Skip to content
ALT UTTARAKHAND

ALT UTTARAKHAND

Primary Menu
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • उत्तराखंड
    • अल्मोड़ा
    • उत्तरकाशी
    • ऊधम सिंह नगर
    • चम्पावत
    • चमोली
    • देहरादून
    • हरिद्वार
    • नैनीताल
    • पिथौरागढ़
    • पौड़ी
    • बागेश्वर
    • रुद्रप्रयाग
    • टिहरी
  • सम्पर्क करें
  • Privacy Policy
Watch
  • Home
  • उत्तराखंड
  • अल्मोड़ा
  • पीएम श्री जीजीआईसी बाड़ेछीना में नागरिकता शिक्षा व संवैधानिक मूल्यों पर कार्यशाला
  • अल्मोड़ा

पीएम श्री जीजीआईसी बाड़ेछीना में नागरिकता शिक्षा व संवैधानिक मूल्यों पर कार्यशाला

AltnewsUttarakhand 27/03/2025
Alt Uttarakhand default Featured image

अल्मोड़ा। पीएम श्री राजकीय कन्या इंटर कॉलेज, बाड़ेछीना में नागरिकता शिक्षा, संवैधानिक मूल्य और भारत की जानकारी विषय पर एक दिवसीय कार्यशाला एवं क्विज प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि खंड शिक्षा अधिकारी हरीश रौतेला रहे, जबकि डाइट अल्मोड़ा से राजनीति विज्ञान के प्रवक्ता हरिवंश बिष्ट ने बतौर वक्ता सहभागिता की। कार्यक्रम का शुभारंभ खंड शिक्षा अधिकारी ने दीप प्रज्वलित कर किया। उन्होंने छात्राओं को नियमित दिनचर्या के साथ पढ़ाई करने के लिए प्रेरित किया और भारतीय संविधान की प्रस्तावना एवं उसमें निहित अधिकारों की विस्तृत जानकारी दी। हरिवंश बिष्ट ने संविधान में समानता, गुणवत्ता और जवाबदेही के महत्व पर प्रकाश डालते हुए बताया कि नई शिक्षा नीति 2020 में भी समावेशिता और गुणवत्तापूर्ण शिक्षा को प्राथमिकता दी गई है। कार्यक्रम के अंतर्गत आयोजित क्विज प्रतियोगिता में कनिका तिवारी ने प्रथम स्थान, भावना चम्याल ने द्वितीय स्थान और संयुक्त रूप से गीतांजलि व काजल ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। विजयी छात्राओं को खंड शिक्षा अधिकारी ने पुरस्कृत किया। इस अवसर पर विद्यालय की वेबसाइट का भी विमोचन किया गया। कार्यक्रम में उप शिक्षा अधिकारी प्रशांत कुमार चौहान, डॉ. कैलाश सिंह डोलिया, हरी सिंह ढेला, प्रधानाचार्य प्रीति पंत, तनुप्रिया खुल्बे, जानकी राणा, रेखा मेहता, किरण पाटनी, ममता भट्ट, भावना बिष्ट, शैलजा नयाल, मोनिका सहित छात्राएं उपस्थित रहीं।

About the Author

AltnewsUttarakhand

Administrator

View All Posts

Post navigation

Previous: उत्तरकाशी में पंचकोसी वारूणी यात्रा में उमड़े श्रद्धालु
Next: 29 और 30 मार्च को होगा सनातन संस्कृति सम्मेलन

Related Stories

Alt Uttarakhand default Featured image
  • अल्मोड़ा

वीपीकेएएस पहुंचे वरिष्ठ कृषि वैज्ञानिक, शोध कार्यों की समीक्षा कर वैज्ञानिकों को किया प्रोत्साहित

AltnewsUttarakhand 29/10/2026
Alt Uttarakhand default Featured image
  • अल्मोड़ा

2.72 लाख के गांजे के साथ ऊधम सिंह नगर के दो आरोपी गिरफ्तार

AltnewsUttarakhand 29/10/2026
Alt Uttarakhand default Featured image
  • अल्मोड़ा

गैरसैंण विधानसभा सत्र को लेकर विधायक मनोज तिवारी ने सरकार पर साधा निशाना

AltnewsUttarakhand 29/10/2026
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.