Skip to content
ALT UTTARAKHAND

ALT UTTARAKHAND

Primary Menu
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • उत्तराखंड
    • अल्मोड़ा
    • उत्तरकाशी
    • ऊधम सिंह नगर
    • चम्पावत
    • चमोली
    • देहरादून
    • हरिद्वार
    • नैनीताल
    • पिथौरागढ़
    • पौड़ी
    • बागेश्वर
    • रुद्रप्रयाग
    • टिहरी
  • सम्पर्क करें
  • Privacy Policy
Watch
  • Home
  • उत्तराखंड
  • देहरादून
  • पुल निर्माण में देरी पर कांग्रेस का प्रदर्शन
  • देहरादून

पुल निर्माण में देरी पर कांग्रेस का प्रदर्शन

AltnewsUttarakhand 22/04/2025 1 minute read
Alt Uttarakhand default Featured image

ऋषिकेश(आरएनएस)। शक्तिवाला से बुल्लावाला जाने वाले मार्ग पर सुसवा नदी पर पुल निर्माण नहीं होने से क्षेत्रवासी परेशान हैं। मंगलवार को कांग्रेस ने पुल के जल्द निर्माण की मांग को लेकर प्रदर्शन किया। प्रदर्शन के दौरान ग्रामीणों ने कहा कि पुल का निर्माण में देरी होने के कारण बरसात के दिनों में आवागमन पूर्ण रूप से बंद हो जाता हैI ग्रामीणों ने ग्राम पंचायत चुनाव बहिष्कार करने की बात कही। पीसीसी सदस्य गौरव चौधरी ने कहा कि 4 अक्तूबर 2024 को इस पुल का निर्माण कार्य शुरू होना था, लेकिन आज तक स्थिति जस की तस बनी हुई है। गौरव सिंह ने कहा कि प्रदेश की भाजपा सरकार जन विरोधी सरकार है, जो जानबूझकर शक्ति वाला से बुल्लावाला जाने वाले मार्ग पर बनने वाले पुल का निर्माण रोक रही है। कहा कि 17 करोड़ 58 लाख का यह पुल एक वर्ष पूर्व स्वीकृत हो चुका था, लेकिन कागजों में यह पुल का कार्य शुरू हो जाने के बाद अभी तक इसे शुरू नहीं किया गया है। कांग्रेस नेता रणजीत सिंह बॉबी ने कहा कि पुनर्निर्माण के लिए मशीनों को आए हुए काफी समय हो गया, लेकिन पुल निर्माण को गति नहीं दी जा रही है I सरकार विकास कार्य को लेकर बिल्कुल सुन्न अवस्था में है। मंगलवार को कांग्रेस नेताओं ने स्थानीय लोगों संग शक्तिवाला में प्रदर्शन किया। कांग्रेस नेता चौधरी गौरव सिंह ने कहा कि प्रदेश की भाजपा सरकार जन विरोधी सरकार है। जो जानबूझकर शक्ति वाला से बुल्लावाला जाने वाले मार्ग पर बनने वाले पुल का निर्माण रोक रही है। उन्होंने जल्द निर्माण न किए जाने को लेकर आंदोलन करने की चेतावनी दी। उन्होंने कहा कि 17 करोड़ 58 लाख का यह पुल एक वर्ष पूर्व स्वीकृत हो चुका था। लेकिन कागजों में यह पुल का कार्य शुरू हो जाने के बाद अभी तक इसे शुरू नहीं किया गया है। प्रदर्शन करने वालों में चौधरी गौरव सिंह, दिनेश कांबोज, शिवम कांबोज, विजय कंबोज, जावेद हुसैन, जसपाल सिंह, हसीन अहमद, कामिल, दिलदार अली, नवाबुद्दीन, अमीर, इकरार अहमद, वसीम अहमद, मैनुद्दीन, फरमान अली, शहजाद अली, हाजी अमजद, शकील अहमद शामिल रहे।

About the Author

AltnewsUttarakhand

Administrator

View All Posts

Post navigation

Previous: सेवा विस्तार न मिलने पर ईएसआई कर्मचारियों ने शुरू की हड़ताल
Next: हरिद्वार बाईपास मार्ग पर अतिक्रमण ध्वस्त

Related Stories

Alt Uttarakhand default Featured image
  • देहरादून

हादसे के बाद हर मिनट कीमती, ग्रामीणों को सिखाए जान बचाने के गुर

AltnewsUttarakhand 28/10/2026
Alt Uttarakhand default Featured image
  • देहरादून

त्यूणी में विधायक प्रीतम सिंह के खिलाफ फूटा गुस्सा, भाइयों के पुतले भी फूंके

AltnewsUttarakhand 28/10/2026
Alt Uttarakhand default Featured image
  • देहरादून

संस्कृति से जुड़ाव और नवाचार से आगे बढ़ेगा उत्तराखंड का युवा: त्रिवेंद्र रावत

AltnewsUttarakhand 28/10/2026
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.