Skip to content
ALT UTTARAKHAND

ALT UTTARAKHAND

Primary Menu
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • उत्तराखंड
    • अल्मोड़ा
    • उत्तरकाशी
    • ऊधम सिंह नगर
    • चम्पावत
    • चमोली
    • देहरादून
    • हरिद्वार
    • नैनीताल
    • पिथौरागढ़
    • पौड़ी
    • बागेश्वर
    • रुद्रप्रयाग
    • टिहरी
  • सम्पर्क करें
  • Privacy Policy
Watch
  • Home
  • उत्तराखंड
  • अल्मोड़ा
  • सरकारी योजना के शिलापट पर भाजपा पदाधिकारी का नाम, कांग्रेस ने जताई आपत्ति
  • अल्मोड़ा

सरकारी योजना के शिलापट पर भाजपा पदाधिकारी का नाम, कांग्रेस ने जताई आपत्ति

AltnewsUttarakhand 30/05/2025 1 minute read
Alt Uttarakhand default Featured image

अल्मोड़ा। कांग्रेस जिलाध्यक्ष भूपेंद्र सिंह भोज ने ब्लॉक हवालबाग की एक योजना के उद्घाटन अवसर पर लगाए गए शिलापट में भाजपा मंडल अध्यक्ष का नाम शामिल किए जाने पर गहरी आपत्ति जताई है। उन्होंने इसे सरकारी तंत्र की निष्पक्षता पर सवाल उठाते हुए कहा कि भाजपा सरकार में अधिकारी इस कदर नतमस्तक हो गए हैं कि अब वे सरकारी योजनाओं के शिलापटों पर पार्टी कार्यकर्ताओं के नाम भी अंकित करने लगे हैं। भूपेंद्र सिंह भोज ने जिला प्रशासन से स्पष्ट रूप से पूछा है कि आखिर किस नियम के तहत किसी सरकारी योजना के उद्घाटन में भाजपा के एक पदाधिकारी का नाम शिलापट में शामिल किया गया। उन्होंने कहा कि यह न केवल नियमों का उल्लंघन है, बल्कि शासन-प्रशासन की निष्पक्षता पर भी सवाल खड़े करता है। भोज ने मांग की कि जिले के जिम्मेदार अधिकारी इस पूरे प्रकरण पर स्थिति स्पष्ट करें और सार्वजनिक रूप से जवाब दें। कांग्रेस ने इस मुद्दे को सत्ता के दुरुपयोग और प्रशासनिक तंत्र के राजनीतिक उपयोग का उदाहरण बताया है और इसे लोकतांत्रिक मर्यादाओं के विरुद्ध करार दिया है। पार्टी ने चेताया है कि यदि इस प्रकार की गतिविधियों पर रोक नहीं लगाई गई तो वह आंदोलनात्मक रास्ता अपनाने से भी पीछे नहीं हटेगी।

About the Author

AltnewsUttarakhand

Administrator

View All Posts

Post navigation

Previous: हिंदी पत्रकारिता दिवस पर अल्मोड़ा में पत्रकार सम्मान और गोष्ठी का आयोजन
Next: एसएसपी के निर्देश पर सल्ट पुलिस ने गांव-गांव में लगाई जागरुकता चौपाल

Related Stories

Alt Uttarakhand default Featured image
  • अल्मोड़ा

वीपीकेएएस पहुंचे वरिष्ठ कृषि वैज्ञानिक, शोध कार्यों की समीक्षा कर वैज्ञानिकों को किया प्रोत्साहित

AltnewsUttarakhand 29/10/2026
Alt Uttarakhand default Featured image
  • अल्मोड़ा

2.72 लाख के गांजे के साथ ऊधम सिंह नगर के दो आरोपी गिरफ्तार

AltnewsUttarakhand 29/10/2026
Alt Uttarakhand default Featured image
  • अल्मोड़ा

गैरसैंण विधानसभा सत्र को लेकर विधायक मनोज तिवारी ने सरकार पर साधा निशाना

AltnewsUttarakhand 29/10/2026
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.