Skip to content
ALT UTTARAKHAND

ALT UTTARAKHAND

Primary Menu
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • उत्तराखंड
    • अल्मोड़ा
    • उत्तरकाशी
    • ऊधम सिंह नगर
    • चम्पावत
    • चमोली
    • देहरादून
    • हरिद्वार
    • नैनीताल
    • पिथौरागढ़
    • पौड़ी
    • बागेश्वर
    • रुद्रप्रयाग
    • टिहरी
  • सम्पर्क करें
  • Privacy Policy
Watch
  • Home
  • उत्तराखंड
  • अल्मोड़ा
  • नशे के खिलाफ अल्मोड़ा पुलिस की सख्त कार्रवाई, 2.47 लाख की स्मैक के साथ युवक गिरफ्तार
  • अल्मोड़ा

नशे के खिलाफ अल्मोड़ा पुलिस की सख्त कार्रवाई, 2.47 लाख की स्मैक के साथ युवक गिरफ्तार

AltnewsUttarakhand 10/05/2025
Alt Uttarakhand default Featured image

अल्मोड़ा (आरएनएस)। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक देवेन्द्र पींचा के निर्देश पर जिले में नशे के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत कोतवाली अल्मोड़ा और एसओजी की संयुक्त टीम ने एक बड़ी कार्रवाई करते हुए 2.47 लाख मूल्य की स्मैक के साथ एक युवक को गिरफ्तार किया है। गुरुवार 9 मई को अपर पुलिस अधीक्षक हरबन्स सिंह और क्षेत्राधिकारी गोपाल दत्त जोशी के पर्यवेक्षण में कोतवाली प्रभारी निरीक्षक योगेश चन्द्र उपाध्याय और एसओजी प्रभारी भुवन जोशी के नेतृत्व में पुलिस टीम ने जाखन देवी क्षेत्र में चेकिंग अभियान चलाया। इस दौरान बख्शीखोला की ओर जाने वाले पैदल रास्ते पर एक युवक को रोका गया, जिसकी तलाशी लेने पर उसके पास से 8.23 ग्राम स्मैक बरामद की गई। जब्त नशे की अनुमानित कीमत 2,46,900 रुपये बताई गई है। गिरफ्तार युवक की पहचान पंकज सिंह रायल (32 वर्ष), पुत्र किशन सिंह रायल, निवासी कुटगोली, हवालबाग, जिला अल्मोड़ा के रूप में हुई है। आरोपी के खिलाफ कोतवाली अल्मोड़ा में एनडीपीएस एक्ट की धारा 8/21 के तहत मुकदमा दर्ज कर आवश्यक विधिक कार्रवाई की गई। यहाँ पुलिस टीम में उपनिरीक्षक बसंत टम्टा, कांस्टेबल राजेश भट्ट, राकेश भट्ट और इरशाद उल्ला शामिल रहे।

About the Author

AltnewsUttarakhand

Administrator

View All Posts

Post navigation

Previous: अल्मोड़ा: राष्ट्रीय लोक अदालत में 148 मामलों का हुआ निस्तारण
Next: मुख्यमंत्री से राज्यांदोलनकारियों के चिन्हीकरण को लेकर मिला मंच

Related Stories

Alt Uttarakhand default Featured image
  • अल्मोड़ा

वीपीकेएएस पहुंचे वरिष्ठ कृषि वैज्ञानिक, शोध कार्यों की समीक्षा कर वैज्ञानिकों को किया प्रोत्साहित

AltnewsUttarakhand 29/10/2026
Alt Uttarakhand default Featured image
  • अल्मोड़ा

2.72 लाख के गांजे के साथ ऊधम सिंह नगर के दो आरोपी गिरफ्तार

AltnewsUttarakhand 29/10/2026
Alt Uttarakhand default Featured image
  • अल्मोड़ा

गैरसैंण विधानसभा सत्र को लेकर विधायक मनोज तिवारी ने सरकार पर साधा निशाना

AltnewsUttarakhand 29/10/2026
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.