Skip to content
ALT UTTARAKHAND

ALT UTTARAKHAND

Primary Menu
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • उत्तराखंड
    • अल्मोड़ा
    • उत्तरकाशी
    • ऊधम सिंह नगर
    • चम्पावत
    • चमोली
    • देहरादून
    • हरिद्वार
    • नैनीताल
    • पिथौरागढ़
    • पौड़ी
    • बागेश्वर
    • रुद्रप्रयाग
    • टिहरी
  • सम्पर्क करें
  • Privacy Policy
Watch
  • Home
  • उत्तराखंड
  • अल्मोड़ा
  • हल्द्वानी के ड्राइवर का करबला के पास सड़क किनारे मिला शव
  • अल्मोड़ा

हल्द्वानी के ड्राइवर का करबला के पास सड़क किनारे मिला शव

AltnewsUttarakhand 04/05/2025
Alt Uttarakhand default Featured image

अल्मोड़ा। रविवार को थाना कोतवाली अल्मोड़ा पुलिस को सूचना प्राप्त हुई कि करबला कब्रिस्तान के पास सड़क किनारे पैराफिट पर एक व्यक्ति संदिग्ध अवस्था में पड़ा है। सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची और जांच की तो व्यक्ति मृत अवस्था में पाया गया। शव को तुरंत बेस अस्पताल अल्मोड़ा ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। शिनाख्त के बाद मृतक की पहचान विनोद दुमका (42 वर्ष), पुत्र गंगा दुमका, निवासी हल्दूचौड़, नैनीताल के रूप में हुई। प्राथमिक जानकारी के अनुसार मृतक पेशे से चालक था और हल्द्वानी से मुनस्यारी की ओर सवारी लेकर निकला था। बीती रात वह अल्मोड़ा में रुका था। पुलिस द्वारा शव का पंचायतनामा भरने की कार्रवाई की जा रही है और परिजनों को सूचना दे दी गई है। फिलहाल मृत्यु के कारणों की जांच जारी है। पुलिस का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत की असल वजह स्पष्ट हो पाएगी।

About the Author

AltnewsUttarakhand

Administrator

View All Posts

Post navigation

Previous: सिंचाई विभाग कर्मचारी महासंघ की बैठक में उठी पुरानी पेंशन और नियुक्ति की मांग
Next: अल्मोड़ा जनपद में पुलिस ने चलाया सघन सत्यापन अभियान

Related Stories

Alt Uttarakhand default Featured image
  • अल्मोड़ा

वीपीकेएएस पहुंचे वरिष्ठ कृषि वैज्ञानिक, शोध कार्यों की समीक्षा कर वैज्ञानिकों को किया प्रोत्साहित

AltnewsUttarakhand 29/10/2026
Alt Uttarakhand default Featured image
  • अल्मोड़ा

2.72 लाख के गांजे के साथ ऊधम सिंह नगर के दो आरोपी गिरफ्तार

AltnewsUttarakhand 29/10/2026
Alt Uttarakhand default Featured image
  • अल्मोड़ा

गैरसैंण विधानसभा सत्र को लेकर विधायक मनोज तिवारी ने सरकार पर साधा निशाना

AltnewsUttarakhand 29/10/2026
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.