Skip to content
ALT UTTARAKHAND

ALT UTTARAKHAND

Primary Menu
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • उत्तराखंड
    • अल्मोड़ा
    • उत्तरकाशी
    • ऊधम सिंह नगर
    • चम्पावत
    • चमोली
    • देहरादून
    • हरिद्वार
    • नैनीताल
    • पिथौरागढ़
    • पौड़ी
    • बागेश्वर
    • रुद्रप्रयाग
    • टिहरी
  • सम्पर्क करें
  • Privacy Policy
Watch
  • Home
  • उत्तराखंड
  • अल्मोड़ा
  • ट्रैफिक नियमों की अनदेखी पर 188 लोग आए अल्मोड़ा पुलिस की चपेट में
  • अल्मोड़ा

ट्रैफिक नियमों की अनदेखी पर 188 लोग आए अल्मोड़ा पुलिस की चपेट में

AltnewsUttarakhand 07/04/2025 1 minute read
Alt Uttarakhand default Featured image

अल्मोड़ा। जनपद में यातायात नियमों के उल्लंघन और सार्वजनिक स्थानों पर अनुशासनहीनता के खिलाफ रविवार को पुलिस ने सघन चेकिंग अभियान चलाया। एसएसपी देवेंद्र पींचा के निर्देश पर कार्रवाई करते हुए पुलिस ने नियमों की अनदेखी करने वाले 188 लोगों के खिलाफ सख्त कदम उठाए। 06 अप्रैल को आयोजित इस अभियान की निगरानी अपर पुलिस अधीक्षक हरबन्स सिंह के पर्यवेक्षण में की गई, जबकि नेतृत्व सीओ अल्मोड़ा गोपाल दत्त जोशी और सीओ रानीखेत विमल प्रसाद ने किया। जिले के सभी थाना क्षेत्रों में एक साथ वाहन चेकिंग अभियान चलाया गया, जिसमें कुल 129 वाहन चालकों के विरुद्ध मोटर वाहन अधिनियम के तहत चालान किए गए। इनमें 14 मामले ओवरस्पीडिंग, 2 बिना ड्राइविंग लाइसेंस, 2 बिना सीट बेल्ट और 111 अन्य यातायात उल्लंघनों के थे। साथ ही, होटल-ढाबों, सार्वजनिक स्थानों और पर्यटक स्थलों पर शराब पीने और न्यूसेन्स फैलाने वाले 59 लोगों पर उत्तराखंड पुलिस अधिनियम के तहत कार्रवाई की गई। पुलिस ने स्पष्ट किया है कि इस प्रकार की सघन चेकिंग आगे भी जारी रहेगी। नियमों का उल्लंघन करने वालों के विरुद्ध किसी भी स्थिति में सख्ती से निपटा जाएगा। अल्मोड़ा पुलिस ने आमजन से अपील की है कि वे ट्रैफिक नियमों का पालन करें और शांति व्यवस्था बनाए रखने में सहयोग दें।

About the Author

AltnewsUttarakhand

Administrator

View All Posts

Post navigation

Previous: विश्व स्वास्थ्य दिवस पर जिला कारागार अल्मोड़ा में स्वास्थ्य जांच एवं विधिक जागरूकता शिविर आयोजित
Next: धौलछीना से गुमशुदा नाबालिग हल्द्वानी से सकुशल बरामद

Related Stories

Alt Uttarakhand default Featured image
  • अल्मोड़ा

वीपीकेएएस पहुंचे वरिष्ठ कृषि वैज्ञानिक, शोध कार्यों की समीक्षा कर वैज्ञानिकों को किया प्रोत्साहित

AltnewsUttarakhand 29/10/2026
Alt Uttarakhand default Featured image
  • अल्मोड़ा

2.72 लाख के गांजे के साथ ऊधम सिंह नगर के दो आरोपी गिरफ्तार

AltnewsUttarakhand 29/10/2026
Alt Uttarakhand default Featured image
  • अल्मोड़ा

गैरसैंण विधानसभा सत्र को लेकर विधायक मनोज तिवारी ने सरकार पर साधा निशाना

AltnewsUttarakhand 29/10/2026
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.