Skip to content
ALT UTTARAKHAND

ALT UTTARAKHAND

Primary Menu
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • उत्तराखंड
    • अल्मोड़ा
    • उत्तरकाशी
    • ऊधम सिंह नगर
    • चम्पावत
    • चमोली
    • देहरादून
    • हरिद्वार
    • नैनीताल
    • पिथौरागढ़
    • पौड़ी
    • बागेश्वर
    • रुद्रप्रयाग
    • टिहरी
  • सम्पर्क करें
  • Privacy Policy
Watch
  • Home
  • उत्तराखंड
  • देहरादून
  • अंकिता भंडारी प्रकरण के दोषियों को सजा संतोष देने वाला  :  महेंद्र भट्ट
  • देहरादून

अंकिता भंडारी प्रकरण के दोषियों को सजा संतोष देने वाला  :  महेंद्र भट्ट

AltnewsUttarakhand 30/05/2025
Alt Uttarakhand default Featured image

देहरादून(आरएनएस)।  भाजपा प्रदेश अध्यक्ष और राज्यसभा सांसद महेंद्र भट्ट ने कहा कि दुखद अंकिता भंडारी प्रकरण में आए न्यायालय का फैसला राज्यवासियों को संतोष देने वाला है। उन्होंने कहा कि जांच एजेंसियों के अकाट्य सबूतों और मजबूत पैरवी के चलते परिजनों को न्याय दिलाने में सफल हुए हैं। भट्ट ने एक बयान में कहा कि अंकिता की निर्मम हत्या से उसके परिजनों के जीवन की कमी कोई दूर नहीं कर सकता है, लेकिन कोटद्वार अदालत का इस घटना के तीनों दोषियों को कठोरतम सजा के रूप में तमाम उम्र जेल में रखने का आदेश, उनकी पीड़ा को कुछ कम करने का काम अवश्य सफल होगा। न्यायिक प्रक्रिया के पूर्णतः पालन करने से आए इस निर्णय में थोड़ा समय अवश्य लगा, लेकिन फिर भी रिकॉर्ड पौने तीन साल के बाद आया यह निर्णय दुखी प्रदेशवासियों को संतुष्टि देने वाला है। उन्होंने कहा कि इस मामले को लेकर मुख्यमंत्री पुष्कर धामी ने भी स्पष्ट किया था कि दोषियों को कठोरतम सजा सुनिश्चित करवाई जाएगी। उनके निर्देश पर जांच और न्यायिक प्रक्रिया को लेकर पीड़ित परिवार की सहमति से ही सभी कार्रवाई आगे बढ़ाई गई। जांच के विस्तृत दायरे और गवाहों एवं सबूतों की बड़ी संख्या होने के बावजूद न्यूनतम समय में न्याय सबके सामने आया है। भाजपा भी सेशन कोर्ट के इस निर्णय का सम्मान करते हुए संतोष व्यक्त करती है।
बंसल ने फैसले का स्वागत किया :  राज्यसभा सांसद नरेश बंसल ने अंकिता हत्याकांड पर आए न्यायालय के फैसले का स्वागत किया है। कहा कि जांच एजेंसियों के जुटाए सबूतों के आधार पर पूर्ण न्यायिक प्रक्रिया के पालन करते हुए यह निर्णय आया है। इसको भारतीय न्याय प्रणाली के परिप्रेक्ष्य में स्वीकार करना चाहिए। फिर भी यदि किसी को कोई आपत्ति या सुधार की गुंजाइश नजर आती है तो वह ऊपरी न्यायालयों में अपील कर सकता है।

About the Author

AltnewsUttarakhand

Administrator

View All Posts

Post navigation

Previous: दोषियों को फांसी की सजा के लिए हाईकोर्ट जाएंगे: अंकिता की मां
Next: शिक्षकों का शोषण करने वाले स्कूलों की मान्यता रद की जाए

Related Stories

Alt Uttarakhand default Featured image
  • देहरादून

हादसे के बाद हर मिनट कीमती, ग्रामीणों को सिखाए जान बचाने के गुर

AltnewsUttarakhand 28/10/2026
Alt Uttarakhand default Featured image
  • देहरादून

त्यूणी में विधायक प्रीतम सिंह के खिलाफ फूटा गुस्सा, भाइयों के पुतले भी फूंके

AltnewsUttarakhand 28/10/2026
Alt Uttarakhand default Featured image
  • देहरादून

संस्कृति से जुड़ाव और नवाचार से आगे बढ़ेगा उत्तराखंड का युवा: त्रिवेंद्र रावत

AltnewsUttarakhand 28/10/2026
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.