Skip to content
ALT UTTARAKHAND

ALT UTTARAKHAND

Primary Menu
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • उत्तराखंड
    • अल्मोड़ा
    • उत्तरकाशी
    • ऊधम सिंह नगर
    • चम्पावत
    • चमोली
    • देहरादून
    • हरिद्वार
    • नैनीताल
    • पिथौरागढ़
    • पौड़ी
    • बागेश्वर
    • रुद्रप्रयाग
    • टिहरी
  • सम्पर्क करें
  • Privacy Policy
Watch
  • Home
  • उत्तराखंड
  • अल्मोड़ा
  • आर्य समाज का 150वां स्थापना दिवस धूमधाम से मनाया
  • अल्मोड़ा

आर्य समाज का 150वां स्थापना दिवस धूमधाम से मनाया

AltnewsUttarakhand 30/03/2025 1 minute read
Alt Uttarakhand default Featured image

अल्मोड़ा। विक्रमी संवत् नव वर्ष प्रतिपदा के अवसर पर आर्य समाज का 150वां स्थापना दिवस श्रद्धा और उत्साह के साथ मनाया गया। इस अवसर पर महर्षि दयानंद को भावपूर्ण श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए विक्रमी संवत् 2082 की शुभकामनाएं दी गईं। कार्यक्रम की शुरुआत हवन और भजन से हुई, जिसके बाद आयोजित प्रवचन में आर्य समाज और गौ सेवा न्यास के सचिव दयाकृष्ण कांडपाल ने कहा कि सनातन वैदिक धर्म की परंपरा हजारों वर्षों से चली आ रही है। महर्षि दयानंद ने इसी परंपरा को जन-जन तक पहुंचाने के उद्देश्य से 1875 में मुंबई में आर्य समाज की स्थापना की। उन्होंने धार्मिक पाखंड और सामाजिक कुरीतियों के खिलाफ आंदोलन चलाया, जिसका सकारात्मक प्रभाव आज भी दिखाई देता है। आर्य समाज के प्रधान दिनेश चंद्र तिवारी ने बताया कि अल्मोड़ा आर्य समाज ने 121 वर्ष पूरे कर लिए हैं। इस अवधि में अस्पृश्यता निवारण, स्वतंत्रता संग्राम, हिंदी प्रचार आंदोलन और गौ रक्षा जैसे कई सामाजिक अभियानों में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है। कार्यक्रम में दयाकृष्ण कांडपाल, दिनेश चंद्र तिवारी, सुखलाल, किशन सिंह रावत और गौरव भट्ट सहित कई श्रद्धालु उपस्थित रहे।

About the Author

AltnewsUttarakhand

Administrator

View All Posts

Post navigation

Previous: महिला समेत आठ लोगों ने सोने के बिस्कुट बेचने के नाम पर 70 लाख लूटे
Next: नशा तस्करों पर सख्ती, तीन के खिलाफ गैंगस्टर एक्ट में मामला दर्ज

Related Stories

Alt Uttarakhand default Featured image
  • अल्मोड़ा

वीपीकेएएस पहुंचे वरिष्ठ कृषि वैज्ञानिक, शोध कार्यों की समीक्षा कर वैज्ञानिकों को किया प्रोत्साहित

AltnewsUttarakhand 29/10/2026
Alt Uttarakhand default Featured image
  • अल्मोड़ा

2.72 लाख के गांजे के साथ ऊधम सिंह नगर के दो आरोपी गिरफ्तार

AltnewsUttarakhand 29/10/2026
Alt Uttarakhand default Featured image
  • अल्मोड़ा

गैरसैंण विधानसभा सत्र को लेकर विधायक मनोज तिवारी ने सरकार पर साधा निशाना

AltnewsUttarakhand 29/10/2026
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.