Skip to content
ALT UTTARAKHAND

ALT UTTARAKHAND

Primary Menu
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • उत्तराखंड
    • अल्मोड़ा
    • उत्तरकाशी
    • ऊधम सिंह नगर
    • चम्पावत
    • चमोली
    • देहरादून
    • हरिद्वार
    • नैनीताल
    • पिथौरागढ़
    • पौड़ी
    • बागेश्वर
    • रुद्रप्रयाग
    • टिहरी
  • सम्पर्क करें
  • Privacy Policy
Watch
  • Home
  • टिहरी
  • मां ब्रह्मचारिणी की पूजा कर खुशहाली का आशीर्वाद लिया
  • टिहरी

मां ब्रह्मचारिणी की पूजा कर खुशहाली का आशीर्वाद लिया

AltnewsUttarakhand 31/03/2025 1 minute read
Alt Uttarakhand default Featured image

नई टिहरी(आरएनएस)।  चैत्र नवरात्रि के दूसरे दिन नई टिहरी सहित जनपद के प्रमुख मां भगवती और दुर्गा मंदिरों में बढ़ी संख्या में श्रद्धालु उमड़े। श्रद्धालुओं ने माता के दूसरे स्वरूप माता ब्रह्मचारिणी की पूजा अर्चना की। इस दौरान मंदिरों में माता सप्तशती का पाठ कर माता को सिंदुर, बिंदी व श्रृगांर की सामग्रियां भेंट की। कन्याओं को उपहार देकर नवाजा गया। ब्रह्माजी की शक्ति होने के चलते माता का दूसरा रूप ब्रह्मचारिणी के रूप में जाना जाता है। नई टिहरी के दुर्गा मंदिर सहित प्रमुख पीठ चंद्रबदनी, कुंजापूरी और सुरकंडा में दर्शकों का तांता लगा रहा। लोगों ने माता के दर्शन कर सुख-समृद्धि का आशीर्वाद मांगा। घनसाली में चैत्र नवरात्रि के पर्व पर क्षेत्र के राजराजेश्वरी एवं ज्वालामुखी मंदिर के साथ ही अन्य सिद्धपीठों पर नौ दिवसीय अनुष्ठान जारी रहा। सिद्धपीठ ज्वालामुखी में दूसरे दिन भी माता की पूजा की गई। पुजारियों ने मां की मूर्ति का पवित्र स्नान कर शृंगार किया। बाजगियों ने ढोल दामाऊं की थाप पर दुर्गा स्तुति व जागर आदि गाकर नवरात्रि की पूजा की। ज्वालामुखी मंदिर समिति के अध्यक्ष बचल सिंह रावत ने बताया कि इस वर्ष नवरात्रि के अनुष्ठान की विशेष तैयारी की गई है। जिसमे क्षेत्र के लोगों के साथ ही प्रवासी भी आकर सहयोग कर रहे हैं।

About the Author

AltnewsUttarakhand

Administrator

View All Posts

Post navigation

Previous: पुरानी पेंशन बहाली को 10 अप्रैल को गैरसैंण में आक्रोश मार्च
Next: वन अधिकार मामले में मजबूत पैरवी की मांग

Related Stories

Alt Uttarakhand default Featured image
  • टिहरी
  • देहरादून

चतुर्थ श्रेणी कर्मचारियों का प्रांतीय अधिवेशन 27-28 अक्टूबर को टिहरी में

AltnewsUttarakhand 10/10/2026
Alt Uttarakhand default Featured image
  • अल्मोड़ा
  • टिहरी

डिजिटल बैंकिंग सुविधाओं के साथ चंबा में शुरू हुई अल्मोड़ा अर्बन को-ऑपरेटिव बैंक की 69वीं शाखा

AltnewsUttarakhand 07/09/2026
Alt Uttarakhand default Featured image
  • अल्मोड़ा
  • उत्तरकाशी
  • उत्तराखंड
  • ऊधम सिंह नगर
  • चमोली
  • चम्पावत
  • टिहरी
  • देहरादून
  • नैनीताल
  • पिथौरागढ़
  • पौड़ी
  • बागेश्वर
  • रुद्रप्रयाग
  • हरिद्वार

गणेश गोदियाल बने उत्तराखंड कांग्रेस के नए प्रदेश अध्यक्ष, 27 संगठनात्मक जिलों में भी नए अध्यक्षों की घोषणा

AltnewsUttarakhand 11/11/2025
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.