Skip to content
ALT UTTARAKHAND

ALT UTTARAKHAND

Primary Menu
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • उत्तराखंड
    • अल्मोड़ा
    • उत्तरकाशी
    • ऊधम सिंह नगर
    • चम्पावत
    • चमोली
    • देहरादून
    • हरिद्वार
    • नैनीताल
    • पिथौरागढ़
    • पौड़ी
    • बागेश्वर
    • रुद्रप्रयाग
    • टिहरी
  • सम्पर्क करें
  • Privacy Policy
Watch
  • Home
  • उत्तराखंड
  • अल्मोड़ा
  • अल्मोड़ा में ओवरलोडिंग पर सख्ती, 04 वाहन चालकों पर कार्रवाई
  • अल्मोड़ा

अल्मोड़ा में ओवरलोडिंग पर सख्ती, 04 वाहन चालकों पर कार्रवाई

AltnewsUttarakhand 04/05/2025 1 minute read
Alt Uttarakhand default Featured image

अल्मोड़ा। एसएसपी देवेंद्र पींचा के निर्देश पर जनपद में लापरवाह और यातायात नियमों की अनदेखी करने वाले चालकों के विरुद्ध पुलिस ने सख्त रुख अपनाया है। शनिवार को इंटरसेप्टर यूनिट ने ओवरलोडिंग कर यात्रियों की जान जोखिम में डालने वाले दो बस चालकों और दो बोलेरो चालकों के खिलाफ मोटर वाहन अधिनियम के तहत कार्रवाई करते हुए कोर्ट चालान और ड्राइविंग लाइसेंस निरस्तीकरण की कार्यवाही की। अपर पुलिस अधीक्षक हरबंस सिंह और सीओ ट्रैफिक गोपाल दत्त जोशी के पर्यवेक्षण में इंटरसेप्टर प्रभारी सुमित पांडे अपनी टीम के साथ अल्मोड़ा नगर क्षेत्र के लोधिया, करबला और चौसली क्षेत्रों में चेकिंग अभियान में जुटे रहे। इस दौरान बस चालकों द्वारा पांच-पांच और बोलेरो चालकों द्वारा दो-दो सवारियां अधिक बैठाए जाने पर सख्त कार्रवाई की गई। चेकिंग अभियान के दौरान कुल 25 वाहन चालकों के खिलाफ यातायात नियमों का उल्लंघन करने पर चालानी कार्रवाई की गई। पुलिस ने साफ किया है कि यातायात नियमों का उल्लंघन करने वालों को किसी भी सूरत में बख्शा नहीं जाएगा।

About the Author

AltnewsUttarakhand

Administrator

View All Posts

Post navigation

Previous: अब एक ही जगह मिलेंगी इलेक्शन से जुड़ी सभी सेवाएं, चुनाव आयोग ला रहा एक नई ऐप
Next: पंजाब पुलिस ने दो पाकिस्तानी जासूसों को किया गिरफ्तार, लीक कर रहे थे सेना की गोपनीय जानकारी; आईएसआई से था संपर्क

Related Stories

Alt Uttarakhand default Featured image
  • अल्मोड़ा

वीपीकेएएस पहुंचे वरिष्ठ कृषि वैज्ञानिक, शोध कार्यों की समीक्षा कर वैज्ञानिकों को किया प्रोत्साहित

AltnewsUttarakhand 29/10/2026
Alt Uttarakhand default Featured image
  • अल्मोड़ा

2.72 लाख के गांजे के साथ ऊधम सिंह नगर के दो आरोपी गिरफ्तार

AltnewsUttarakhand 29/10/2026
Alt Uttarakhand default Featured image
  • अल्मोड़ा

गैरसैंण विधानसभा सत्र को लेकर विधायक मनोज तिवारी ने सरकार पर साधा निशाना

AltnewsUttarakhand 29/10/2026
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.