Skip to content
ALT UTTARAKHAND

ALT UTTARAKHAND

Primary Menu
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • उत्तराखंड
    • अल्मोड़ा
    • उत्तरकाशी
    • ऊधम सिंह नगर
    • चम्पावत
    • चमोली
    • देहरादून
    • हरिद्वार
    • नैनीताल
    • पिथौरागढ़
    • पौड़ी
    • बागेश्वर
    • रुद्रप्रयाग
    • टिहरी
  • सम्पर्क करें
  • Privacy Policy
Watch
  • Home
  • उत्तराखंड
  • अल्मोड़ा
  • राजकीय आदर्श इंटर कॉलेज हवालबाग में सड़क सुरक्षा माह के अंतर्गत हुआ जागरूकता कार्यक्रम आयोजित
  • अल्मोड़ा

राजकीय आदर्श इंटर कॉलेज हवालबाग में सड़क सुरक्षा माह के अंतर्गत हुआ जागरूकता कार्यक्रम आयोजित

AltnewsUttarakhand 27/01/2021
Alt Uttarakhand default Featured image

अल्मोड़ा। आज राजकीय आदर्श इंटर कॉलेज हवालबाग(अल्मोड़ा) में सड़क सुरक्षा माह के अंतर्गत एक जागरूकता कार्यक्रम आयोजित हुआ एवं निबंध, भाषण व पोस्टर प्रतियोगिताएं आयोजित की गई। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि संभागीय परिवहन अधिकारी डॉ गुरुदेव सिंह ने विद्यार्थियों को सड़क सुरक्षा संबंधी नियमों यथा नए मोटर वाहन अधिनियम एवम वाहन चालकों हेतु आवश्यक दिशा निर्देशों की जानकारी दी। इस अवसर पर विद्यालय के प्रवक्ता डॉ० कपिल नयाल ने 18 वर्ष से कम आयु के बच्चों से वाहन न चलाने तथा सड़क पर पैदल चलते समय भी सावधानी रखने को आवश्यक बताया। विद्यालय के प्रधानाचार्य नवनीत कुमार पांडेय ने विद्यार्थियों से मुख्य अतिथि द्वारा बताई गई बातों को पूर्णतया अनुसरण करने को कहा। इस अवसर पर विशिष्ट अतिथि पंकज कांडपाल ने बच्चों द्वारा सड़क सुरक्षा पर बनाये गए पोस्टरों को ज्ञानवर्धक बताया। इस अवसर पर हुई भाषण प्रतियोगिता में निकिता पिलख़्वाल प्रथम, प्रीति लोहनी द्वितीय व दीक्षा भट्ट तृतीय रहे।
निबंध लेखन प्रतियोगिता में दीक्षा भट्ट, प्रथम, सिमरन कनवाल द्वितीय व अंकिता मुसयूनी तृतीय रहे।
पोस्टर प्रतियोगिता में प्रीति लोहनी प्रथम, सागर आर्या द्वितीय एवं दिव्या ठठोला तृतीय रहे। उपरोक्त प्रतियोगिताओं में डॉ० कपिल नयाल, मोती प्रसाद साहू, सुनीता बोरा व हिमांती टम्टा निर्णायक रहे।
कार्यक्रम के अंत मे सड़क सुरक्षा व मतदाता जागरूकता हेतु शपथ भी ली गयी। कार्यक्रम में प्रमोद चौधरी, अष्ट भुजा दुबे, तारा दत्त भट्ट, शंकर दत्त भट्ट, बराती लाल यादव, प्रदीप सलाल, धन सिंह धौनी, कृपाल सिंह बिष्ट, प्रमोद पांडेय, कमलेश जोशी, सुमन पाठक, हिमांती टम्टा, भावना वर्मा, नवीन वर्मा, मोनिका जोशी, कमलेश मिश्रा, गणेश पालनी आदि उपस्थित थे। कार्यक्रम का संचालन डॉ० कपिल नयाल ने किया।

About the Author

AltnewsUttarakhand

Administrator

View All Posts

Post navigation

Previous: अल्मोड़ा: मुख्यमंत्री त्रिवेन्द्र सिंह रावत ने कहा जिला विकास प्राधिकरण होगा स्थगित, जल्द आदेश होंगे जारी
Next: विश्वविद्यालय में नागरिक अभिनन्दन समारोह मात्र सरकारी धन का दुरूपयोग: मनोज तिवारी

Related Stories

Alt Uttarakhand default Featured image
  • अल्मोड़ा

वीपीकेएएस पहुंचे वरिष्ठ कृषि वैज्ञानिक, शोध कार्यों की समीक्षा कर वैज्ञानिकों को किया प्रोत्साहित

AltnewsUttarakhand 29/10/2026
Alt Uttarakhand default Featured image
  • अल्मोड़ा

2.72 लाख के गांजे के साथ ऊधम सिंह नगर के दो आरोपी गिरफ्तार

AltnewsUttarakhand 29/10/2026
Alt Uttarakhand default Featured image
  • अल्मोड़ा

गैरसैंण विधानसभा सत्र को लेकर विधायक मनोज तिवारी ने सरकार पर साधा निशाना

AltnewsUttarakhand 29/10/2026
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.