Skip to content
ALT UTTARAKHAND

ALT UTTARAKHAND

Primary Menu
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • उत्तराखंड
    • अल्मोड़ा
    • उत्तरकाशी
    • ऊधम सिंह नगर
    • चम्पावत
    • चमोली
    • देहरादून
    • हरिद्वार
    • नैनीताल
    • पिथौरागढ़
    • पौड़ी
    • बागेश्वर
    • रुद्रप्रयाग
    • टिहरी
  • सम्पर्क करें
  • Privacy Policy
Watch
  • Home
  • उत्तराखंड
  • अल्मोड़ा
  • सेवा, सुशासन और विकास थीम पर बहुउद्देशीय एवं चिकित्सा शिविर आयोजित
  • अल्मोड़ा

सेवा, सुशासन और विकास थीम पर बहुउद्देशीय एवं चिकित्सा शिविर आयोजित

AltnewsUttarakhand 29/03/2025
Alt Uttarakhand default Featured image

अल्मोड़ा। सरकार के तीन वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में सेवा, सुशासन और विकास थीम पर बहुउद्देशीय एवं चिकित्सा शिविर का आयोजन कैबिनेट मंत्री रेखा आर्य की अध्यक्षता में सोमनाथ मैदान में हुआ। शिविर में बड़ी संख्या में लोगों ने भाग लिया, जहां विभिन्न समस्याओं का समाधान मौके पर ही किया गया, जबकि कुछ शिकायतों को आगे बढ़ाया गया। कैबिनेट मंत्री ने राज्य की जनता को बधाई देते हुए कहा कि सरकार जनता की अपेक्षाओं के अनुरूप विकास के लिए समर्पित है। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि लोगों को कार्यालयों के चक्कर न काटने पड़ें और उनकी समस्याओं का त्वरित समाधान किया जाए। कुछ शिकायतों के लंबित रहने पर उन्होंने नाराजगी जताई और अनुपस्थित अधिकारियों से स्पष्टीकरण मांगा। शिविर में पानी की समस्या, बिजली बिलों की गड़बड़ी सहित विभिन्न विषयों पर कुल 50 शिकायतें दर्ज की गईं, जिनमें से अधिकांश का समाधान मौके पर ही किया गया। इस अवसर पर क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य करने वाले व्यक्तियों को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित भी किया गया। शिविर में समाज कल्याण, चिकित्सा, पर्यटन, विद्युत, राजस्व और ग्राम्य विकास सहित कई विभागों ने स्टॉल लगाए, जहां लोगों को सरकारी योजनाओं की जानकारी दी गई। समाज कल्याण विभाग ने 36 लोगों को सहायक उपकरण और 32 दिव्यांग प्रमाण पत्र वितरित किए, जबकि बाल विकास विभाग ने 5 महालक्ष्मी किट बांटी। उद्यान विभाग ने 171 किसानों को बीज, पौधे और दवाएं उपलब्ध कराईं, वहीं होम्योपैथी और आयुर्वेदिक विभागों ने सैकड़ों लोगों का इलाज कर दवाएं दीं। इस अवसर पर राजकीय उच्चतर माध्यमिक बालिका विद्यालय, चनौदा की छात्राओं ने स्वागत गीत और सरस्वती वंदना प्रस्तुत की। कार्यक्रम का संचालन दिनेश तिवारी और किरण उपाध्याय ने किया। शिविर में मेयर अजय वर्मा, भाजपा जिलाध्यक्ष महेश नयाल, उपजिलाधिकारी संजय कुमार समेत कई जनप्रतिनिधि, अधिकारी और क्षेत्रीय जनता मौजूद रही।

About the Author

AltnewsUttarakhand

Administrator

View All Posts

Post navigation

Previous: शराब की दुकान के विरोध में दसवें दिन भी आंदोलन रहा जारी
Next: सुराज सेवा दल ने किया निजी स्कूलों की मनमानी पर प्रदर्शन

Related Stories

Alt Uttarakhand default Featured image
  • अल्मोड़ा

वीपीकेएएस पहुंचे वरिष्ठ कृषि वैज्ञानिक, शोध कार्यों की समीक्षा कर वैज्ञानिकों को किया प्रोत्साहित

AltnewsUttarakhand 29/10/2026
Alt Uttarakhand default Featured image
  • अल्मोड़ा

2.72 लाख के गांजे के साथ ऊधम सिंह नगर के दो आरोपी गिरफ्तार

AltnewsUttarakhand 29/10/2026
Alt Uttarakhand default Featured image
  • अल्मोड़ा

गैरसैंण विधानसभा सत्र को लेकर विधायक मनोज तिवारी ने सरकार पर साधा निशाना

AltnewsUttarakhand 29/10/2026
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.