Skip to content
ALT UTTARAKHAND

ALT UTTARAKHAND

Primary Menu
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • उत्तराखंड
    • अल्मोड़ा
    • उत्तरकाशी
    • ऊधम सिंह नगर
    • चम्पावत
    • चमोली
    • देहरादून
    • हरिद्वार
    • नैनीताल
    • पिथौरागढ़
    • पौड़ी
    • बागेश्वर
    • रुद्रप्रयाग
    • टिहरी
  • सम्पर्क करें
  • Privacy Policy
Watch
  • Home
  • उत्तराखंड
  • देहरादून
  • हरिद्वार बाईपास मार्ग पर अतिक्रमण ध्वस्त
  • देहरादून

हरिद्वार बाईपास मार्ग पर अतिक्रमण ध्वस्त

AltnewsUttarakhand 22/04/2025 1 minute read
Alt Uttarakhand default Featured image

ऋषिकेश(आरएनएस)। चारधाम यात्रा रूट हरिद्वार बाईपास मार्ग पर मंगलवार को प्रशासन ने नगर निगम और पुलिस की संयुक्त टीम के साथ अतिक्रमण हटाया। इस दौरान सड़क के किनारों पर झोपड़ी आदि डालकर किए अतिक्रमण को जेसीबी से ध्वस्त कर दिया गया, जबकि कई अतिक्रमणकारियों की कुर्सी-मेज तक नगर निगम ने जब्त कर ली। अभियान के दौरान बाईपास मार्ग पर अतिक्रमणकारियों में अफरा-तफरी मची रही। मंगलवार दोपहर तहसीलदार सुरेंद्र सिंह की अगुवाई में नगर निगम और पुलिस की टीम ने अतिक्रमण विरोधी अभियान चलाया। हरिद्वार बाइपास मार्ग स्थित इंद्रमणि बडोनी चौक से टीम निकली, तो यहां सड़क किनारे खड़ी ठेलियों को हटाया गया। योगनगरी ऋषिकेश रेलवे स्टेशन के पास सड़क के किनारों पर बनी झोपड़ियों आदि को जेसीबी ने ध्वस्त कर दिया गया। मार्ग पर मनसा देवी के चले अभियान में 24 से ज्यादा अतिक्रमण कारियों को हटा गया। इसी बीच कई अतिक्रमणकारियों के काउंटर और अन्य सामान को निगम की टीम ने जब्त भी किया। तहसीलदार ने बताया कि चारधाम यात्रा के मद्देनजर यह अभियान चलाया जा रहा है, जिसमें यात्रा रूटों से अतिक्रमण को हटाने के लिए कार्रवाई की जा रही है। बताया कि दोबारा अतिक्रमण मिलने पर संबंधित को कड़ी कानूनी कार्रवाई की चेतावनी भी दी गई। बुधवार को भी उन्होंने नगर क्षेऋ में अभियान चलाने की बात कही। टीम में एसएसआई विनोद कुमार, एसआई आरएस कपरूवाण, सफाई निरीक्षक अभिषेक मल्होत्रा, पीडब्ल्यूडी विनोद भारती आदि शामिल रहे।

About the Author

AltnewsUttarakhand

Administrator

View All Posts

Post navigation

Previous: पुल निर्माण में देरी पर कांग्रेस का प्रदर्शन
Next: पश्चिम बंगाल में राष्ट्रपति शासन लागू करने की मांग

Related Stories

Alt Uttarakhand default Featured image
  • देहरादून

हादसे के बाद हर मिनट कीमती, ग्रामीणों को सिखाए जान बचाने के गुर

AltnewsUttarakhand 28/10/2026
Alt Uttarakhand default Featured image
  • देहरादून

त्यूणी में विधायक प्रीतम सिंह के खिलाफ फूटा गुस्सा, भाइयों के पुतले भी फूंके

AltnewsUttarakhand 28/10/2026
Alt Uttarakhand default Featured image
  • देहरादून

संस्कृति से जुड़ाव और नवाचार से आगे बढ़ेगा उत्तराखंड का युवा: त्रिवेंद्र रावत

AltnewsUttarakhand 28/10/2026
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.