Skip to content
ALT UTTARAKHAND

ALT UTTARAKHAND

Primary Menu
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • उत्तराखंड
    • अल्मोड़ा
    • उत्तरकाशी
    • ऊधम सिंह नगर
    • चम्पावत
    • चमोली
    • देहरादून
    • हरिद्वार
    • नैनीताल
    • पिथौरागढ़
    • पौड़ी
    • बागेश्वर
    • रुद्रप्रयाग
    • टिहरी
  • सम्पर्क करें
  • Privacy Policy
Watch
  • Home
  • उत्तराखंड
  • देहरादून
  • भोजन माताओं ने मांगा न्यूनतम वेतन, करेंगी धरना प्रदर्शन
  • देहरादून

भोजन माताओं ने मांगा न्यूनतम वेतन, करेंगी धरना प्रदर्शन

AltnewsUttarakhand 29/05/2025
Alt Uttarakhand default Featured image

देहरादून(आरएनएस)। प्रगतिशील भोजनमाता संगठन ने न्यूनतम वेतन की मांग की है। साथ ही स्कूलों में मिड डे मील का काम अक्षय पात्र फाउंडेशन को देने का भी विरोध किया है। गुरुवार को प्रेस क्लब में पत्रकारों से वार्ता करते हुए संगठन की अध्यक्ष शारदा ने बताया कि दो और तीन जून को प्रदेश भर की भोजन माताएं देहरादून में धरना प्रदर्शन करेंगी। शारदा के अनुसार सरकार भोजन माताओं को न्यूनतम वेतनमान से काफी कम मानदेय मात्र 3000 रुपए देती है। वहीं भोजन माताओं से इस काम को भी छीनकर बेरोजगार बनाने की साजिश रच रही है। एक ओर विधायकों की पेंशन, भत्ते और तनख्वाह में बढ़ोत्तरी हो रही है तो दूसरी तरफ भोजनमाताओं को मात्र 3000 रुपए दिया जा रहा है। इसके बावजूद अब अक्षयपात्र फाउंडेशन जैसी संस्थाओं से स्कूलों में बच्चों के भोजन उपलब्ध करवाकर, रोजगार छीनने की योजना पर काम कर रही है। कभी स्कूल में कम बच्चे होने, तो कभी भोजनमाता के बच्चे स्कूल में ना होने के नाम पर भोजनमाताओं को स्कूल से निकाल दिया जा रहा है। पिछली बार भाजपा सरकार ने और शिक्षा मंत्री ने 5000 रुपए मानदेय देने की घोषणा की थी। लेकिन आज तक वो लागू नहीं हो पाया। उन्होंने साल भर में 11 के बजाए 12 माह का वेतन देने की भी मांग की।

About the Author

AltnewsUttarakhand

Administrator

View All Posts

Post navigation

Previous: शराब पीने से रोकने पर सुरक्षाकर्मियों पर हमला
Next: स्वास्थ्य विभाग हर स्थिति से निपटने को तैयारः डॉ. धन सिंह रावत

Related Stories

Alt Uttarakhand default Featured image
  • देहरादून

हादसे के बाद हर मिनट कीमती, ग्रामीणों को सिखाए जान बचाने के गुर

AltnewsUttarakhand 28/10/2026
Alt Uttarakhand default Featured image
  • देहरादून

त्यूणी में विधायक प्रीतम सिंह के खिलाफ फूटा गुस्सा, भाइयों के पुतले भी फूंके

AltnewsUttarakhand 28/10/2026
Alt Uttarakhand default Featured image
  • देहरादून

संस्कृति से जुड़ाव और नवाचार से आगे बढ़ेगा उत्तराखंड का युवा: त्रिवेंद्र रावत

AltnewsUttarakhand 28/10/2026
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.