Skip to content
ALT UTTARAKHAND

ALT UTTARAKHAND

Primary Menu
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • उत्तराखंड
    • अल्मोड़ा
    • उत्तरकाशी
    • ऊधम सिंह नगर
    • चम्पावत
    • चमोली
    • देहरादून
    • हरिद्वार
    • नैनीताल
    • पिथौरागढ़
    • पौड़ी
    • बागेश्वर
    • रुद्रप्रयाग
    • टिहरी
  • सम्पर्क करें
  • Privacy Policy
Watch
  • Home
  • उत्तराखंड
  • देहरादून
  • ब्लॉक में बैठने के लिए एक कक्ष तक की व्यवस्था नहीं
  • देहरादून

ब्लॉक में बैठने के लिए एक कक्ष तक की व्यवस्था नहीं

AltnewsUttarakhand 27/05/2025
Alt Uttarakhand default Featured image

देहरादून(आरएनएस)। प्रदेश ब्लाक स्तर पर सहायक समाज कल्याण अधिकारियों को बैठने के लिए एक अदद कक्ष की दरकार है। इस संबंध में सहायक समाज कल्याण अधिकारी संघ ने निदेशक समाज कल्याण विभाग से गुहार लगाई है। इसके अलावा तमाम लंबित मुद्दों की ओर से ध्याना आकर्षित करते हुए समाधान का रास्ता निकालने की मांग की है। प्रांतीय अध्यक्ष मीनाक्षी उपाध्याय, महामंत्री गणेश सिंह महर ने कहा कि ब्लाक स्तर पर सहायक समाज कल्याण अधिकारियों के बैठने के लिए एक कक्ष तक की व्यवस्था नहीं है। ऐसे में विभागीय योजनाओं के लिए आने वाले लाभार्थियों और जनप्रतिनिधियों को बैठाने तक में उन्हें असुविधा का सामना करना पड़ता है। उन्होंने कहा कि वर्ष 2022 में तत्कालीन समाज कल्याण मंत्री चंदन रामदास ने विकासखंड स्तर पर कार्य की अधिकता देखते हुए कई घोषणाएं की थीं, जिन पर आज तक कार्यवाही नहीं हुई। उन्होंने कहा कि सहायक समाज कल्याण अधिकारियों को एक क्लर्क, डाटा एंट्री ऑपरेटर दिया जाना चाहिए, ताकि वह कार्यों को आसानी से संपादित कर सकें। उन्होंने कहा कि विभिन्न विभागों का पुनर्गठन कर ढांचागत आवश्यक बदलाव किए गए हैं, लेकिन समाज कल्याण विभाग में इस प्रकार की कोई पहल नहीं की गई है। जबकि विभाग का पुनर्गठन करते हुए ढांचागत बदलाव की अति आवश्यकता है। इस संबंध में निदेशक निदेशक चंद्र सिंह धर्मशक्तु संघ के पदाधिकारियों को उचित कार्यवाही का आश्वासन दिया है।

About the Author

AltnewsUttarakhand

Administrator

View All Posts

Post navigation

Previous: सिंगटाली पुल से 35 विधानसभा क्षेत्रों को मिलेगा लाभ : महाराज
Next: श्रमिकों के न्यूनतम वेतन में हो 25 प्रतिशत की वृद्धि

Related Stories

Alt Uttarakhand default Featured image
  • देहरादून

हादसे के बाद हर मिनट कीमती, ग्रामीणों को सिखाए जान बचाने के गुर

AltnewsUttarakhand 28/10/2026
Alt Uttarakhand default Featured image
  • देहरादून

त्यूणी में विधायक प्रीतम सिंह के खिलाफ फूटा गुस्सा, भाइयों के पुतले भी फूंके

AltnewsUttarakhand 28/10/2026
Alt Uttarakhand default Featured image
  • देहरादून

संस्कृति से जुड़ाव और नवाचार से आगे बढ़ेगा उत्तराखंड का युवा: त्रिवेंद्र रावत

AltnewsUttarakhand 28/10/2026
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.