Skip to content
ALT UTTARAKHAND

ALT UTTARAKHAND

Primary Menu
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • उत्तराखंड
    • अल्मोड़ा
    • उत्तरकाशी
    • ऊधम सिंह नगर
    • चम्पावत
    • चमोली
    • देहरादून
    • हरिद्वार
    • नैनीताल
    • पिथौरागढ़
    • पौड़ी
    • बागेश्वर
    • रुद्रप्रयाग
    • टिहरी
  • सम्पर्क करें
  • Privacy Policy
Watch
  • Home
  • उत्तराखंड
  • अल्मोड़ा
  • स्वतंत्रता सेनानी संगठन की बैठक में चुनाव और शिलापट्ट स्थापना पर हुई चर्चा
  • अल्मोड़ा

स्वतंत्रता सेनानी संगठन की बैठक में चुनाव और शिलापट्ट स्थापना पर हुई चर्चा

AltnewsUttarakhand 30/03/2025
Alt Uttarakhand default Featured image

अल्मोड़ा। स्वतंत्रता सेनानी संगठन की बैठक गांधी पार्क में जनपद अध्यक्ष कमलेश पांडे की अध्यक्षता में आयोजित की गई। बैठक का संचालन सचिव भरत पांडे ने किया। बैठक में निर्णय लिया गया कि वर्तमान कार्यकारिणी का कार्यकाल अप्रैल में समाप्त हो रहा है, जिसके चलते मई माह में चुनाव कराए जाएंगे। इस बार कार्यकारिणी में जनपद के सभी उत्तराधिकारियों को शामिल किया जाएगा। संगठन के पदाधिकारी अल्मोड़ा महापौर से मुलाकात कर नगर क्षेत्र में स्वतंत्रता सेनानियों के शिलापट्ट लगाने की मांग करेंगे, जिससे स्वतंत्रता आंदोलन से जुड़ी स्मृतियों को सहेजा जा सके। बैठक में यह भी तय किया गया कि पूर्व में जिलाधिकारी को मल्ला महल में सेनानियों के शिलापट्ट की स्थापना हेतु पत्र भेजा गया था, जिसे लेकर संगठन दोबारा वार्ता करेगा। जनपद अध्यक्ष ने बताया कि अप्रैल माह में प्रस्तावित संगठन का प्रांतीय अधिवेशन अपरिहार्य कारणों से स्थगित कर दिया गया है, अब यह देहरादून में आयोजित होगा। इसकी सूचना सभी उत्तराधिकारियों को समाचार पत्रों के माध्यम से दी जाएगी। बैठक में संगठन के अब तक किए गए कार्यों की समीक्षा के साथ भविष्य की योजनाओं पर विचार किया गया। अध्यक्ष पांडे ने सेनानी परिवारों के उत्तराधिकारियों से अधिक से अधिक संख्या में संगठन से जुड़ने और इसे मजबूत बनाने की अपील की, जिससे भविष्य में अपनी मांगों को प्रभावी तरीके से सरकार के समक्ष रखा जा सके। इस अवसर पर पुष्कर प्रसाद पांडे, तारा चंद्र शाह, शिव शंकर बोरा, आशुतोष पंत, वसुधा पंत, किशन चंद्र जोशी, कैलाश वर्मा, दुर्गा बुड़ाथोकी, सरस्वती राणा, सुनीता राणा, भगवती नेगी, पार्वती बिष्ट, राधा तिवारी, प्रभात तिवारी, शिवेंद्र गोस्वामी और बद्री दत्त पांडे उपस्थित रहे।

About the Author

AltnewsUttarakhand

Administrator

View All Posts

Post navigation

Previous: रुद्रप्रयाग में 6 दिनों तक सीखी युवाओं ने अलकनंदा में राफ्टिंग
Next: खनन के विरोध में ग्राम प्रशासक, कांग्रेस नेता ने कराया मुंडन

Related Stories

Alt Uttarakhand default Featured image
  • अल्मोड़ा

वीपीकेएएस पहुंचे वरिष्ठ कृषि वैज्ञानिक, शोध कार्यों की समीक्षा कर वैज्ञानिकों को किया प्रोत्साहित

AltnewsUttarakhand 29/10/2026
Alt Uttarakhand default Featured image
  • अल्मोड़ा

2.72 लाख के गांजे के साथ ऊधम सिंह नगर के दो आरोपी गिरफ्तार

AltnewsUttarakhand 29/10/2026
Alt Uttarakhand default Featured image
  • अल्मोड़ा

गैरसैंण विधानसभा सत्र को लेकर विधायक मनोज तिवारी ने सरकार पर साधा निशाना

AltnewsUttarakhand 29/10/2026
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.