Skip to content
ALT UTTARAKHAND

ALT UTTARAKHAND

Primary Menu
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • उत्तराखंड
    • अल्मोड़ा
    • उत्तरकाशी
    • ऊधम सिंह नगर
    • चम्पावत
    • चमोली
    • देहरादून
    • हरिद्वार
    • नैनीताल
    • पिथौरागढ़
    • पौड़ी
    • बागेश्वर
    • रुद्रप्रयाग
    • टिहरी
  • सम्पर्क करें
  • Privacy Policy
Watch
  • Home
  • उत्तराखंड
  • देहरादून
  • पश्चिम बंगाल में राष्ट्रपति शासन लागू करने की मांग
  • देहरादून

पश्चिम बंगाल में राष्ट्रपति शासन लागू करने की मांग

AltnewsUttarakhand 22/04/2025
Alt Uttarakhand default Featured image

देहरादून(आरएनएस)। ब्राह्मण समाज उत्थान परिषद की ओर से मंगलवार को जिलाधिकारी के माध्यम से मुख्यमंत्री और राष्ट्रपति को ज्ञापन भेजा गया। इसके माध्यम से पश्चिमबंगाल में राष्ट्रपति शासन लागू करने की मांग की गई। परिषद के अध्यक्ष पंडित सुभाष जोशी ने पश्चिमबंगाल में हिन्दुओं के घरों में लूटपाट, आगजनी, हत्या की घटनाओं से भयभीत लोगों के पलायन को लेकर चिंता जताई। उन्होंने कहा कि पश्चिम बंगाल की सरकार को बर्खास्त किया जाए और वहां तत्काल राष्ट्रपति शासन लागू कर हिंदुओं की जान माल की सुरक्षा सुनिश्चित की जाए। उन्होंने ज्ञापन में मुख्यमंत्री को संबोधित करते हुए कहा कि उत्तराखंड देवताओं की भूमि है। लेकिन भगवान परशुराम के जन्मोत्सव अक्षय तृतीया पर सरकार द्वारा सार्वजनिक अवकाश अभी तक घोषित नहीं किया गया। उन्होंने कहा कि कई अन्य प्रदेशों में अक्षय तृतीया पर सरकार द्वारा सार्वजनिक अवकाश की घोषणा की जा चुकी है। इस दौरान उपाध्यक्ष एसपी पाठक, महामंत्री उमा नरेश तिवारी, आचार्य शशिकांत दुबे, राजकुमार तिवारी, पवन त्रिपाठी, प्रदीप शुक्ला आदि मौजूद रहे।

About the Author

AltnewsUttarakhand

Administrator

View All Posts

Post navigation

Previous: हरिद्वार बाईपास मार्ग पर अतिक्रमण ध्वस्त
Next: मंदिर के पास खुला चिकन प्वाइंट किया बंद

Related Stories

Alt Uttarakhand default Featured image
  • देहरादून

हादसे के बाद हर मिनट कीमती, ग्रामीणों को सिखाए जान बचाने के गुर

AltnewsUttarakhand 28/10/2026
Alt Uttarakhand default Featured image
  • देहरादून

त्यूणी में विधायक प्रीतम सिंह के खिलाफ फूटा गुस्सा, भाइयों के पुतले भी फूंके

AltnewsUttarakhand 28/10/2026
Alt Uttarakhand default Featured image
  • देहरादून

संस्कृति से जुड़ाव और नवाचार से आगे बढ़ेगा उत्तराखंड का युवा: त्रिवेंद्र रावत

AltnewsUttarakhand 28/10/2026
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.