Skip to content
ALT UTTARAKHAND

ALT UTTARAKHAND

Primary Menu
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • उत्तराखंड
    • अल्मोड़ा
    • उत्तरकाशी
    • ऊधम सिंह नगर
    • चम्पावत
    • चमोली
    • देहरादून
    • हरिद्वार
    • नैनीताल
    • पिथौरागढ़
    • पौड़ी
    • बागेश्वर
    • रुद्रप्रयाग
    • टिहरी
  • सम्पर्क करें
  • Privacy Policy
Watch
  • Home
  • उत्तराखंड
  • देहरादून
  • सामाजिक संगठनों ने ट्रांसजेडरों के कृत्य को शर्मनाक बताया
  • देहरादून

सामाजिक संगठनों ने ट्रांसजेडरों के कृत्य को शर्मनाक बताया

AltnewsUttarakhand 05/05/2025 1 minute read
Alt Uttarakhand default Featured image

देहरादून(आरएनएस)।   दून के विभिन्न सामाजिक संगठनों ने रविवार रात दिलाराम चौक पर किए गए कृत्य को शर्मनाक करार दिया। संगठनों की ओर से इस मामले में कड़ी कार्रवाई की मांग की गई। साथ ही कहा कि जिस तरह से सरेआम नग्नता का प्रदर्शन किया गया, यातायात को बाधित करने के साथ ही सरकारी सेवकों के कार्य में बाधा डालने के साथ ही सरकारी संपत्ति को नुकसान पहुंचाने का काम किया, वह क्षमा योग्य नहीं है। सामाजिक संगठनों की ओर से जारी बयान में कहा गया कि अभी तक पारिवारिक समारोह और भवन निर्माण के दौरान जबरन वसूली की शिकायतें आती रहीं थीं। इसके लिए आम लोगों में आक्रोश भी था और वह इसकी शिकायत करते आ रहे थे, लेकिन जिस तरह की घटना को रविवार रात अंजाम दिया गया, उससे साफ है कि इन्होंने कानून-व्यवस्था को खुली चुनौती दी है। संयुक्त नागरिक संगठन ने इस संबंध में मुख्यमंत्री को भी पत्र लिखा है। इसमें उन्होंने दायित्वधारी रजनी रावत को विश्वास में लेकर इस तरह की घटनाओं पर अंकुश लगाने की कार्ययोजना बनाए जाने की मांग की है। मुख्यमंत्री को ज्ञापन भेजने वालों में ठाकुर शेर सिंह, नरेश चंद्र कुलाश्री, जेएस रेनोत्रा, एचसीएच रावत, विजय प्रकाश डंगवाल, आरडी भट्ट, पीएस बर्थवाल, एडवोकेट रवि सिंह नेगी, चंदन सिंह नेगी, सुशील त्यागी, उमेश्वर सिंह रावत, ताराचंद गुप्ता, अवधेश शर्मा, प्रदीप कुकरेती, अरविंद कुमार, जगमोहन मेहंदीरता, एमएस तोमर, सुनील बांगा, दिनेश भंडारी, गजेंद्र सिंह रमोला समेत अन्य शामिल हैं।

About the Author

AltnewsUttarakhand

Administrator

View All Posts

Post navigation

Previous: दून में तैयार हो रहा है राज्य का पहला आधुनिक इन्टेंसिव केयर सेंटर
Next: राज्य आंदोलनकारियों की समस्याओं को मुख्यमंत्री के सामने रखेंगे

Related Stories

Alt Uttarakhand default Featured image
  • देहरादून

हादसे के बाद हर मिनट कीमती, ग्रामीणों को सिखाए जान बचाने के गुर

AltnewsUttarakhand 28/10/2026
Alt Uttarakhand default Featured image
  • देहरादून

त्यूणी में विधायक प्रीतम सिंह के खिलाफ फूटा गुस्सा, भाइयों के पुतले भी फूंके

AltnewsUttarakhand 28/10/2026
Alt Uttarakhand default Featured image
  • देहरादून

संस्कृति से जुड़ाव और नवाचार से आगे बढ़ेगा उत्तराखंड का युवा: त्रिवेंद्र रावत

AltnewsUttarakhand 28/10/2026
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.