Skip to content
ALT UTTARAKHAND

ALT UTTARAKHAND

Primary Menu
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • उत्तराखंड
    • अल्मोड़ा
    • उत्तरकाशी
    • ऊधम सिंह नगर
    • चम्पावत
    • चमोली
    • देहरादून
    • हरिद्वार
    • नैनीताल
    • पिथौरागढ़
    • पौड़ी
    • बागेश्वर
    • रुद्रप्रयाग
    • टिहरी
  • सम्पर्क करें
  • Privacy Policy
Watch
  • Home
  • उत्तराखंड
  • देहरादून
  • केदारनाथ-यमुनोत्री उत्तराखंड चारधाम रूट पर बारिश-ओलावृष्टि का अलर्ट
  • देहरादून

केदारनाथ-यमुनोत्री उत्तराखंड चारधाम रूट पर बारिश-ओलावृष्टि का अलर्ट

AltnewsUttarakhand 05/05/2025 1 minute read
Alt Uttarakhand default Featured image

देहरादून(आरएनएस)।  उत्तराखंड में पांच, छह और सात मई को भारी बारिश, ओलावृष्टि और अंधड़ का ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। केदारनाथ-यमुनोत्री सहित उत्तराखंड चारधाम यात्रा रूट पर विशेषतौर से अलर्ट जारी किया गया है। मौसम विभाग की चेतावनी के बाद आपदा प्रबंधन विभाग भी अलर्ट मोड पर आ गया है। चारधाम यात्रा रूट सहित प्रदेश के पर्वतीय जिलों में स्थित संवेदनशील इलाकों में अतिरिक्त फोर्स तैनात किया गया है।
इसी के साथ ही पुलिस-प्रशासन के अधिकारी-कर्मचारी भी अलर्ट मोड पर हैं। मौसम विज्ञान केंद्र के निदेशक डॉ. बिक्रम सिंह ने बताया कि पहाड़ी क्षेत्रों में भारी बारिश, ओलावृष्टि, आकाशीय बिजली चमकने का ऑरेंज अलर्ट रहेगा। मैदानों में बारिश, अंधड़ की चेतावनी जारी की गई है। उन्होंने बताया कि लोहाघाट में 42, धनोल्टी में 17, चमोली में 11.6, मालदेवता में 15, देहरादून में 14 एमएम बारिश दर्ज की गई।

आपदा प्रबंधन विभाग ने भी जारी किया अलर्ट
उत्तराखंड में बारिश, ओलावृष्टि के पूर्वानुमान के चलते आपदा प्रबंधन विभाग ने अलर्ट जारी किया। स्टेट कंट्रोल रूम के ड्यूटी अफसर हेमंत बिष्ट ने कहा कल पांच मई को उत्तरकाशी, चमोली, रुद्रप्रयाग, टिहरी, देहरादून, पौड़ी, पिथौरागढ़, बागेश्वर, अल्मोड़ा, चंपावत एवं नैनीताल में बारिश और ओलावृष्टि हो सकती है। छह और सात मई को उत्तरकाशी, चमोली, रूद्रप्रयाग, पिथौरागढ़ एवं बागेश्वर, देहरादून एवं नैनीताल में ओलावृष्टि कहीं-कहीं का पूर्वानुमान है।

नैनीताल में छाए घने बादल
नैनीताल में सोमवार को सुबह से ही शहर में घने बादल छाए हुए हैं और बारिश की संभावना बनी हुई है। बीते कुछ दिनों से शहर में मौसम खराब होने के चलते तापमान में भी गिरावट देखने को मिल रही है। बारिश और तेज हवाओं के चलते ठंड में भी बढ़ौतरी हुई है। बीते दिनों जहां शहर का तापमान 30 से 32 डिग्री तक पहुंच रहा था वह अब घटकर 24 से 26 डिग्री तक पहुंच चुका है। जीआईसी मौसम विज्ञान केंद्र के अनुसार आज शहर का न्यूनतम तापमान 17 डिग्री और अधिकतम तापमान 25 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है।

About the Author

AltnewsUttarakhand

Administrator

View All Posts

Post navigation

Previous: चारधाम यात्रा प्रबंधन में व्यक्तिगत तौर पर जुटे सीएम धामी
Next: बढ़ते महिला अपराध को लेकर महिला कांग्रेस का नंगे पांव सीएम आवास कूच

Related Stories

Alt Uttarakhand default Featured image
  • देहरादून

हादसे के बाद हर मिनट कीमती, ग्रामीणों को सिखाए जान बचाने के गुर

AltnewsUttarakhand 28/10/2026
Alt Uttarakhand default Featured image
  • देहरादून

त्यूणी में विधायक प्रीतम सिंह के खिलाफ फूटा गुस्सा, भाइयों के पुतले भी फूंके

AltnewsUttarakhand 28/10/2026
Alt Uttarakhand default Featured image
  • देहरादून

संस्कृति से जुड़ाव और नवाचार से आगे बढ़ेगा उत्तराखंड का युवा: त्रिवेंद्र रावत

AltnewsUttarakhand 28/10/2026
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.