Skip to content
ALT UTTARAKHAND

ALT UTTARAKHAND

Primary Menu
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • उत्तराखंड
    • अल्मोड़ा
    • उत्तरकाशी
    • ऊधम सिंह नगर
    • चम्पावत
    • चमोली
    • देहरादून
    • हरिद्वार
    • नैनीताल
    • पिथौरागढ़
    • पौड़ी
    • बागेश्वर
    • रुद्रप्रयाग
    • टिहरी
  • सम्पर्क करें
  • Privacy Policy
Watch
  • Home
  • उत्तराखंड
  • अल्मोड़ा
  • द्वाराहाट की न्याय पंचायतों में विकसित कृषि संकल्प अभियान आयोजित
  • अल्मोड़ा

द्वाराहाट की न्याय पंचायतों में विकसित कृषि संकल्प अभियान आयोजित

AltnewsUttarakhand 31/05/2025
Alt Uttarakhand default Featured image

अल्मोड़ा। कृषि विज्ञान केन्द्र, मटेला के प्रभारी अधिकारी व नोडल अधिकारी डॉ आर के शर्मा ने बताया कि विकासखण्ड द्वाराहाट के जमनीपारी, बुधीना एवं बयेड़ा न्याय पंचायत में विकसित कृषि संकल्प अभियान का आयोजन किया गया इस अवसर पर उपस्थित कृषकों को उन्नत कृषि तकनीकों, केन्द्र सरकार द्वारा संचालित विभिन्न योजनाओं के बारे में विस्तृत जानकारी प्रदान की गयी तथा कृषकों की समस्याओं का निदान मौके पर ही किया गया। विकासखण्ड लमगड़ा के ग्राम उज्योला में केन्द्र के वैज्ञानिक डा. उमा नौलिया द्वारा विकसित कृषि संकल्प अभियान का संचालन किया गया। जिसमें रेखीय विभाग के अधिकारियों द्वारा भी उनकी समस्याआंे का निदान किया गया। विकासखण्ड प्रभारी कृषि विभाग, उद्यान विभाग एवं अन्य विभागों के अधिकारियों ने विभागीय सम्बन्धी चलाई जा रही योजनाओं के बारे में कृषकों को विस्तृत जानकारी दी। इस अवसर पर कृषकों द्वारा किये जा रहे कार्यों एवं कार्यक्रम का फीडबैक भी लिया गया एवं कृषकों द्वारा अन्यन्त महत्वपूर्ण सूझाव दिये गये जिससे विकसित कृषि अभियान को और अधिक प्रभावशाली बनाया जा सकें। कृषकों द्वारा मुख्य रूप से जंगली जानवरों से अपनी फसल को बचाने के लिए तारबाड़ लगाने हेतु आग्रह किया। समस्त विभागीय टीम ने कृषकों के प्रक्षेत्र पर भ्रमण कर कृषकों को नवीनतम तकनीकियों के बारे में जानकारी प्रदान की गयी एवं आने वाली समस्याओं का निदान किया गया।

About the Author

AltnewsUttarakhand

Administrator

View All Posts

Post navigation

Previous: विश्वविद्यालय में अराजकता पर नियंत्रण की मांग, उछास ने सौंपा ज्ञापन
Next: शारदा पब्लिक स्कूल में नशे के खिलाफ जागरूकता अभियान आयोजित

Related Stories

Alt Uttarakhand default Featured image
  • अल्मोड़ा

वीपीकेएएस पहुंचे वरिष्ठ कृषि वैज्ञानिक, शोध कार्यों की समीक्षा कर वैज्ञानिकों को किया प्रोत्साहित

AltnewsUttarakhand 29/10/2026
Alt Uttarakhand default Featured image
  • अल्मोड़ा

2.72 लाख के गांजे के साथ ऊधम सिंह नगर के दो आरोपी गिरफ्तार

AltnewsUttarakhand 29/10/2026
Alt Uttarakhand default Featured image
  • अल्मोड़ा

गैरसैंण विधानसभा सत्र को लेकर विधायक मनोज तिवारी ने सरकार पर साधा निशाना

AltnewsUttarakhand 29/10/2026
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.