Skip to content
ALT UTTARAKHAND

ALT UTTARAKHAND

Primary Menu
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • उत्तराखंड
    • अल्मोड़ा
    • उत्तरकाशी
    • ऊधम सिंह नगर
    • चम्पावत
    • चमोली
    • देहरादून
    • हरिद्वार
    • नैनीताल
    • पिथौरागढ़
    • पौड़ी
    • बागेश्वर
    • रुद्रप्रयाग
    • टिहरी
  • सम्पर्क करें
  • Privacy Policy
Watch
  • Home
  • उत्तराखंड
  • देहरादून
  • हाथ से सोने की अंगूठी साफ कर बाबा फरार
  • देहरादून

हाथ से सोने की अंगूठी साफ कर बाबा फरार

AltnewsUttarakhand 06/04/2025 1 minute read
Alt Uttarakhand default Featured image

ऋषिकेश(आरएनएस)।   ग्रह-नक्षत्र बताने के फेर में एक बाबा ने युवक के हाथ से सोने की अंगूठी साफ कर दी। इसका पता लगने से पहले ही बाबा मौके से फरार हो गया। तलाश के बाद भी बाबा का सुराग नहीं लगने पर पीड़ित ने पुलिस से शिकायत की, जिस पर पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर फरार बाबा की पहचान को प्रयास तेज कर दिए हैं। लक्ष्मणझूला थाना पुलिस के मुताबिक यह घटना हिलटॉप पार्किंग की है। पीड़ित ऋषभ निवासी लक्ष्मणझूला ने तहरीर दी। बताया कि रविवार की दोपहर करीब 12 बजे वह अपनी हिलटॉप पार्किंग में था। इसी बीच भगवा वेशधारी एक बाबा उनके पास पहुंचा। ऋषभ ने बताया कि ग्रह-नक्षत्र के बारे में बताते हुए बाबा ने हाथ की अंगुली से सोने की अंगूठी चोरी कर ली। अचानक बाबा के मौके से चले जाने पर शक हुआ। हाथ में अंगूठी गायब होने पर उसकी काफी तलाश की, मगर कोई सुराग नहीं लगा। थानाध्यक्ष संतोष पैथवाला ने बताया कि अज्ञात के खिलाफ संबंधित धारा में मुकदमा पंजीकृत कर लिया गया है। घटनास्थल और आसपास में लगे सीसीटीवी कैमरों के फुटेज खंगाले जा रहे हैं। जल्द ही आरोपी को गिरफ्तार कर मामले का खुलासा किया जाएगा।

About the Author

AltnewsUttarakhand

Administrator

View All Posts

Post navigation

Previous: लोक कल्याण समिति प्रतीतनगर ने किया मिनी मैराथन दौड़ का आयोजन
Next: कंपनी के साथ मिल 70 से अधिक लोगों को फर्जीवाड़े से बेची जमीन, केस दर्ज

Related Stories

Alt Uttarakhand default Featured image
  • देहरादून

हादसे के बाद हर मिनट कीमती, ग्रामीणों को सिखाए जान बचाने के गुर

AltnewsUttarakhand 28/10/2026
Alt Uttarakhand default Featured image
  • देहरादून

त्यूणी में विधायक प्रीतम सिंह के खिलाफ फूटा गुस्सा, भाइयों के पुतले भी फूंके

AltnewsUttarakhand 28/10/2026
Alt Uttarakhand default Featured image
  • देहरादून

संस्कृति से जुड़ाव और नवाचार से आगे बढ़ेगा उत्तराखंड का युवा: त्रिवेंद्र रावत

AltnewsUttarakhand 28/10/2026
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.