Skip to content
ALT UTTARAKHAND

ALT UTTARAKHAND

Primary Menu
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • उत्तराखंड
    • अल्मोड़ा
    • उत्तरकाशी
    • ऊधम सिंह नगर
    • चम्पावत
    • चमोली
    • देहरादून
    • हरिद्वार
    • नैनीताल
    • पिथौरागढ़
    • पौड़ी
    • बागेश्वर
    • रुद्रप्रयाग
    • टिहरी
  • सम्पर्क करें
  • Privacy Policy
Watch
  • Home
  • उत्तराखंड
  • देहरादून
  • सिंगटाली पुल से 35 विधानसभा क्षेत्रों को मिलेगा लाभ : महाराज
  • देहरादून

सिंगटाली पुल से 35 विधानसभा क्षेत्रों को मिलेगा लाभ : महाराज

AltnewsUttarakhand 27/05/2025 1 minute read
Alt Uttarakhand default Featured image

देहरादून(आरएनएस)।  लोक निर्माण मंत्री सतपाल महाराज ने कहा कि सिंगटाली पुल के निर्माण से राज्य की 35 विधानसभाओं की 25 लाख आबादी को लाभ मिलेगा। इसके साथ ही यह पुल गढ़वाल और कुमाऊं के बीच की दूरी को भी कम करेगा। मंगलवार को मीडिया को जारी बयान में कैबिनेट मंत्री सतपाल महाराज ने कहा कि सिंगटाली पुल के निर्माण की मांग लंबे समय से चल रही थी और अब इसे मंजूरी मिलने से बड़ी संख्या में लोगों को लाभ मिलेगा। उन्होंने कहा कि यमकेश्वर के कौडियाल-व्यास घाट मोटर मार्ग पर 150 मीटर लंबा पुल बनने से आम लोगों को बड़ी राहत मिल जाएगी।
उन्होंने कहा कि इस पुल के निर्माण से 35 से अधिक विधानसभा क्षेत्रों की 25 लाख आबादी को सीधा लाभ होगा। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि इस पुल के कार्य को जल्द शुरू करते हुए समय पर पूरा किया जाए। उन्होंने इस पुल की स्वीकृति के लिए मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी का भी आभार जताया। उन्होंने कहा कि इस पुल के बनने के बाद देहरादून से रामनगर की दूरी लगभग 45 किमी कम हो जाएगी। साथ ही द्वारीखाल, यमकेश्वर ब्लॉक गंगाघाटी क्षेत्र में पर्यटन की बयार बहेगी और रोजगार के नए रास्ते खुलेंगे।

About the Author

AltnewsUttarakhand

Administrator

View All Posts

Post navigation

Previous: डा. दलीप सिंह बोरा की कुमाउनी पुस्तकों ‘कणक’ और ‘मेरी थात’ का लोकार्पण
Next: ब्लॉक में बैठने के लिए एक कक्ष तक की व्यवस्था नहीं

Related Stories

Alt Uttarakhand default Featured image
  • देहरादून

हादसे के बाद हर मिनट कीमती, ग्रामीणों को सिखाए जान बचाने के गुर

AltnewsUttarakhand 28/10/2026
Alt Uttarakhand default Featured image
  • देहरादून

त्यूणी में विधायक प्रीतम सिंह के खिलाफ फूटा गुस्सा, भाइयों के पुतले भी फूंके

AltnewsUttarakhand 28/10/2026
Alt Uttarakhand default Featured image
  • देहरादून

संस्कृति से जुड़ाव और नवाचार से आगे बढ़ेगा उत्तराखंड का युवा: त्रिवेंद्र रावत

AltnewsUttarakhand 28/10/2026
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.