Skip to content
ALT UTTARAKHAND

ALT UTTARAKHAND

Primary Menu
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • उत्तराखंड
    • अल्मोड़ा
    • उत्तरकाशी
    • ऊधम सिंह नगर
    • चम्पावत
    • चमोली
    • देहरादून
    • हरिद्वार
    • नैनीताल
    • पिथौरागढ़
    • पौड़ी
    • बागेश्वर
    • रुद्रप्रयाग
    • टिहरी
  • सम्पर्क करें
  • Privacy Policy
Watch
  • Home
  • उत्तराखंड
  • देहरादून
  • लोनिवि से हटाए आउटसोर्स कर्मियों ने दी आंदोलन की चेतावनी
  • देहरादून

लोनिवि से हटाए आउटसोर्स कर्मियों ने दी आंदोलन की चेतावनी

AltnewsUttarakhand 05/05/2025
Alt Uttarakhand default Featured image

देहरादून(आरएनएस)।   लोक निर्माण विभाग से हटाए गए आउटसोर्स मेट, बेलदारों ने शासन से आदेश होने के बाद भी बहाली न होने पर नाराजगी जताई। उन्होंने एक सप्ताह के भीतर बहाली न होने पर उग्र आंदोलन शुरू करने व राष्ट्रीय राजमार्ग जाम करने की चेतावनी दी है। आउटसोर्स मेट, बेलदार कर्मचारी संघ के प्रदेश अध्यक्ष जयेंद्र रमोला और महामंत्री तेजपाल सिंह ने सोमवार को मुख्य सचिव आनंद वर्द्धन को भेजे ज्ञापन में कहा कि पूर्व में लोनिवि के अनेक डिविजनों से आठ सौ के करीब मेट व बेलदारों को अपने पदों से हटाया गया था। शासन ने विभाग को इन सभी कर्मचारियों को जैम पोर्टल के जरिए फिर से तैनात करने के निर्देश दिए थे। लेकिन इस संदर्भ में मुख्य सचिव की ओर से दिशा निर्देश दिए जाने के एक माह बाद भी कर्मचारियों को बहाल नहीं किया गया है। उन्होंने कहा कि हाल में मुख्य सचिव की ओर से आउटसोर्स भर्तियों के संदर्भ में किए गए आदेश में चतुर्थ श्रेणी के पदों पर आउटसोर्स से भर्ती की छूट है लेकिन इस आदेश की आड़ में अब उन्हें बहाल नहीं किया जा रहा है और विभाग के इंजीनियर उन्हें गुमराह कर रहे हैं। मुख्य सचिव को भेजे ज्ञापन में संघ के पदाधिकारियों ने एक सप्ताह के भीतर उनकी समस्याओं का समाधान न होने पर उग्र आंदोलन शुरू करन के साथ ही चारधाम राजमार्ग चक्काजाम करने की भी चेतावनी दी है। ज्ञापन देने वालों में उपाध्यक्ष हरेंद्र सिंह, दिनेश सिंह, कैलाश कुमार, सुदान सिंह, हरीश कुमार, आशा देवी, पुष्पा देवी, खजान देवी, किशन सिंह आदि शामिल हैं।

About the Author

AltnewsUttarakhand

Administrator

View All Posts

Post navigation

Previous: बढ़ते महिला अपराध को लेकर महिला कांग्रेस का नंगे पांव सीएम आवास कूच
Next: दून में तैयार हो रहा है राज्य का पहला आधुनिक इन्टेंसिव केयर सेंटर

Related Stories

Alt Uttarakhand default Featured image
  • देहरादून

हादसे के बाद हर मिनट कीमती, ग्रामीणों को सिखाए जान बचाने के गुर

AltnewsUttarakhand 28/10/2026
Alt Uttarakhand default Featured image
  • देहरादून

त्यूणी में विधायक प्रीतम सिंह के खिलाफ फूटा गुस्सा, भाइयों के पुतले भी फूंके

AltnewsUttarakhand 28/10/2026
Alt Uttarakhand default Featured image
  • देहरादून

संस्कृति से जुड़ाव और नवाचार से आगे बढ़ेगा उत्तराखंड का युवा: त्रिवेंद्र रावत

AltnewsUttarakhand 28/10/2026
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.