Skip to content
ALT UTTARAKHAND

ALT UTTARAKHAND

Primary Menu
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • उत्तराखंड
    • अल्मोड़ा
    • उत्तरकाशी
    • ऊधम सिंह नगर
    • चम्पावत
    • चमोली
    • देहरादून
    • हरिद्वार
    • नैनीताल
    • पिथौरागढ़
    • पौड़ी
    • बागेश्वर
    • रुद्रप्रयाग
    • टिहरी
  • सम्पर्क करें
  • Privacy Policy
Watch
  • Home
  • उत्तराखंड
  • देहरादून
  • मुख्यमंत्री से राज्यांदोलनकारियों के चिन्हीकरण को लेकर मिला मंच
  • देहरादून

मुख्यमंत्री से राज्यांदोलनकारियों के चिन्हीकरण को लेकर मिला मंच

AltnewsUttarakhand 10/05/2025
Alt Uttarakhand default Featured image

देहरादून(आरएनएस)।  उत्तराखंड राज्य आंदोलनकारी मंच का एक प्रतिनिधिमंडल उत्तराखंड राज्य आंदोलनकारी सम्मान परिषद के उपाध्यक्ष सुभाष बड़थ्वाल के नेतृत्व में अपनी मांगों को लेकर शनिवार को मुख्यमन्त्री पुष्कर सिंह धामी से मिला और बिन्दुवार चर्चा कर अपनी बात रखी। मुख्यमन्त्री ने आश्वासन देते हुये कहा कि शीघ्र ही राज्यांदोलनकारियों के मुद्दे पर चर्चा की जाएगी। शिष्टमण्डल में शामिल प्रदेश अध्यक्ष जगमोहन सिंह नेगी, प्रदेश प्रवक्ता प्रदीप कुकरेती, दायित्वधारी राजीव तलवार, मसूरी से मंच के उपाध्यक्ष विजय रमोला, पुष्पलता सिलमाणा ने मुख्यमंत्री का राज्य आंदोलनकारी सम्मान परिषद के गठन पर आभार प्रकट करते हुए राज्यांदोलनकारियों के चिन्हीकरण की प्रक्रिया जल्द शुरू करने की मांग की।
आंदोलनकारियों ने इसके लिए शासनादेश जारी करने की मांग की। सुभाष बड़थ्वाल ने चिन्हित आंदोलनकारियों के लिए 10 फीसदी क्षैतिज आरक्षण की व्यवस्था, उम्र की छूट का प्रावधान करने, पेंशन पट्टा एवं पेंशन की राशि को सम्मानजक करने की मांग की। मुख्यमंत्री को इस सम्बंध में चार सूत्रीय मांग पत्र भी सौंपा गया।

About the Author

AltnewsUttarakhand

Administrator

View All Posts

Post navigation

Previous: नशे के खिलाफ अल्मोड़ा पुलिस की सख्त कार्रवाई, 2.47 लाख की स्मैक के साथ युवक गिरफ्तार
Next: ऑनलाइन ट्रेडिंग के जाल में फंसकर 10.50 लाख गंवाए

Related Stories

Alt Uttarakhand default Featured image
  • देहरादून

हादसे के बाद हर मिनट कीमती, ग्रामीणों को सिखाए जान बचाने के गुर

AltnewsUttarakhand 28/10/2026
Alt Uttarakhand default Featured image
  • देहरादून

त्यूणी में विधायक प्रीतम सिंह के खिलाफ फूटा गुस्सा, भाइयों के पुतले भी फूंके

AltnewsUttarakhand 28/10/2026
Alt Uttarakhand default Featured image
  • देहरादून

संस्कृति से जुड़ाव और नवाचार से आगे बढ़ेगा उत्तराखंड का युवा: त्रिवेंद्र रावत

AltnewsUttarakhand 28/10/2026
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.