Skip to content
ALT UTTARAKHAND

ALT UTTARAKHAND

Primary Menu
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • उत्तराखंड
    • अल्मोड़ा
    • उत्तरकाशी
    • ऊधम सिंह नगर
    • चम्पावत
    • चमोली
    • देहरादून
    • हरिद्वार
    • नैनीताल
    • पिथौरागढ़
    • पौड़ी
    • बागेश्वर
    • रुद्रप्रयाग
    • टिहरी
  • सम्पर्क करें
  • Privacy Policy
Watch
  • Home
  • उत्तराखंड
  • अल्मोड़ा
  • कैबिनेट मंत्री रेखा आर्या ने विकास कार्यों के लिए स्वीकृत किए 25 लाख रुपये
  • अल्मोड़ा

कैबिनेट मंत्री रेखा आर्या ने विकास कार्यों के लिए स्वीकृत किए 25 लाख रुपये

AltnewsUttarakhand 22/04/2025
Alt Uttarakhand default Featured image

अल्मोड़ा(आरएनएस)। कैबिनेट मंत्री रेखा आर्या ने मंगलवार को सोमेश्वर विधानसभा क्षेत्र के विभिन्न गांवों का दौरा कर जन समस्याओं की सुनवाई की और अनेक विकास कार्यों के लिए कुल 25.5 लाख रुपये विधायक निधि से स्वीकृत करने की घोषणा की। उन्होंने कहा कि यह धनराशि सड़क, पेयजल, बिजली आदि कार्यों पर व्यय की जाएगी। रेखा आर्या ने अपने दौरे की शुरुआत ग्राम महतगांव स्थित माँ कालिका मंदिर परिसर में जन बैठक से की, जहां स्थानीय लोगों ने पेयजल संकट, सड़क निर्माण, स्वास्थ्य सुविधाओं की कमी और आर्थिक सहायता जैसे मुद्दे उठाए। मंत्री ने मौके पर ही कई समस्याओं के समाधान के निर्देश अधिकारियों को दिए और शेष पर शीघ्र कार्रवाई का आश्वासन दिया। इस मौके पर उन्होंने मंदिर परिसर के सौंदर्यीकरण के लिए 3 लाख रुपये और महिला समूहों को स्वरोजगार के लिए 2.5 लाख रुपये देने की घोषणा की। इसके बाद सुतर गांव में आयोजित जन बैठक में उन्होंने भैरव मंदिर निर्माण के लिए 2.5 लाख रुपये, अनुसूचित जाति बस्ती स्थित गोलू मंदिर निर्माण के लिए 2 लाख रुपये, ककलना गांव के कत्यूर देवता मंदिर स्थल विकास के लिए 2.5 लाख रुपये और कालिका मंदिर मार्ग निर्माण के लिए 1.5 लाख रुपये स्वीकृत किए। बूथ कुवाली क्षेत्र में शिव और शनि मंदिरों के निर्माण कार्य के लिए 1.5 लाख, पाखुला पेयजल लाइन के लिए 1.5 लाख, वूंगा रोड निर्माण के लिए 1.5 लाख तथा हरज्यू मंदिर लिलाड़ी के सौंदर्यीकरण के लिए 2 लाख रुपये निधि से देने की घोषणा की गई। साथ ही कुवाली स्थित श्री बद्रीनाथ मंदिर के निर्माण एवं सौंदर्यीकरण के लिए भी 2 लाख रुपये स्वीकृत किए गए। दोपहर बाद ग्राम पागसा में जन बैठक करते हुए मंत्री ने श्मशान घाट मार्ग निर्माण के लिए 1.5 लाख और गांव में रेलिंग लगाने के लिए 1.5 लाख रुपये मंजूर किए। रेखा आर्या ने कहा कि सरकार ग्रामीण क्षेत्रों में मूलभूत सुविधाओं को मजबूत करने के लिए प्रतिबद्ध है और विकास कार्यों में किसी प्रकार की कमी नहीं आने दी जाएगी।

About the Author

AltnewsUttarakhand

Administrator

View All Posts

Post navigation

Previous: सरेआम बाजार में फायरिंग मामले में केस दर्ज
Next: चारधाम यात्रा के लिए आपदा प्रबंधन की तैयारी, 24 अप्रैल को होगा मॉक ड्रिल अभ्यास

Related Stories

Alt Uttarakhand default Featured image
  • अल्मोड़ा

वीपीकेएएस पहुंचे वरिष्ठ कृषि वैज्ञानिक, शोध कार्यों की समीक्षा कर वैज्ञानिकों को किया प्रोत्साहित

AltnewsUttarakhand 29/10/2026
Alt Uttarakhand default Featured image
  • अल्मोड़ा

2.72 लाख के गांजे के साथ ऊधम सिंह नगर के दो आरोपी गिरफ्तार

AltnewsUttarakhand 29/10/2026
Alt Uttarakhand default Featured image
  • अल्मोड़ा

गैरसैंण विधानसभा सत्र को लेकर विधायक मनोज तिवारी ने सरकार पर साधा निशाना

AltnewsUttarakhand 29/10/2026
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.