्तराखंड
  • ऊधम सिंह नगर
  • चमोली
  • चम्पावत
  • टिहरी
  • देहरादून
  • नैनीताल
  • पिथौरागढ़
  • पौड़ी
  • बागेश्वर
  • रुद्रप्रयाग
  • हरिद्वार

गणेश गोदियाल बने उत्तराखंड कांग्रेस के नए प्रदेश अध्यक्ष, 27 संगठनात्मक जिलों में भी नए अध्यक्षों की घोषणा

AltnewsUttarakhand 11/11/2025
Alt Uttarakhand default Featured image
  • उत्तरकाशी
  • देहरादून

चीता हेलीकॉप्टर से हर्षिल घाटी का लिडार सर्वे शुरू

AltnewsUttarakhand 16/08/2025
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.