Skip to content
ALT UTTARAKHAND

ALT UTTARAKHAND

Primary Menu
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • उत्तराखंड
    • अल्मोड़ा
    • उत्तरकाशी
    • ऊधम सिंह नगर
    • चम्पावत
    • चमोली
    • देहरादून
    • हरिद्वार
    • नैनीताल
    • पिथौरागढ़
    • पौड़ी
    • बागेश्वर
    • रुद्रप्रयाग
    • टिहरी
  • सम्पर्क करें
  • Privacy Policy
Watch
  • Home
  • उत्तराखंड
  • देहरादून
  • शिक्षकों का शोषण करने वाले स्कूलों की मान्यता रद की जाए
  • देहरादून

शिक्षकों का शोषण करने वाले स्कूलों की मान्यता रद की जाए

AltnewsUttarakhand 30/05/2025
Alt Uttarakhand default Featured image

देहरादून(आरएनएस)।   उत्तराखंड क्रांति दल ने शिक्षकों का शोषण करने वाले निजी स्कूलों पर कार्रवाई करने और उनकी मान्यता रद करने की मांग की है। शुक्रवार को दल ने जिलाधिकारी कार्यालय में डीएम सविन बंसल से मुलाकात की। इस दौरान दल के पूर्व महानगर अध्यक्ष युवा प्रकोष्ठ परवीन चंद रमोला ने कहा कि आज निजी स्कूल केवल धन अर्जित करने का जरिया बन गए हैं। शिक्षा का बाजारीकरण किया जा रहा है। इसका सीधा असर छात्रों के भविष्य पर पड़ रहा है। आरोप लगाया कि शीशमबाड़ा में चल रहे एक स्कूल में महिला शिक्षकों का मानसिक रूप से उत्पीड़न किया जा रहा है। विद्यालय हर साल अपने निजी लाभ के लिए प्रारूप में बदलाव रहा है। युवा उक्रांद के पूर्व अध्यक्ष राजेंद्र सिंह बिष्ट ने कहा कि स्कूल की ओर से शिक्षकों के तीन माह के वेतन को सेक्योरिटी के तौर पर रखा जाता है, जो कि सीबीएससी के नियमों के विरुद्ध है। वर्तमान में कई शिक्षकों के वेतन के साथ ही सिक्योरिटी राशि भी रोकी गयी है। केंद्रीय महामंत्री बृज मोहन सजवाण ने कहा कि स्कूल में त्यागपत्र देने के बाद नोटिस पीरियड में चल रहे शिक्षकों का शोषण किया जाता है, जाकि वो नोटिस पीरियड पूरा न कर पाएं। इसके बाद उनका वेतन और सिक्योरिटी जब्त कर दी जाती है। केंद्रीय महामंत्री किरन रावत ने कहा कि शहर में ऐसे कई स्कूल हैं, जो बच्चों, शिक्षकों और अभिभावकों से मनमानी कर रहे हैं। चेतावनी दी कि यदि प्रशासन ने कार्रवाई नहीं की तो आंदोलन होगा। मौके पर परवीन चंद रमोला, यशपाल नेगी, भोला दत्त चमोली, गजेंद्र नेगी, बृज मोहन सजवाण, बिजेंद्र रावत, अनूप बिष्ट आदि मौजूद थे।

About the Author

AltnewsUttarakhand

Administrator

View All Posts

Post navigation

Previous: अंकिता भंडारी प्रकरण के दोषियों को सजा संतोष देने वाला  :  महेंद्र भट्ट
Next: कार्मिकों ने तिलाड़ी घटना के शहीदों को दी श्रद्धांजलि

Related Stories

Alt Uttarakhand default Featured image
  • देहरादून

हादसे के बाद हर मिनट कीमती, ग्रामीणों को सिखाए जान बचाने के गुर

AltnewsUttarakhand 28/10/2026
Alt Uttarakhand default Featured image
  • देहरादून

त्यूणी में विधायक प्रीतम सिंह के खिलाफ फूटा गुस्सा, भाइयों के पुतले भी फूंके

AltnewsUttarakhand 28/10/2026
Alt Uttarakhand default Featured image
  • देहरादून

संस्कृति से जुड़ाव और नवाचार से आगे बढ़ेगा उत्तराखंड का युवा: त्रिवेंद्र रावत

AltnewsUttarakhand 28/10/2026
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.