Skip to content
ALT UTTARAKHAND

ALT UTTARAKHAND

Primary Menu
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • उत्तराखंड
    • अल्मोड़ा
    • उत्तरकाशी
    • ऊधम सिंह नगर
    • चम्पावत
    • चमोली
    • देहरादून
    • हरिद्वार
    • नैनीताल
    • पिथौरागढ़
    • पौड़ी
    • बागेश्वर
    • रुद्रप्रयाग
    • टिहरी
  • सम्पर्क करें
  • Privacy Policy
Watch
  • Home
  • उत्तराखंड
  • अल्मोड़ा
  • लमगड़ा और द्वाराहाट पुलिस ने अवैध शराब के साथ दो किए गिरफ्तार
  • अल्मोड़ा

लमगड़ा और द्वाराहाट पुलिस ने अवैध शराब के साथ दो किए गिरफ्तार

AltnewsUttarakhand 31/03/2025 1 minute read
Alt Uttarakhand default Featured image

अल्मोड़ा। मादक पदार्थों की तस्करी के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत लमगड़ा और द्वाराहाट पुलिस ने दो अलग-अलग मामलों में अवैध शराब के साथ दो व्यक्तियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने दोनों आरोपियों के खिलाफ आबकारी अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज किया है। पहला मामला लमगड़ा थाना क्षेत्र का है, जहां थानाध्यक्ष राहुल राठी के नेतृत्व में पुलिस टीम ने धौलकड़िया तिराहे से 50 मीटर आगे चेकिंग के दौरान ओम प्रकाश, निवासी मल्ला बिनौला, पोस्ट जैंती, लमगड़ा को 58 पव्वे बाजपुर देशी मसालेदार गुलाब माल्टा मार्का अवैध शराब के साथ गिरफ्तार किया। दूसरा मामला द्वाराहाट थाना क्षेत्र का है। थानाध्यक्ष अवनीश कुमार के नेतृत्व में पुलिस टीम ने ग्राम दैरी को जाने वाले कच्चे रास्ते के बैंड पर चेकिंग के दौरान हरीश राम, निवासी ग्राम नायल, पोस्ट दूनागिरी, द्वाराहाट को 51 पव्वे बाजपुर देशी मसालेदार गुलाब माल्टा मार्का अवैध शराब के साथ गिरफ्तार किया। गिरफ्तारी करने वाली टीमों में लमगड़ा पुलिस से उपनिरीक्षक धर्मेंद्र यादव और हेड कांस्टेबल त्रिलोकनाथ गोस्वामी शामिल रहे, जबकि द्वाराहाट पुलिस टीम में उपनिरीक्षक विजयपाल सिंह और कांस्टेबल ललित मोहन मौजूद रहे।

About the Author

AltnewsUttarakhand

Administrator

View All Posts

Post navigation

Previous: लापरवाही से आग लगने पर 11 कबाड़ गोदाम स्वामियों पर केस
Next: छात्रा को कोल्ड ड्रिंक में नशीला पदार्थ मिलाकर पिलाया

Related Stories

Alt Uttarakhand default Featured image
  • अल्मोड़ा

वीपीकेएएस पहुंचे वरिष्ठ कृषि वैज्ञानिक, शोध कार्यों की समीक्षा कर वैज्ञानिकों को किया प्रोत्साहित

AltnewsUttarakhand 29/10/2026
Alt Uttarakhand default Featured image
  • अल्मोड़ा

2.72 लाख के गांजे के साथ ऊधम सिंह नगर के दो आरोपी गिरफ्तार

AltnewsUttarakhand 29/10/2026
Alt Uttarakhand default Featured image
  • अल्मोड़ा

गैरसैंण विधानसभा सत्र को लेकर विधायक मनोज तिवारी ने सरकार पर साधा निशाना

AltnewsUttarakhand 29/10/2026
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.