Skip to content
ALT UTTARAKHAND

ALT UTTARAKHAND

Primary Menu
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • उत्तराखंड
    • अल्मोड़ा
    • उत्तरकाशी
    • ऊधम सिंह नगर
    • चम्पावत
    • चमोली
    • देहरादून
    • हरिद्वार
    • नैनीताल
    • पिथौरागढ़
    • पौड़ी
    • बागेश्वर
    • रुद्रप्रयाग
    • टिहरी
  • सम्पर्क करें
  • Privacy Policy
Watch
  • Home
  • उत्तराखंड
  • अल्मोड़ा
  • नशा तस्करों पर सख्ती, तीन के खिलाफ गैंगस्टर एक्ट में मामला दर्ज
  • अल्मोड़ा

नशा तस्करों पर सख्ती, तीन के खिलाफ गैंगस्टर एक्ट में मामला दर्ज

AltnewsUttarakhand 30/03/2025
Alt Uttarakhand default Featured image

अल्मोड़ा। एसएसपी देवेन्द्र पींचा के निर्देशन में नशे के खिलाफ सख्त कार्रवाई जारी है। थाना देघाट पुलिस ने तीन नशा तस्करों के खिलाफ गैंगस्टर एक्ट के तहत मामला दर्ज किया है। गांजा तस्करी के इस नेटवर्क का खुलासा 11 फरवरी को हुआ था, जब पुलिस ने वाहन चेकिंग के दौरान 116.358 किलोग्राम अवैध गांजा बरामद किया था। इस मामले में दो आरोपी सुन्दर सिंह और खीम सिंह को मौके पर ही गिरफ्तार किया गया था, जबकि जांच में कुलदीप सिंह का नाम सामने आया, जिसे 22 फरवरी को गिरफ्तार किया गया। तीनों आरोपी लंबे समय से देघाट क्षेत्र और अन्य जनपदों में संगठित रूप से गांजा तस्करी में लिप्त थे। कुलदीप सिंह इस गैंग का सरगना है, जिसके खिलाफ एनडीपीएस एक्ट और आबकारी अधिनियम के तहत कई मामले दर्ज हैं। शनिवार को तीनों आरोपियों के खिलाफ थाना देघाट में गैंगस्टर एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है। पुलिस ने कुलदीप सिंह की हिस्ट्रीशीट तैयार कर ली है और उसकी लगातार निगरानी की जाएगी। इसके साथ ही तीनों तस्करों की संपत्ति की जांच की जा रही है। यदि संपत्ति नशे के अवैध कारोबार से अर्जित पाई जाती है, तो जब्तीकरण की कार्रवाई की जाएगी।

About the Author

AltnewsUttarakhand

Administrator

View All Posts

Post navigation

Previous: आर्य समाज का 150वां स्थापना दिवस धूमधाम से मनाया
Next: स्वामी विवेकानंद द्वार से जुड़े व्यक्तियों का सम्मान

Related Stories

Alt Uttarakhand default Featured image
  • अल्मोड़ा

वीपीकेएएस पहुंचे वरिष्ठ कृषि वैज्ञानिक, शोध कार्यों की समीक्षा कर वैज्ञानिकों को किया प्रोत्साहित

AltnewsUttarakhand 29/10/2026
Alt Uttarakhand default Featured image
  • अल्मोड़ा

2.72 लाख के गांजे के साथ ऊधम सिंह नगर के दो आरोपी गिरफ्तार

AltnewsUttarakhand 29/10/2026
Alt Uttarakhand default Featured image
  • अल्मोड़ा

गैरसैंण विधानसभा सत्र को लेकर विधायक मनोज तिवारी ने सरकार पर साधा निशाना

AltnewsUttarakhand 29/10/2026
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.