Skip to content
ALT UTTARAKHAND

ALT UTTARAKHAND

Primary Menu
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • उत्तराखंड
    • अल्मोड़ा
    • उत्तरकाशी
    • ऊधम सिंह नगर
    • चम्पावत
    • चमोली
    • देहरादून
    • हरिद्वार
    • नैनीताल
    • पिथौरागढ़
    • पौड़ी
    • बागेश्वर
    • रुद्रप्रयाग
    • टिहरी
  • सम्पर्क करें
  • Privacy Policy
Watch
  • Home
  • उत्तराखंड
  • देहरादून
  • देवभूमि की डेमोग्राफी बदलने वाले कर रहे सनातन का ढ़ोंग : चौहान
  • देहरादून

देवभूमि की डेमोग्राफी बदलने वाले कर रहे सनातन का ढ़ोंग : चौहान

AltnewsUttarakhand 22/04/2025
Alt Uttarakhand default Featured image

देहरादून(आरएनएस)।  भाजपा के प्रदेश मीडिया प्रभारी मनवीर सिंह चौहान ने कहा कि पूर्व सीएम हरीश रावत सनातनी चोला ओढ़ने का ढ़ोंग कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि जो लोग देवभूमि की डेमोग्राफी बदलने की सोच रखते हैं, उन्हें आज मजबूरन सनातन का चोला ओढ़ना पड़ रहा है। हरदा के गोलज्यू मंदिर में अर्जी लगाने संबंधी बयान पर प्रतिक्रिया देते हुए चौहान ने कहा कि हरीश रावत कोई सिद्ध पुरुष नहीं हैं जो कहें और वही लकीर बन जाए। राजनीति में बेशक उनके चौंकने वाले फैसले सनातनियों को आहत करने वाले रहे हैं लेकिन गोलज्यू महाराज न्याय के देवता माने जाते हैं। गोलज्यू देवता गुण दोष के आधार पर ही न्याय करते हैं और अब तक करते भी आए हैं। हरदा जन अदालत के फैसले के बाद बिचलित हैं और देव अदालत में भी खुद को निर्दोष ठहराने के लिए वकालत कर रहे हैं।
चौहान ने कहा कि गंगा सम्मान यात्रा निकालने वाले हरदा ने अपने सीएम कार्यकाल में कितना सम्मान गंगा मां को दिया यह पूरा सनातन समाज जानता है। गंगा को नाले का स्वरूप बताकर उन्होंने गंगा के साथ ही प्राचीन हिंदू परंपरा का भी अपमान किया। चौहान ने कहा कि भाजपा पर दोष मढ़ने की बजाए कांग्रेस को यह मंथन की जरूरत है कि अल्पसंख्यकों के तुष्टिकरण के लिए वह बहुसंख्यकों का तिरस्कार न करे।

About the Author

AltnewsUttarakhand

Administrator

View All Posts

Post navigation

Previous: जान से मारने की धमकी के बाद परिवार ने छोड़ा घर
Next: सेवा विस्तार न मिलने पर ईएसआई कर्मचारियों ने शुरू की हड़ताल

Related Stories

Alt Uttarakhand default Featured image
  • देहरादून

हादसे के बाद हर मिनट कीमती, ग्रामीणों को सिखाए जान बचाने के गुर

AltnewsUttarakhand 28/10/2026
Alt Uttarakhand default Featured image
  • देहरादून

त्यूणी में विधायक प्रीतम सिंह के खिलाफ फूटा गुस्सा, भाइयों के पुतले भी फूंके

AltnewsUttarakhand 28/10/2026
Alt Uttarakhand default Featured image
  • देहरादून

संस्कृति से जुड़ाव और नवाचार से आगे बढ़ेगा उत्तराखंड का युवा: त्रिवेंद्र रावत

AltnewsUttarakhand 28/10/2026
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.