Skip to content
ALT UTTARAKHAND

ALT UTTARAKHAND

Primary Menu
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • उत्तराखंड
    • अल्मोड़ा
    • उत्तरकाशी
    • ऊधम सिंह नगर
    • चम्पावत
    • चमोली
    • देहरादून
    • हरिद्वार
    • नैनीताल
    • पिथौरागढ़
    • पौड़ी
    • बागेश्वर
    • रुद्रप्रयाग
    • टिहरी
  • सम्पर्क करें
  • Privacy Policy
Watch
  • Home
  • उत्तराखंड
  • अल्मोड़ा
  • दौलाघट में प्रस्तावित शराब की दुकान के विरोध में कांग्रेस का धरना
  • अल्मोड़ा

दौलाघट में प्रस्तावित शराब की दुकान के विरोध में कांग्रेस का धरना

AltnewsUttarakhand 31/03/2025
Alt Uttarakhand default Featured image

अल्मोड़ा। ब्लॉक कांग्रेस कमेटी हवालबाग द्वितीय (सोमेश्वर विधानसभा) के नेतृत्व में प्रदेश सरकार की नई शराब नीति के विरोध में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने धरना दिया और पुतला दहन किया। कांग्रेस नेताओं ने दौलाघट में प्रस्तावित शराब की दुकान का विरोध करते हुए स्थानीय जनता से लामबंद होने का आह्वान किया। पूर्व राज्यसभा सांसद प्रदीप टम्टा ने भाजपा सरकार पर भ्रष्टाचार में लिप्त होने का आरोप लगाते हुए कहा कि एक ओर बड़े घोटाले उजागर हो रहे हैं, तो दूसरी ओर सरकार युवाओं को शराब के जाल में फंसाने का काम कर रही है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस इस नीति का पुरजोर विरोध करेगी। कांग्रेस जिलाध्यक्ष भूपेंद्र भोज ने कहा कि भाजपा को सत्ता में आए आठ साल हो चुके हैं, लेकिन इस दौरान न तो युवाओं के लिए रोजगार के अवसर पैदा किए गए और न ही शिक्षा और महिलाओं की सुरक्षा पर ध्यान दिया गया। इसके विपरीत, प्रदेश में शराब की सैकड़ों नई दुकानें खोलकर समाज को दिशाहीन किया जा रहा है। उन्होंने चेतावनी दी कि यदि सरकार जल्द ही इस नीति को वापस नहीं लेती, तो कांग्रेस सड़कों पर उतरने को बाध्य होगी। कार्यक्रम की अध्यक्षता ब्लॉक अध्यक्ष शिवराज सिंह नयाल ने की और संचालन पूर्व छात्रसंघ महासचिव सुभांशु रौतेला ने किया। प्रदर्शन में पूर्व सांसद प्रदीप टम्टा, कांग्रेस जिलाध्यक्ष भूपेंद्र भोज, पूर्व ब्लॉक प्रमुख रमेश भाकुनी, जिला प्रवक्ता निर्मल रावत, जिला महामंत्री दिनेश पिलख्वाल, युवा कांग्रेस अध्यक्ष हरीश रौतेला सहित बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता शामिल रहे।

About the Author

AltnewsUttarakhand

Administrator

View All Posts

Post navigation

Previous: मानसखंड विज्ञान केंद्र के जरिये विज्ञान शिक्षा को मिल रहा बढ़ावा
Next: लापरवाही से आग लगने पर 11 कबाड़ गोदाम स्वामियों पर केस

Related Stories

Alt Uttarakhand default Featured image
  • अल्मोड़ा

वीपीकेएएस पहुंचे वरिष्ठ कृषि वैज्ञानिक, शोध कार्यों की समीक्षा कर वैज्ञानिकों को किया प्रोत्साहित

AltnewsUttarakhand 29/10/2026
Alt Uttarakhand default Featured image
  • अल्मोड़ा

2.72 लाख के गांजे के साथ ऊधम सिंह नगर के दो आरोपी गिरफ्तार

AltnewsUttarakhand 29/10/2026
Alt Uttarakhand default Featured image
  • अल्मोड़ा

गैरसैंण विधानसभा सत्र को लेकर विधायक मनोज तिवारी ने सरकार पर साधा निशाना

AltnewsUttarakhand 29/10/2026
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.