Skip to content
ALT UTTARAKHAND

ALT UTTARAKHAND

Primary Menu
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • उत्तराखंड
    • अल्मोड़ा
    • उत्तरकाशी
    • ऊधम सिंह नगर
    • चम्पावत
    • चमोली
    • देहरादून
    • हरिद्वार
    • नैनीताल
    • पिथौरागढ़
    • पौड़ी
    • बागेश्वर
    • रुद्रप्रयाग
    • टिहरी
  • सम्पर्क करें
  • Privacy Policy
Watch
  • Home
  • उत्तराखंड
  • गूंजी पहुंचे केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री जेपी नड्डा, सेना के जवानों का हौसला बढ़ाया
  • उत्तराखंड
  • पिथौरागढ़
  • राष्ट्रीय

गूंजी पहुंचे केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री जेपी नड्डा, सेना के जवानों का हौसला बढ़ाया

AltnewsUttarakhand 18/05/2025
Alt Uttarakhand default Featured image

पिथौरागढ़(आरएनएस)। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री जेपी नड्डा दो दिवसीय कार्यक्रम के तहत गूंजी पहुंचे। उन्होंने यहां सेना के जवानों का हौंसला बढ़ाया। वे देहरादून से आदि कैलाश दर्शन के लिए रविवार को हेलीकॉप्टर से गूंजी पहुंचे। स्थानीय भाजपा कार्यकर्ताओं ने उनका स्वागत किया। इसके बाद उन्होंने सेना के जवानों से भेंट की और वाइब्रेंट विलेज के अंतर्गत संचालित कार्यों की जानकारी ली। इससे पूर्व हेलीपैड पर पहुंचे नड्डा का स्थानीय लोगों ने रं संस्कृति की पगड़ी पहनाकर पारंपरिक तरीके से अभिनन्दन किया। मंत्री ने जवानों के साथ बातचीत की और दुर्गम परिस्थितियों में भी देश की सीमाओं की रक्षा करने के उनके अदम्य साहस और समर्पण की सराहना की। उन्होंने कहा कि पूरा देश इन वीर जवानों के त्याग और बलिदान का सम्मान करता है और उनकी कर्तव्यनिष्ठा पर गर्व करता है। जवानों को संबोधित करते हुए मंत्री ने कहा कि, “आप सभी देश की सुरक्षा के प्रहरी हैं। आपकी वीरता और निष्ठा के कारण ही देशवासी सुरक्षित महसूस करते हैं। कहा वे व्यक्तिगत रूप से और पूरे देश की ओर से सभी को ऑपरेशन सिंदूर की सफलता के लिए धन्यवाद देते हैं। उन्होंने जवानों को सरकार की ओर से हर संभव सहायता और समर्थन का आश्वासन दिया। बाद में जिलाधिकारी विनोद गोस्वामी ने जनपद के विभिन्न विभागों से संबंधित वाइब्रेंट विलेज के अंतर्गत चल रही योजनाओं एवं प्रस्तावित कार्यक्रमों की पावर प्वाइंट से जानकारी दी। इस दौरान उड़ान सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री अजय टम्टा, मंत्री पशुपालन सौरभ बहुगुणा, पुलिस अधीक्षक रेखा यादव, उपजिलाधिकारी धारचूला मंजीत सिंह, आर्मी, आईटीबीपी, एस एस बी के अधिकारियों सहित संबंधित विभाग के अधिकारी भी मौजूद रहे।

About the Author

AltnewsUttarakhand

Administrator

View All Posts

Post navigation

Previous: एम्स ऋषिकेश के डॉक्टर पर मिठाई बांटने के आरोप में केस दर्ज
Next: 16वें वित्त आयोग की टीम पहुंची देहरादून

Related Stories

WhatsApp Image 2026-10-29 at 16.36.05_11zon
  • पिथौरागढ़

जिलाधिकारी आशीष भटगांई ने गंगोलीहाट क्षेत्र का किया निरीक्षण, व्यवस्थाओं में सुधार और कार्यों में तेजी लाने के दिए निर्देश

AltnewsUttarakhand 29/10/2026
Alt Uttarakhand default Featured image
  • उत्तराखंड
  • देहरादून

राज्यपाल ने लोक भवन के अधिकारियों के साथ की बैठक

AltnewsUttarakhand 27/10/2026
Alt Uttarakhand default Featured image
  • उत्तराखंड
  • चमोली
  • देहरादून

गैरसैंण सत्र में 7,844 करोड़ का अनुपूरक बजट, विकास कार्यों और जनसुविधाओं पर विशेष ध्यान

AltnewsUttarakhand 27/10/2026
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.