Skip to content
ALT UTTARAKHAND

ALT UTTARAKHAND

Primary Menu
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • उत्तराखंड
    • अल्मोड़ा
    • उत्तरकाशी
    • ऊधम सिंह नगर
    • चम्पावत
    • चमोली
    • देहरादून
    • हरिद्वार
    • नैनीताल
    • पिथौरागढ़
    • पौड़ी
    • बागेश्वर
    • रुद्रप्रयाग
    • टिहरी
  • सम्पर्क करें
  • Privacy Policy
Watch
  • Home
  • उत्तराखंड
  • स्वास्थ्य विभाग हर स्थिति से निपटने को तैयारः डॉ. धन सिंह रावत
  • उत्तराखंड
  • देहरादून

स्वास्थ्य विभाग हर स्थिति से निपटने को तैयारः डॉ. धन सिंह रावत

AltnewsUttarakhand 29/05/2025 1 minute read
Alt Uttarakhand default Featured image

  – सूबे में कोरोना के दस्तक देते ही अलर्ट मोड पर स्वास्थ्य विभाग
– कहा, शासन स्तर पर सचिव व जिले में सीएमओ करेंगे मॉनिटिरिंग

देहरादून(आरएनएस)। देशभर में कोविड की बढ़ती रफ्तार को देखते हुये राज्य में स्वास्थ्य विभाग को अलर्ट मोड पर रहने के निर्देश दे दिये गये हैं। विभागीय अधिकारियों को अभी से सभी तैयारियां पुख्ता रखने को कहा गया है। इसके अलावा शासन स्तर पर विभागीय सचिव और जिलों में मुख्य चिकित्साधिकारियों को कोरोना के सम्भावित मामलों की मॉनिटिरिंग करने के निर्देश दिये गये हैं। विभागीय मंत्री डा. रावत ने आम लोगों से अपील करते हुये कहा कि वह कोरोना को लेकर पेनिक न हों, सरकार किसी भी परिस्थिति से निपटने को पूरी तरह से तैयार है।
सूबे के चिकित्सा स्वास्थ्य एवं चिकित्सा शिक्षा मंत्री डॉ. धन सिंह रावत ने बताया कि देशभर में कोविड का नया वैरिएंट तेजी से बढ़ रहा है, जिसको देखते हुये राज्य सरकार ने स्वास्थ्य विभाग को अलर्ट मोड़ पर रहने के निर्देश दिये हैं। उन्होंने कहा कि प्रदेश में स्वास्थ्य विभाग किसी भी परिस्थिति से निपटने को पूरी तरह से तैयार है लेकिन इसके बावजूद सतर्कता बरतना जरूरी है। विभागीय मंत्री ने कहा कि पुराने अनुभवों का फायदा लेते हुये विभागीय अधिकारियों को सभी तैयारियां पुख्ता रखने को कहा गया है। कोविड की समुचित रोकथाम के लिये उन्होंने विभागीय अधिकारियों को सर्विलांस सिस्टम को सुदृढ़ करने, कोविड के लक्षणों से ग्रसित रोगी की अनिवार्य रूप जांच करने, कोरोना पॉजिटिव सैम्पल को होल जीनोम सिक्वेंसिंग जांच को भेजने के स्पष्ट निर्देश दिये हैं। इसके अलावा कोविड से संबंधित सूचनाएं, जांच, पॉजिटिव रोगियों की संख्या, हॉस्पिटलाईजेशन आदि की दैनिक रिपोर्ट इंटिग्रेटेड हेल्थ इनफॉरमेशन पोर्टल, आई.डी.एस.पी पर अनिवार्य रूप से दर्ज करने को भी अधिकारियों को कहा है।
विभागीय मंत्री डॉ. रावत ने कोरोना पर प्रभावी नियंत्रण व चिकित्सा इकाईयों में पर्याप्त चिकित्सकीय सुविधाएं सुनिश्चित कराने के लिये महानिदेशलय स्तर पर एक नोडल अधिकारी तैनात करने के निर्देश विभागीय अधिकारियों को दिये। इसके अलावा उन्होंने शासन स्तर पर स्वास्थ्य सचिव और जिलों में मुख्य चिकित्साधिकारियों को कोरोना की नियमिति मॉनिटिरिंग करने के निर्देश दिये, ताकि कोरोना के सम्भावित मामलों की निगरानी और जांच व्यवस्था को और सुदृढ़ किया जा सके। डॉ. रावत ने विभागीय सचिव को भारत सरकार द्वारा जारी गाइडलाइन का अनुपालन सुनिश्चित कराने के भी निर्देश दिये, साथ ही कोरोना से निपटने के लिये जनपदवार बैठक कर स्वास्थ्य सुविधाएं सुनिश्चित करने को भी कहा। इसके अलावा डॉ. रावत ने चिकित्सा इकाईयों में दवाओं, ऑक्सीजन सिलेंडर, वेंटिलेटर के पर्याप्त भंडार सुनिश्चित करने, ऑक्सीजन प्लांट को एक्टिव रखने व अधिकारियों की कार्यक्षमता बढ़ाने के निर्देश भी विभागीय अधिकारियों को दिये।

About the Author

AltnewsUttarakhand

Administrator

View All Posts

Post navigation

Previous: भोजन माताओं ने मांगा न्यूनतम वेतन, करेंगी धरना प्रदर्शन
Next: जागेश्वर धाम में एक जून से शुरू होगी शटल सेवा और पार्किंग सुविधा

Related Stories

Alt Uttarakhand default Featured image
  • देहरादून

हादसे के बाद हर मिनट कीमती, ग्रामीणों को सिखाए जान बचाने के गुर

AltnewsUttarakhand 28/10/2026
Alt Uttarakhand default Featured image
  • देहरादून

त्यूणी में विधायक प्रीतम सिंह के खिलाफ फूटा गुस्सा, भाइयों के पुतले भी फूंके

AltnewsUttarakhand 28/10/2026
Alt Uttarakhand default Featured image
  • देहरादून

संस्कृति से जुड़ाव और नवाचार से आगे बढ़ेगा उत्तराखंड का युवा: त्रिवेंद्र रावत

AltnewsUttarakhand 28/10/2026
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.