Skip to content
ALT UTTARAKHAND

ALT UTTARAKHAND

Primary Menu
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • उत्तराखंड
    • अल्मोड़ा
    • उत्तरकाशी
    • ऊधम सिंह नगर
    • चम्पावत
    • चमोली
    • देहरादून
    • हरिद्वार
    • नैनीताल
    • पिथौरागढ़
    • पौड़ी
    • बागेश्वर
    • रुद्रप्रयाग
    • टिहरी
  • सम्पर्क करें
  • Privacy Policy
Watch
  • Home
  • उत्तराखंड
  • अल्मोड़ा
  • शराब की दुकान के विरोध में दसवें दिन भी आंदोलन रहा जारी
  • अल्मोड़ा

शराब की दुकान के विरोध में दसवें दिन भी आंदोलन रहा जारी

AltnewsUttarakhand 29/03/2025
Alt Uttarakhand default Featured image

अल्मोड़ा। बिनसर महादेव धाम के निकट सोनी, देवलीखेत और जालिखान में शराब की दुकान खोले जाने के विरोध में चल रहा क्रमिक अनशन दसवें दिन और तेज हो गया। कृषक कृषि बागवानी और उद्यमी संगठन के महासचिव दीपक करगेती ने आंदोलन को व्यापक रूप देने और जनजागरण अभियान को हर ब्लॉक और गांव तक पहुंचाने का निर्णय लिया। दीपक करगेती ने कहा कि अब समाज को जागरूक करने का समय आ गया है। धार्मिक स्थलों के पास शराब की दुकानें खोलकर आस्था को नशे के व्यापार से जोड़ा जा रहा है। उन्होंने चेतावनी दी कि यदि इस प्रवृत्ति पर रोक नहीं लगी तो कल जागेश्वर धाम और गोल्ज्यू महाराज के निकट भी शराब के ठेके खोलने में देर नहीं लगेगी। उन्होंने प्रशासन और सरकार पर आरोप लगाते हुए कहा कि नीतिगत रूप से कृषि, बागवानी, पशुपालन और पर्यटन को बढ़ावा देने की जरूरत थी, लेकिन इसके बजाय शराब और खनन से राजस्व बढ़ाने का प्रयास किया जा रहा है। इस बीच, अनशनकारियों को वार्ता के लिए संयुक्त मजिस्ट्रेट रानीखेत राहुल आनंद द्वारा मुख्यालय बुलाया गया, लेकिन दीपक करगेती ने इसे ठुकरा दिया। उन्होंने स्पष्ट किया कि शराब ठेकों के निरस्तीकरण का आदेश शासन स्तर से आना है, ऐसे में स्थानीय प्रशासन से वार्ता का कोई औचित्य नहीं। उन्होंने कहा कि यदि वार्ता करनी है तो पहले निरस्तीकरण का आदेश मंगवाया जाए। जनजागरण अभियान में हेमंत रौतेला, हिमांशु आर्या, दीपक बिष्ट, शिक्षिका गीता पंवार, देव सिंह, कैलाश और जानकी उपाध्याय समेत कई लोग शामिल रहे।

About the Author

AltnewsUttarakhand

Administrator

View All Posts

Post navigation

Previous: उत्तरांचल अकादमी का सत्र नवीनीकरण लंबित रहने के कारण स्थगित
Next: सेवा, सुशासन और विकास थीम पर बहुउद्देशीय एवं चिकित्सा शिविर आयोजित

Related Stories

Alt Uttarakhand default Featured image
  • अल्मोड़ा

वीपीकेएएस पहुंचे वरिष्ठ कृषि वैज्ञानिक, शोध कार्यों की समीक्षा कर वैज्ञानिकों को किया प्रोत्साहित

AltnewsUttarakhand 29/10/2026
Alt Uttarakhand default Featured image
  • अल्मोड़ा

2.72 लाख के गांजे के साथ ऊधम सिंह नगर के दो आरोपी गिरफ्तार

AltnewsUttarakhand 29/10/2026
Alt Uttarakhand default Featured image
  • अल्मोड़ा

गैरसैंण विधानसभा सत्र को लेकर विधायक मनोज तिवारी ने सरकार पर साधा निशाना

AltnewsUttarakhand 29/10/2026
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.