Skip to content
ALT UTTARAKHAND

ALT UTTARAKHAND

Primary Menu
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • उत्तराखंड
    • अल्मोड़ा
    • उत्तरकाशी
    • ऊधम सिंह नगर
    • चम्पावत
    • चमोली
    • देहरादून
    • हरिद्वार
    • नैनीताल
    • पिथौरागढ़
    • पौड़ी
    • बागेश्वर
    • रुद्रप्रयाग
    • टिहरी
  • सम्पर्क करें
  • Privacy Policy
Watch
  • Home
  • उत्तराखंड
  • देहरादून
  • लोक कल्याण समिति प्रतीतनगर ने किया मिनी मैराथन दौड़ का आयोजन
  • देहरादून

लोक कल्याण समिति प्रतीतनगर ने किया मिनी मैराथन दौड़ का आयोजन

AltnewsUttarakhand 06/04/2025
Alt Uttarakhand default Featured image

बालक वर्ग में सुग्रीव और बालिका वर्ग में समीक्षा प्रथम

ऋषिकेश(आरएनएस)।   लोक कल्याण समिति प्रतीतनगर की ओर से रविवार को द्वितीय मिनी मैराथन दौड़ का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता के बालक वर्ग में सुग्रीव और बालिका वर्ग में समीक्षा रतूड़ी ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। मैराथन दौड़ के जरिये लोक कल्याण समिति ने नशा मुक्ति और मतदाता जागरूकता का भी संदेश दिया। मिनी मैराथन की बालक और बालिका वर्ग में आयोजित प्रतियोगिता में प्रतीतनगर, रायवाला, गौहरिमाफी और खांड गांव के कुल 52 प्रतिभागियों ने शिरकत की। अधिकांश प्रतिभागियों ने निर्धारित पांच किमी की दूरी तय की। दौड़ हनुमान चौक से प्रारंभ होकर रायवाला ग्राम पंचायत के वसंती माता चौक, पोखरियाल चौक और श्री रामलीला चौक प्राइमरी स्कूल पर सम्पन्न हुई। बालक वर्ग में प्रथम स्थान सुग्रीव, द्वितीय स्थान सुनील सिंह एवं तृतीय स्थान विनय चौधरी ने प्राप्त किया। वहीं बालिका वर्ग में प्रथम स्थान समीक्षा रतूड़ी, द्वितीय स्थान ऋषिका, तृतीय स्थान अक्षिता एवं धैर्य ने संयुक्त रूप से प्राप्त किया। समापन अवसर पर विजेताओं को पुरस्कृत किया गया। मौके पर लोक कल्याण समिति के अध्यक्ष गंगाधर गौड़, बालेन्द्र सिंह नेगी, नरेश थपलियाल, कोषाध्यक्ष मुकेश तिवाडी, विरेन्द्र नौटियाल, अंजू बडोला, आशीष सेमवाल, नवीन चमोली, रूचि सती, रेखा थपलियाल, महेंद्र राणा, जिला पंचायत सदस्य हरिपुरकला दिव्या बेलवाल, राजेश जुगलान, ग्राम प्रधान रोहित नौटियाल, शंकर दयाल धनाई आदि उपस्थित रहे।

About the Author

AltnewsUttarakhand

Administrator

View All Posts

Post navigation

Previous: 12.05 ग्राम स्मैक के साथ तस्कर गिरफ्तार
Next: हाथ से सोने की अंगूठी साफ कर बाबा फरार

Related Stories

Alt Uttarakhand default Featured image
  • देहरादून

हादसे के बाद हर मिनट कीमती, ग्रामीणों को सिखाए जान बचाने के गुर

AltnewsUttarakhand 28/10/2026
Alt Uttarakhand default Featured image
  • देहरादून

त्यूणी में विधायक प्रीतम सिंह के खिलाफ फूटा गुस्सा, भाइयों के पुतले भी फूंके

AltnewsUttarakhand 28/10/2026
Alt Uttarakhand default Featured image
  • देहरादून

संस्कृति से जुड़ाव और नवाचार से आगे बढ़ेगा उत्तराखंड का युवा: त्रिवेंद्र रावत

AltnewsUttarakhand 28/10/2026
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.