Skip to content
ALT UTTARAKHAND

ALT UTTARAKHAND

Primary Menu
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • उत्तराखंड
    • अल्मोड़ा
    • उत्तरकाशी
    • ऊधम सिंह नगर
    • चम्पावत
    • चमोली
    • देहरादून
    • हरिद्वार
    • नैनीताल
    • पिथौरागढ़
    • पौड़ी
    • बागेश्वर
    • रुद्रप्रयाग
    • टिहरी
  • सम्पर्क करें
  • Privacy Policy
Watch
  • Home
  • उत्तराखंड
  • अल्मोड़ा
  • अंतरराष्ट्रीय पुस्तक दिवस पर मतदाता जागरुकता कार्यक्रम आयोजित
  • अल्मोड़ा

अंतरराष्ट्रीय पुस्तक दिवस पर मतदाता जागरुकता कार्यक्रम आयोजित

AltnewsUttarakhand 23/04/2025 1 minute read
Alt Uttarakhand default Featured image

अल्मोड़ा। अंतरराष्ट्रीय पुस्तक दिवस के अवसर पर ‘शिक्षा से जागरुकता, जागरुकता से मतदान’ विषय पर जिले भर के माध्यमिक विद्यालयों में मतदाता जागरुकता कार्यक्रम आयोजित किए गए। जनपद स्तरीय मुख्य कार्यक्रम का आयोजन पीएम श्री राजकीय इंटर कॉलेज, अल्मोड़ा में किया गया। इस अवसर पर मुख्य अतिथि मुख्य शिक्षा अधिकारी एवं सहायक नोडल अधिकारी स्वीप अत्रेश सयाना रहे, जबकि कार्यक्रम की अध्यक्षता विद्यालय के प्रधानाचार्य राजेश बिष्ट ने की। खंड शिक्षा अधिकारी हवालबाग हरीश रौतेला विशिष्ट अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। कार्यक्रम में विद्यार्थियों के लिए भाषण, निबंध, चित्रकला, श्लोगन एवं नुक्कड़ नाटक प्रतियोगिताएं आयोजित की गईं, जिनमें उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले प्रतिभागियों को मेडल और शील्ड देकर सम्मानित किया गया। निर्णायक मंडल में शामिल शिक्षकों ने प्रतियोगिताओं का निष्पक्ष मूल्यांकन किया। इस दौरान मुख्य अतिथि अत्रेश सयाना ने कहा कि पुस्तकों का अध्ययन व्यक्ति को सही निर्णय लेने की क्षमता देता है, जो मतदान जैसे महत्वपूर्ण कार्य में अत्यंत आवश्यक है। विशिष्ट अतिथि हरीश रौतेला ने ईएलसी गठन और चुनाव पाठशालाओं की जानकारी दी तथा कहा कि 18 वर्ष की आयु पूरी कर चुके प्रत्येक व्यक्ति को मतदाता सूची में नाम दर्ज कराना चाहिए। उन्होंने यह भी कहा कि मतदान न करने वाले लोगों को सरकार से प्रश्न पूछने का अधिकार नहीं होना चाहिए। कार्यक्रम में जिला समन्वयक स्वीप विनोद कुमार राठौर ने बताया कि मतदाता जागरुकता के लिए मासिक रोस्टर के आधार पर लगातार कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं। उन्होंने बताया कि जनपद के समस्त माध्यमिक विद्यालयों और उच्च शिक्षण संस्थानों में मतदान प्रतिशत बढ़ाने के उद्देश्य से जागरुकता अभियान चलाए जा रहे हैं। कार्यक्रम में नगर क्षेत्र के विद्यालयों के भविष्य के मतदाताओं के साथ-साथ डायट अल्मोड़ा के प्रशिक्षु शिक्षक भी शामिल रहे। संचालन गोविन्द सिंह रावत ने किया, जबकि निर्णायक मंडल में डॉ. सरिता पाण्डेय, हेमलता धामी, प्रेरणा गुरुरानी, हेमलता वर्मा, दीपक पाण्डेय, प्रेमा गोस्वामी, डॉ. श्रेया जोशी और ममता मेहता शामिल रहीं।

About the Author

AltnewsUttarakhand

Administrator

View All Posts

Post navigation

Previous: सहसपुर पुलिस ने लापता महिला को सकुशल बरामद किया
Next: आतंकी हमले में मारे गए निर्दोष लोगों को श्रद्धांजलि अर्पित की

Related Stories

Alt Uttarakhand default Featured image
  • अल्मोड़ा

वीपीकेएएस पहुंचे वरिष्ठ कृषि वैज्ञानिक, शोध कार्यों की समीक्षा कर वैज्ञानिकों को किया प्रोत्साहित

AltnewsUttarakhand 29/10/2026
Alt Uttarakhand default Featured image
  • अल्मोड़ा

2.72 लाख के गांजे के साथ ऊधम सिंह नगर के दो आरोपी गिरफ्तार

AltnewsUttarakhand 29/10/2026
Alt Uttarakhand default Featured image
  • अल्मोड़ा

गैरसैंण विधानसभा सत्र को लेकर विधायक मनोज तिवारी ने सरकार पर साधा निशाना

AltnewsUttarakhand 29/10/2026
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.