Skip to content
ALT UTTARAKHAND

ALT UTTARAKHAND

Primary Menu
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • उत्तराखंड
    • अल्मोड़ा
    • उत्तरकाशी
    • ऊधम सिंह नगर
    • चम्पावत
    • चमोली
    • देहरादून
    • हरिद्वार
    • नैनीताल
    • पिथौरागढ़
    • पौड़ी
    • बागेश्वर
    • रुद्रप्रयाग
    • टिहरी
  • सम्पर्क करें
  • Privacy Policy
Watch
  • Home
  • ऊधम सिंह नगर
  • जान से मारने की धमकी के बाद परिवार ने छोड़ा घर
  • ऊधम सिंह नगर

जान से मारने की धमकी के बाद परिवार ने छोड़ा घर

AltnewsUttarakhand 22/04/2025 1 minute read
Alt Uttarakhand default Featured image

रुद्रपुर(आरएनएस)।  चुनावी रंजिश के चलते भदईपुरा क्षेत्र में एक परिवारीजन के साथ मारपीट व जान से मारने की धमकी का मामला सामने आया है। घटना के बाद पीड़ित परिवार भय के चलते क्षेत्र छोड़ने को मजबूर हो गया है। पीड़ित ने कोतवाली में तहरीर देकर आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। भदईपुरा निवासी जयपाल पुत्र अनोखे लाल ने कोतवाली पुलिस को तहरीर देकर बताया कि वह सिडकुल स्थित शिव भोले बाबा ट्रांसपोर्ट कंपनी से कारोबार करते हैं। 14 अप्रैल की रात करीब 11 बजे वह अपनी पत्नी धर्मवती और साले वीरपाल के साथ एक बीमार रिश्तेदार का हाल पूछकर घर लौट रहे थे। वह बंगाली मंदिर भदईपुरा के मोड़ पर पहुंचे, यहां पहले से घात लगाए बैठे आशीष यादव, अभिषेक यादव, रबिषेक यादव पुत्रगण दान बहादुर यादव व उनके 5-6 अन्य साथियों ने उनकी कार रुकवा ली। आरोप है कि इन लोगों ने कार की चाबी निकाल ली और जयपाल को गालियां देते हुए पीटना शुरू कर दिया। बीच-बचाव करने आई जयपाल की पत्नी और साले के साथ भी मारपीट की। जब पीड़ित परिवार थाने शिकायत करने जाने लगा तो आरोपियों ने तमंचा व अन्य हथियार दिखाकर धमकाया और शिकायत करने पर जान से मारने की धमकी दी। उन्होंने बताया कि वह और उनका परिवार अब भदईपुरा छोड़ चुके हैं, क्योंकि आरोपी दबंग प्रवृत्ति के हैं और आए दिन क्षेत्र में मारपीट व उपद्रव करते हैं। पीड़ित ने पुलिस से न्याय की गुहार लगाते हुए सभी आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। पुलिस ने तहरीर के आधार पर आरोपियों के खिलाफ संबंधित धाराओं में केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

About the Author

AltnewsUttarakhand

Administrator

View All Posts

Post navigation

Previous: उत्तराखंड में नहीं चलने दिया जायेगा लैंड जिहाद: शिव अरोरा
Next: देवभूमि की डेमोग्राफी बदलने वाले कर रहे सनातन का ढ़ोंग : चौहान

Related Stories

Alt Uttarakhand default Featured image
  • अल्मोड़ा
  • ऊधम सिंह नगर

अल्मोड़ा अर्बन को-ऑपरेटिव बैंक की 67वीं शाखा काशीपुर में शुरू

AltnewsUttarakhand 06/07/2026
Alt Uttarakhand default Featured image
  • अल्मोड़ा
  • उत्तरकाशी
  • उत्तराखंड
  • ऊधम सिंह नगर
  • चमोली
  • चम्पावत
  • टिहरी
  • देहरादून
  • नैनीताल
  • पिथौरागढ़
  • पौड़ी
  • बागेश्वर
  • रुद्रप्रयाग
  • हरिद्वार

गणेश गोदियाल बने उत्तराखंड कांग्रेस के नए प्रदेश अध्यक्ष, 27 संगठनात्मक जिलों में भी नए अध्यक्षों की घोषणा

AltnewsUttarakhand 11/11/2025
Alt Uttarakhand default Featured image
  • ऊधम सिंह नगर
  • देहरादून

शतरंज प्रतियोगिता में देहरादून की शेराली बनीं चैंपियन

AltnewsUttarakhand 13/08/2025
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.