Skip to content
ALT UTTARAKHAND

ALT UTTARAKHAND

Primary Menu
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • उत्तराखंड
    • अल्मोड़ा
    • उत्तरकाशी
    • ऊधम सिंह नगर
    • चम्पावत
    • चमोली
    • देहरादून
    • हरिद्वार
    • नैनीताल
    • पिथौरागढ़
    • पौड़ी
    • बागेश्वर
    • रुद्रप्रयाग
    • टिहरी
  • सम्पर्क करें
  • Privacy Policy
Watch
  • Home
  • उत्तराखंड
  • देहरादून
  • पुरानी पेंशन बहाली को 10 अप्रैल को गैरसैंण में आक्रोश मार्च
  • चमोली
  • देहरादून

पुरानी पेंशन बहाली को 10 अप्रैल को गैरसैंण में आक्रोश मार्च

AltnewsUttarakhand 31/03/2025
Alt Uttarakhand default Featured image

एनएमओपीएस की हुई ऑनलाइन बैठक में आंदोलन तेज करने पर जोर संगठन ने एनपीएस के बाद यूपीएस व्यवस्था का भी किया पुरजोर विरोध

देहरादून(आरएनएस)।   पुरानी पेंशन बहाली को 10 अप्रैल को गैरसैंण में आक्रोश मार्च निकाला जाएगा। पेंशन बहाली राष्ट्रीय आंदोलन की रविवार को हुई ऑनलाइन बैठक में एनपीएस के साथ ही यूपीएस का भी विरोध किया गया। पुरानी पेंशन बहाली को आंदोलन तेज किए जाने पर जोर दिया।
एनएमओपीएस के प्रदेश अध्यक्ष जीतमणि पैन्यूली ने ऑनलाइन बैठक में कहा कि 10 अप्रैल को गैरसैंण में कर्मचारियों की ताकत दिखाई जाएगी। प्रदेश भर के कर्मचारी इसमें भाग लेंगे। एक अप्रैल को सभी कर्मचारी काला फीता बांध कर एनपीएस यूपीएस के विरोध में काला दिवस मनाएंगे। कहा कि वर्ष 2005 के बाद सरकारी सेवाओं में अपनी सेवाएं देने वाले देश के शिक्षक, कर्मचारियों को पुरानी पेंशन का लाभ नहीं मिल रहा है। नई पेंशन स्कीम में कर्मचारियों के भविष्य की अनदेखी हो रही है। नई पेंशन स्कीम पूरी तरह शेयर मार्केट पर आधारित है। इससे पूरे देश की अर्थव्यवस्था भी डगमगा रही है। देश को बड़ा नुकसान हो रहा है। इससे पूंजीवादी लोगों को मजबूत किया जा रहा है। देश का कर्मचारी एनपीएस यूपीएस को किसी भी सूरत में मंजूर नहीं कर रहा है। कहा कि एक मई को श्रमिक दिवस पर दिल्ली जंतर मंतर पर विशाल प्रदर्शन होगा।
बैठक में महामंत्री मुकेश रतूड़ी, सूर्य सिंह पंवार, जगमोहन सिंह रावत, शांतनु शर्मा, राजू माहरा, विकास शर्मा, देवेंद्र फर्स्वाण, कमलेश पांडे, मदन, मीनाक्षी कीर्ति, गोविंद मेहता, दिग्विजय राणा, गणेश भंडारी, भूपाल चीलवाल, भारतेंदु पंत, हरेंद्र रावल, गिरीश पठवाल, राजेंद्र सिंह, नीतू भारती, रवि शंकर गुसाईं, धीरेंद्र पाठक, महिपाल सिंह चौहान आदि उपस्थित रहे।

About the Author

AltnewsUttarakhand

Administrator

View All Posts

Post navigation

Previous: 20 करोड़ से संवरेंगी विद्यालयों में किचनों की हालतः डॉ. धन सिंह रावत
Next: मां ब्रह्मचारिणी की पूजा कर खुशहाली का आशीर्वाद लिया

Related Stories

Alt Uttarakhand default Featured image
  • देहरादून

हादसे के बाद हर मिनट कीमती, ग्रामीणों को सिखाए जान बचाने के गुर

AltnewsUttarakhand 28/10/2026
Alt Uttarakhand default Featured image
  • देहरादून

त्यूणी में विधायक प्रीतम सिंह के खिलाफ फूटा गुस्सा, भाइयों के पुतले भी फूंके

AltnewsUttarakhand 28/10/2026
Alt Uttarakhand default Featured image
  • देहरादून

संस्कृति से जुड़ाव और नवाचार से आगे बढ़ेगा उत्तराखंड का युवा: त्रिवेंद्र रावत

AltnewsUttarakhand 28/10/2026
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.