Skip to content
ALT UTTARAKHAND

ALT UTTARAKHAND

Primary Menu
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • उत्तराखंड
    • अल्मोड़ा
    • उत्तरकाशी
    • ऊधम सिंह नगर
    • चम्पावत
    • चमोली
    • देहरादून
    • हरिद्वार
    • नैनीताल
    • पिथौरागढ़
    • पौड़ी
    • बागेश्वर
    • रुद्रप्रयाग
    • टिहरी
  • सम्पर्क करें
  • Privacy Policy
Watch
  • Home
  • उत्तराखंड
  • देहरादून
  • दून में तैयार हो रहा है राज्य का पहला आधुनिक इन्टेंसिव केयर सेंटर
  • देहरादून

दून में तैयार हो रहा है राज्य का पहला आधुनिक इन्टेंसिव केयर सेंटर

AltnewsUttarakhand 05/05/2025 1 minute read
Alt Uttarakhand default Featured image

देहरादून(आरएनएस)।   अभी कुछ महीने पहले जिस सोच के साथ काम शुरू हुआ, वह हकीकत में बदलती दिख रही है। देहरादून के साधुराम इंटर कॉलेज में राज्य का पहला आधुनिक इंटेंसिव केयर सेंटर पर तेजी से काम चल रहा है। यह केयर सेंटर ऐसे बच्चों के लिए समर्पित है, जिनका बचपन सड़कों पर भीख मांगता है या फिर स्कूल से पढ़ाई बीच में छूट जाती है। जिलाधिकारी सविन बंसल ने भिक्षावृति उन्मूलन को लेकर दून को मॉडल सिटी के रूप में तैयार करने के लिए एक अभियान शुरू किया। इसमें सिर्फ बच्चों को भिक्षावृत्ति या बाल मजदूरी से छुड़ाने भर का काम नहीं है, बल्कि उन्हें शिक्षा की मुख्यधारा से जुड़ाने के लिए आधुनिक सुख-सुविधाओं की चमक-धमक भी है। यहां जहां नया सेंटर अभी बन रहा है, वहीं वैकल्पिक व्यवस्थाओं के तहत नए बन रहे सेंटर की तस्वीर भी दिखती है। जहां अब तक सड़कों पर भीख मांगने वाले बच्चों के हाथ में पेंसिल, कलर हैं और कंप्यूटर का माउस भी। जिलाधिकारी सविन बंसल के मुताबिक हम एक उदाहरण पेश करना चाहते हैं, ताकि बच्चों के लिए ऐसा माहौल तैयार हो पाए, जिसमें वह दिल लगाकर पढ़ सकें। जिलाधिकारी ने कहा कि कार्यदायी संस्था को स्पष्ट निर्देश हैं कि वह युद्धस्तर पर काम करे, लेकिन गुणवत्ता से कोई समझौता न हो। हम यहां बच्चों को एक अलग माहौल देना चाहते हैं।

About the Author

AltnewsUttarakhand

Administrator

View All Posts

Post navigation

Previous: लोनिवि से हटाए आउटसोर्स कर्मियों ने दी आंदोलन की चेतावनी
Next: सामाजिक संगठनों ने ट्रांसजेडरों के कृत्य को शर्मनाक बताया

Related Stories

Alt Uttarakhand default Featured image
  • देहरादून

हादसे के बाद हर मिनट कीमती, ग्रामीणों को सिखाए जान बचाने के गुर

AltnewsUttarakhand 28/10/2026
Alt Uttarakhand default Featured image
  • देहरादून

त्यूणी में विधायक प्रीतम सिंह के खिलाफ फूटा गुस्सा, भाइयों के पुतले भी फूंके

AltnewsUttarakhand 28/10/2026
Alt Uttarakhand default Featured image
  • देहरादून

संस्कृति से जुड़ाव और नवाचार से आगे बढ़ेगा उत्तराखंड का युवा: त्रिवेंद्र रावत

AltnewsUttarakhand 28/10/2026
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.