Skip to content
ALT UTTARAKHAND

ALT UTTARAKHAND

Primary Menu
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • उत्तराखंड
    • अल्मोड़ा
    • उत्तरकाशी
    • ऊधम सिंह नगर
    • चम्पावत
    • चमोली
    • देहरादून
    • हरिद्वार
    • नैनीताल
    • पिथौरागढ़
    • पौड़ी
    • बागेश्वर
    • रुद्रप्रयाग
    • टिहरी
  • सम्पर्क करें
  • Privacy Policy
Watch
  • Home
  • उत्तराखंड
  • अल्मोड़ा
  • विश्वविद्यालय में नागरिक अभिनन्दन समारोह मात्र सरकारी धन का दुरूपयोग: मनोज तिवारी
  • अल्मोड़ा

विश्वविद्यालय में नागरिक अभिनन्दन समारोह मात्र सरकारी धन का दुरूपयोग: मनोज तिवारी

AltnewsUttarakhand 27/01/2021
Alt Uttarakhand default Featured image


अल्मोड़ा। सोबन सिंह जीना विश्वविद्यालय अल्मोड़ा में किये जा रहे नागरिक अभिनन्दन कार्यक्रम को अल्मोड़ा के पूर्व विधायक मनोज तिवारी ने पूरी तरह से सरकारी धन का दुरूपयोग एवं भाजपा का व्यक्तिगत प्रायोजित कार्यक्रम करार दिया। उन्होंने प्रेस को दिए बयान में आज कहा कि पूर्ववर्ती कांंग्रेस सरकार में स्थानीय जनता की मांग पर उनके द्वारा पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत से वार्ता कर अथक प्रयासों से अल्मोड़ा में आवासीय विश्वविद्यालय की स्थापना करवाई थी। इस आवासीय विश्वविद्यालय की स्थापना इसलिए की गयी थी ताकि पर्वतीय क्षेत्र के युवाओं को स्वरोजगार परक विषयों की शिक्षा अल्मोड़ा में ही मिल सके। परन्तु भाजपा सरकार ने बिना सोचे समझे आवासीय विश्वविद्यालय का विलय सोबन सिंह जीना विश्वविद्यालय में करके पूरे पर्वतीय क्षेत्र के युवाओं के साथ छल करने का काम किया है। श्री तिवारी ने कहा कि सोबन सिंह जीना परिसर को विश्वविद्यालय बनाये जाने पर उसमें आवासीय विश्वविद्यालय का विलय करना यहा के युवाओं के साथ धोखा है। आवासीय विश्वविद्यालय जब अपने स्वरूप में चल रहा था तो उसे एक अलग विश्वविद्यालय के रूप में चलने दिया जाता। उन्होंने कहा कि नागरिक अभिनन्दन कार्यक्रम पूरी तरह से भाजपा का प्रायोजित व्यक्तिगत कार्यक्रम प्रतीत होता है जो उसने अपने मुंह मियां मिठ्ठू बनने के लिए और स्वयं की पीठ थपथपाने के लिए आयोजित किया है। श्री तिवारी ने कहा कि इससे बेहतर होता कि मुख्यमंत्री अल्मोड़ा में जनता और अधिकारियों के साथ संवाद करके अल्मोड़ा के अस्पतालों की स्थिति को सुधारने का प्रयास करते। श्री तिवारी ने कहा कि अल्मोड़ा के महिला अस्पताल में विगत दिनों अल्मोड़ा की एक बेटी प्रसव के दौरान अपनी जान से हाथ धो बैठती है और उसके चार दिन बाद ही भाजपा नागरिक अभिनन्दन कार्यक्रम आयोजित करवा रही है जो बहुत दुर्भाग्यपूर्ण है।उन्होंने स्पष्ट रूप से मुख्यमंत्री से मांग की है कि यदि मुख्यमंत्री और भाजपा को नागरिक अभिनन्दन कार्यक्रम से समय मिले तो एक जनसंवाद कार्यक्रम अल्मोड़ा की लगातार बिगड़ रही स्वास्थ्य सेवाओं पर जनता के साथ भी कर लें। वहीं मनोज तिवारी ने कहा कि यदि यह कार्यक्रम भाजपा का प्रायोजित कार्यक्रम नहीं है तो भाजपा स्पष्ट करे कि इस कार्यक्रम के निमन्त्रण पत्र में क्यों जिले की प्रथम व्यक्ति जिला पंचायत अध्यक्षा और नगर के प्रथम व्यक्ति नगरपालिका अध्यक्ष का नाम अंकित नहीं है?

About the Author

AltnewsUttarakhand

Administrator

View All Posts

Post navigation

Previous: राजकीय आदर्श इंटर कॉलेज हवालबाग में सड़क सुरक्षा माह के अंतर्गत हुआ जागरूकता कार्यक्रम आयोजित
Next: मुख्यमंत्री पहुंचे अल्मोड़ा, 150.31 करोड़ की योजनाओं की दी जिले को सौगात

Related Stories

Alt Uttarakhand default Featured image
  • अल्मोड़ा

वीपीकेएएस पहुंचे वरिष्ठ कृषि वैज्ञानिक, शोध कार्यों की समीक्षा कर वैज्ञानिकों को किया प्रोत्साहित

AltnewsUttarakhand 29/10/2026
Alt Uttarakhand default Featured image
  • अल्मोड़ा

2.72 लाख के गांजे के साथ ऊधम सिंह नगर के दो आरोपी गिरफ्तार

AltnewsUttarakhand 29/10/2026
Alt Uttarakhand default Featured image
  • अल्मोड़ा

गैरसैंण विधानसभा सत्र को लेकर विधायक मनोज तिवारी ने सरकार पर साधा निशाना

AltnewsUttarakhand 29/10/2026
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.