Skip to content
ALT UTTARAKHAND

ALT UTTARAKHAND

Primary Menu
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • उत्तराखंड
    • अल्मोड़ा
    • उत्तरकाशी
    • ऊधम सिंह नगर
    • चम्पावत
    • चमोली
    • देहरादून
    • हरिद्वार
    • नैनीताल
    • पिथौरागढ़
    • पौड़ी
    • बागेश्वर
    • रुद्रप्रयाग
    • टिहरी
  • सम्पर्क करें
  • Privacy Policy
Watch
  • Home
  • उत्तराखंड
  • अल्मोड़ा
  • अल्मोड़ा पुलिस ने नशे के खिलाफ चलाया जागरूकता अभियान
  • अल्मोड़ा

अल्मोड़ा पुलिस ने नशे के खिलाफ चलाया जागरूकता अभियान

AltnewsUttarakhand 28/03/2025
Alt Uttarakhand default Featured image

अल्मोड़ा। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक देवेन्द्र पींचा के निर्देश पर जनपद के सभी थाना प्रभारियों, एसओजी और एएनटीएफ टीमों को स्कूलों, कॉलेजों, नगरों, कस्बों और ग्रामीण क्षेत्रों में नशा मुक्त अभियान के तहत व्यापक जनजागरूकता अभियान चलाने के निर्देश दिए गए हैं। इसी क्रम में 28 मार्च को अपर पुलिस अधीक्षक हरबन्स सिंह और सीओ गोपाल दत्त जोशी के पर्यवेक्षण में महिला थाना अल्मोड़ा की पुलिस टीम ने एनटीडी क्षेत्र में जागरूकता अभियान चलाया। महिला थाना प्रभारी निरीक्षक जानकी भंडारी के नेतृत्व में उपनिरीक्षक कैलाश चंद्र, हेड कांस्टेबल विद्या आर्य, महिला कांस्टेबल द्रौपदी सुयाल, मनीषा रावत और होमगार्ड जीवन सिंह बिष्ट की टीम ने पोस्टर और पंपलेट के माध्यम से नशे के दुष्प्रभावों की जानकारी दी। लोगों को जीवन में नशे से दूर रहने और दूसरों को भी इससे बचाने का संकल्प दिलाया गया। इसके अतिरिक्त, पुलिस टीम ने साइबर अपराध, मानव तस्करी, नवीन कानूनों, यातायात नियमों और महिला व बाल अपराधों से संबंधित जानकारी भी दी। साथ ही उत्तराखंड पुलिस हेल्पलाइन नंबर 112, महिला हेल्पलाइन 1090 और साइबर क्राइम हेल्पलाइन 1930 के बारे में जागरूक किया।

About the Author

AltnewsUttarakhand

Administrator

View All Posts

Post navigation

Previous: मुख्यमंत्री धामी ने किया मुख्य सेवक सदन में जल संरक्षण अभियान 2025 के अंतर्गत आयोजित एक दिवसीय कार्यशाला में प्रतिभाग
Next: सीएम धामी ने किया नन्दा गौरा योजना के लाभार्थियों को धनराशि का डीबीटी के माध्यम से वितरण

Related Stories

Alt Uttarakhand default Featured image
  • अल्मोड़ा

वीपीकेएएस पहुंचे वरिष्ठ कृषि वैज्ञानिक, शोध कार्यों की समीक्षा कर वैज्ञानिकों को किया प्रोत्साहित

AltnewsUttarakhand 29/10/2026
Alt Uttarakhand default Featured image
  • अल्मोड़ा

2.72 लाख के गांजे के साथ ऊधम सिंह नगर के दो आरोपी गिरफ्तार

AltnewsUttarakhand 29/10/2026
Alt Uttarakhand default Featured image
  • अल्मोड़ा

गैरसैंण विधानसभा सत्र को लेकर विधायक मनोज तिवारी ने सरकार पर साधा निशाना

AltnewsUttarakhand 29/10/2026
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.