Skip to content
ALT UTTARAKHAND

ALT UTTARAKHAND

Primary Menu
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • उत्तराखंड
    • अल्मोड़ा
    • उत्तरकाशी
    • ऊधम सिंह नगर
    • चम्पावत
    • चमोली
    • देहरादून
    • हरिद्वार
    • नैनीताल
    • पिथौरागढ़
    • पौड़ी
    • बागेश्वर
    • रुद्रप्रयाग
    • टिहरी
  • सम्पर्क करें
  • Privacy Policy
Watch
  • Home
  • उत्तराखंड
  • देहरादून
  • बढ़ते महिला अपराध को लेकर महिला कांग्रेस का नंगे पांव सीएम आवास कूच
  • देहरादून

बढ़ते महिला अपराध को लेकर महिला कांग्रेस का नंगे पांव सीएम आवास कूच

AltnewsUttarakhand 05/05/2025
Alt Uttarakhand default Featured image

देहरादून(आरएनएस)।  महिला कांग्रेस ने महिलाओं के खिलाफ बढ़ते अपराध के खिलाफ सोमवार को हाथी बड़कला से सीएम आवास कूच किया। महिला कांग्रेस कार्यकर्ताओं को पुलिस ने बेरिकेडिंग पर ही रोक लिया। इस दौरान कांग्रेसियों ने सड़क पर बैठकर धरना देकर विरोध जताया। बेरिकेडिंग पर जमकर धक्कामुक्की हंगामा हुआ। महिला कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष ज्योति रौतेला के नेतृत्व में महिलाओं ने राज्य में महिलाओं के खिलाफ बढ़ते रेप, उत्पीड़न, अत्याचार के मामलों में हाथी बड़कला से नंगे पांव सीएम आवास कूच शुरू किया। सरकार पर इन तमाम विफलताओं का ठीकरा फोड़ते हुए कानून व्यवस्था पर सवाल उठाया। पुलिस ने महिलाओं को कुछ ही दूरी पर बेरिकेडिंग लगा कर रोक लिया। इस दौरान जमकर खींचतान, धक्कामुक्की हुई। विरोध स्वरूप महिलाओं ने बेरिकेडिंग के पास ही धरना शुरू कर दिया। महिला कांग्रेस अध्यक्ष ज्योति रौतेला ने कहा कि नैनीताल, डोईवाला से लेकर हर जगह महिला उत्पीड़न के मामले सामने आ रहे हैं। अपराधियों में पुलिस का कोई खौफ ही नहीं रह गया है। कहा कि रेपिस्ट किसी भी जाति धर्म का हो, उसे कड़ी सजा मिलनी चाहिए। कुछ लोग देवभूमि को कलंकित करने का काम कर रहे हैं। सरकार को उन अराजक तत्वों को चिन्हित कर दण्ड देना चाहिए। जो भी अपराधी है, उसे किसी भी हाल में नहीं छोड़ा जाना चाहिए। भाजपा नेता महिलाओं के लिए लगातार अपमानजनक टिप्पणी कर रहे हैं, उन पर भी सख्त कार्यवाही होनी चाहिए। एक ओर भाजपा बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ का नारा दे रही है, दूसरी तरफ उनका संरक्षण करने में पूरी तरह असफल हुई है। कहा कि घरेलू महिलाओं के अलावा सरकार दफ्तरों में काम कर रही महिलाएं भी अपने आप को सुरक्षित महसूस नहीं कर रही हैं। राज्य में कानून व्यवस्था पूरी तरह से ध्वस्त हो चुकी है। बेटियों की हत्या की जा रही है और सरकार के कानों पर जूं तक नहीं रेंग रही है। अपराधियों को खुला संरक्षण दिया जा रहा है। इसके खिलाफ कांग्रेस सड़कों पर लड़ाई लड़ेगी। विरोध जताने वालों में महानगर कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष उर्मिला ढौंढियाल थापा, महामंत्री चन्द्रकला नेगी, पुष्पा पंवार, निधि नेगी, सुशीला शर्मा, अनुराधा तिवाड़ी, अमृता कौशल, सुशीला वेलवाल, दीपा चौहान, रेखा ढिंगरा, बीना चौहान, विमलेश आदि मौजूद रहे।

About the Author

AltnewsUttarakhand

Administrator

View All Posts

Post navigation

Previous: केदारनाथ-यमुनोत्री उत्तराखंड चारधाम रूट पर बारिश-ओलावृष्टि का अलर्ट
Next: लोनिवि से हटाए आउटसोर्स कर्मियों ने दी आंदोलन की चेतावनी

Related Stories

Alt Uttarakhand default Featured image
  • देहरादून

हादसे के बाद हर मिनट कीमती, ग्रामीणों को सिखाए जान बचाने के गुर

AltnewsUttarakhand 28/10/2026
Alt Uttarakhand default Featured image
  • देहरादून

त्यूणी में विधायक प्रीतम सिंह के खिलाफ फूटा गुस्सा, भाइयों के पुतले भी फूंके

AltnewsUttarakhand 28/10/2026
Alt Uttarakhand default Featured image
  • देहरादून

संस्कृति से जुड़ाव और नवाचार से आगे बढ़ेगा उत्तराखंड का युवा: त्रिवेंद्र रावत

AltnewsUttarakhand 28/10/2026
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.