Skip to content
ALT UTTARAKHAND

ALT UTTARAKHAND

Primary Menu
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • उत्तराखंड
    • अल्मोड़ा
    • उत्तरकाशी
    • ऊधम सिंह नगर
    • चम्पावत
    • चमोली
    • देहरादून
    • हरिद्वार
    • नैनीताल
    • पिथौरागढ़
    • पौड़ी
    • बागेश्वर
    • रुद्रप्रयाग
    • टिहरी
  • सम्पर्क करें
  • Privacy Policy
Watch
  • Home
  • उत्तराखंड
  • अल्मोड़ा
  • कार्मिकों ने तिलाड़ी घटना के शहीदों को दी श्रद्धांजलि
  • अल्मोड़ा

कार्मिकों ने तिलाड़ी घटना के शहीदों को दी श्रद्धांजलि

AltnewsUttarakhand 30/05/2025
Alt Uttarakhand default Featured image

एनपीएस और यूपीएस का किया विरोध

अल्मोड़ा। नेशनल मूवमेंट फॉर ओल्ड पेंशन स्कीम (एनएमओपीएस) के बैनर तले चौघानपाटा स्थित गांधी पार्क में तिलाड़ी शहीद दिवस पर सभा हुई। सभा में कार्मिकों ने तिलाड़ी घटना में शहीद लोगों को श्रद्धांजलि दी। इस मौके पर आयोजित सभा में एनएमओपीएस के कुमाऊं मंडल अध्यक्ष राजू महरा ने कहा कि उत्तराखंड से सदैव ही काले कानूनों के खिलाफ आवाज उठती रही है। एनपीएस और यूपीएस भी ऐसी ही काली नीतियां हैं जिसका समस्त कार्मिक व शिक्षक विरोध कर रहे हैं। सरकार का अब तक पुरानी पेंशन बहाल ना किया जाना यह दिखाता है कि सरकार पूरी तरह कार्मिक विरोधी हो चुकी है। उन्होंने अब तक पुरानी पेंशन बहाल नहीं होने पर नाराजगी जताई। सभा की अध्यक्षता करते हुए जिलाध्यक्ष गणेश भंडारी ने कहा कि पिछले कई सालों से कार्मिक सरकार से पुरानी पेंशन बहाली की मांग कर रहे हैं, लेकिन अब तक इस पर कोई ठोस कार्रवाई नहीं हो सकी है। जिससे कार्मिकों में गहरा रोष व्याप्त है। प्राथमिक संगठन के जिला मंत्री जगदीश भंडारी ने कहा कि पुरानी पेंशन लागू करने के बजाय इसकी जगह यूनिफाइड पेंशन स्कीम जैसी योजनाओं को लाकर कार्मिकों को गुमराह किया जा रहा है। जिसका संगठित होकर विरोध किया जाएगा। सभा में जिला संयोजक डॉ मनोज कुमार जोशी, प्रान्तीय कोर कमेटी सदस्य धीरेंद्र कुमार पाठक ने सभी कार्मिकों से एन एम ओ पी एस के बैनर तले एकजुट होकर एनपीएस और यूपीएस की खिलाफत करने का आह्वान किया। सभा को पूनम साह, ललित तिवारी, भारत भूषण जोशी, अनिल काण्डपाल, महेंद्र गुसाईं, मदन भण्डारी, संजय जोशी आदि ने संबोधित किया। संचालन जिला मंत्री भूपाल सिंह चिलवाल ने किया। इस मौके पर कोषाध्यक्ष दीपक तिवारी, डॉ गिरिजा भूषण जोशी, उपाध्यक्ष मीनाक्षी जोशी, प्रधानाचार्य परिषद के जिलाध्यक्ष हिमांशु तिवारी, हेम तिवारी, अशोक बनकोटी, हरवंश बिष्ट, रेवत चौहान, निलेश उपाध्याय, नितेश कांडपाल, चन्द्रकला वर्मा, राधा लस्पाल, मेघा मनराल, रीना, हिमानी भंडारी, निर्मला भोज चौहान, जीवन लाल साह, डॉ. जीएस रावत, नरेश पाण्डे, खुशहाल सिंह महर, किशोर सिंह मनराल, मोनिका वर्मा, दीपा उप्रेती, रेखा जोशी, शोभा मिराल, मेघा मनराल, पूनम साह, बीना तिवार,भोला दत्त पंत, हीरा सिंह डोबाल, सुरेंद्र सिंह, हरिविलास पनेरू, गजेन्द्र बिष्ट, गोकुल आर्या, राजू लटवाल, महेंद्र कुमार, देवेश सिंह, सुशील चंद्र तिवारी, महेंद्र लाल, रेनू रावत, राजेन्द्र रावत आदि उपस्थित रहे।

About the Author

AltnewsUttarakhand

Administrator

View All Posts

Post navigation

Previous: शिक्षकों का शोषण करने वाले स्कूलों की मान्यता रद की जाए
Next: मुख्य सचिव ने की देहरादून शहर की यातायात व्यवस्था को लेकर सम्बन्धित अधिकारियों के साथ बैठक

Related Stories

Alt Uttarakhand default Featured image
  • अल्मोड़ा

वीपीकेएएस पहुंचे वरिष्ठ कृषि वैज्ञानिक, शोध कार्यों की समीक्षा कर वैज्ञानिकों को किया प्रोत्साहित

AltnewsUttarakhand 29/10/2026
Alt Uttarakhand default Featured image
  • अल्मोड़ा

2.72 लाख के गांजे के साथ ऊधम सिंह नगर के दो आरोपी गिरफ्तार

AltnewsUttarakhand 29/10/2026
Alt Uttarakhand default Featured image
  • अल्मोड़ा

गैरसैंण विधानसभा सत्र को लेकर विधायक मनोज तिवारी ने सरकार पर साधा निशाना

AltnewsUttarakhand 29/10/2026
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.